Sakat Chauth Vrat 2026: सकट चौथ व्रत आज, जानिए कैसे रखें व्रत?

sakat-chauth-vrat-2026

Sakat Chauth Vrat 2026: सकट चौथ व्रत आज, जानिए कैसे रखें व्रत?

sakat chauth vrat 2026 सकट चौथ व्रत आज जानिए कैसे रखें व्रत

Sakat Chauth Vrat 2026: सनातन धर्म में हर एक त्योहार का विशेष महत्व होता है, सबसे कोई न कोई कथा जुड़ी होती है। वैसे ही आज है सकट चौथ इसे सनातन धर्म में तिलवा चौथ या तिलकुट चतुर्थी, संकटा चौथ, गणेश चतुर्थी जैसे कई नामों से लोग जानते है। और यह व्रत माघ मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। और आज ही यह तिथि है, इसलिए पूरे भारत में आज यह त्योहार मनाया जाएगा। लोग इस व्रत - पूजन करते है। विशेष प्रकार के व्यंजन भी बनाते हैं, आइए जानते हैं कैसे रखे व्रत?

Sakat Chauth Vrat 2026: कौन और किसके लिए रखा जाता है यह व्रत?

सनातन धर्म में तिलकुट चौथ का बहुत महत्व है, क्योकि इस दिन माताएं अपनी संतान और भाई की रक्षा और लंबी आयु, उनके सुख - समृद्धि के लिए यह व्रत रखती हैं। यह व्रत बहुत शुभ और फलदायी होता है। बता दें, जिन महिलाओं की संतान नहीं होती वो महिलाएं संतान प्राप्ति की लालसा में यह व्रत रखती है। कहते है अगर कोई सच्चे दिल से इस व्रत को रखता है पूरे विधि - विधान के साथ पूजा करता है। तो उसकी गोद जल्दी भर जाती है। इस व्रत के दिन सभी माताएं भगवान गणेश और चौथ माता की पूजा करते हैं।

Sakat Chauth Vrat 2026: कैसे रखें व्रत ?

सुबह स्नान करके व्रत का संकल्प करती हैं, कुछ महिलाएं इस व्रत को निर्जला भी रहती है। सुबह एक बार भगवान की पूजा करती है, फिर शाम के समय शुभ मूहुर्त देखकर जब चंद्रमा निकलते है, तो इस व्रत की कथा सुनती है, गणेश भगवान और उनकी माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है, जो लोग यह व्रत रखते है, उन्हें पहले भगवान चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए इससे आपके घर में सुख - समृद्धि आएगी और पुत्र सुख की प्राप्ति होती है। पूजा के लिए पीला कपड़ा, कलश, रोली और तिल रखते है। इस दिन विशेष व्यंजन भी बनाए जाते है,सबसे जरुरी डिस होती है, काली या सफेद तिल को कूटकर उसमें गुड़ मिलाकर उसके लड्डू बनाए जाते है, इसी का भोग भगवान को लगाया जाता है।

कौन - कौन से व्यंजन बनाएं जाते हैं?

आज के दिन कच्ची तिल और गुड़ के लड्डू बनाए जाते है, सिंघाड़े के आटे का हलवा और शकरकंद भी उबालकर भगवान को भोग लगाते हैं, जब पूजा संपन्न हो जाती है तो इस प्रसाद से महिलाए फलाहार करती है।

क्या है कथा?

शास्त्रो के अनुसार, एक बार भगवान शंकर ने अपने दोनों पुत्र गणेश और कार्तिकेय की परीक्षा ली उन्होंने दोनों से पूछा कि तुम दोनों में से कौन है जो देवताओं की रक्षा कर सकता है, तो कार्तिकेय ने कहा मैं देवताओं का सेनापति हूं और उनकी रक्षा करने में योग्य हूं वहीं गणेश भगवान ने कहा कि मैं बिना सेनापति बने ही देवताओं की रक्षा कर सकता हूं। तब भगवान शंकर ने कहा कि तुम दोनों में से जो पृथ्वी का पहले चक्कर लगाकर आ जाएगा वहीं वीर और योग्य होगा। इसके बाद कार्तिकेय अपने वाहन मोर पर सवार होकर पृथ्वी के चक्कर लगाने निकल पड़ते है। वहीं भगवान गणेश सोचते है, कि मूषक कहां तक ही ले जाएगा तो वह अपने माता पार्वती और पिता महादेव के 7 बार चक्कर लगाया। और जब उनसे पूछा गया कि आपने ऐसा क्यो किया तब उन्होंने कहा कि - माता पिता में पूरा तीर्थ समाहित है, इसलिए मैंने इनकी सात बार परिक्रमा की है।
कौन बना विजेता ?
भगवान गणेश के इस उत्तर से सभी देवता सहमत हो गए, और कार्तिकेय जब आएं तब दोनों में से भगवान गणेश को वीर माना गया। इसके चलते भगवान भोलेनाथ ने गणेश भगवान को वरदान दिया की आज के बाद जितनी पूजा होगी उसमें सबसे पहले गणेश को पूजा जाएगा। साथ ही कहा कि चंद्रमा तुम्हारे मस्तक का ताज बनकर पूरे विश्व में शीतलता पहुंचाएगा। वैसे तो इस व्रत की कई कथाएं हैं।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।