Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी का क्या है महत्व? जानिए कथा, पूजा विधि...

shattila-ekadashi-2026-importance-katha-puja-vidhi

Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी का क्या है महत्व? जानिए कथा, पूजा विधि...

shattila ekadashi 2026 षटतिला एकादशी का क्या है महत्व जानिए कथा पूजा विधि

Shattila Ekadashi 2026: वैदिग पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी बुधवार को षटलिता एकादशी व्रत किया जाएगा। यह व्रत हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह व्रत जीवन से जुड़े सभी दोष दूर करने और कामनाओं को पूरा करने वाला माना जाता है, कहते हैं कि, इस व्रत की पूजा तब तक अधूरी रहती है, जब तक भगवान विष्णु का गुणगान करने वाली कथा का पाठ न किया जाए।

Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी का महत्व

एकादशी व्रत के दिन सनातन धर्म में जगत के पालनहार माने जाने वाले भगवान श्री विष्णु और उनकी पत्नी लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जो अत्याधिक पुण्यदायी माना जाता है। अगर यह व्रत माघ मास के कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि के दिन पड़ता है, तो इसका महत्व बढ़ जाता है। हिंदू धर्म में षटतिला एकादशी ​पर्व पर भगवान वैकुंठ की भी पूजा की जाती है। इसके व्रत से ही साधक के जीवन में सुख - शांति बनी रहती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन तिल का 6 प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इसे षटतिला एकादशी कहते हैं।

Shattila Ekadashi 2026: जानिए पूजा विधि

षटतिला एकादशी व्रत के दिन जो लोग व्रत रखते हैं, उन्हें प्रात:काल सबसे पहले तिल का उबटन लगाना चाहिए, इसके बाद जल में थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर स्नान करने से हजारों यज्ञ का पुण्य प्राप्त होती है। अगर हो पाए तो इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए, इससे पुण्य मिलता है। शास्त्रो के अनुसार षटतिला एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और तिल से बनी वस्तुओं का भोग लगाना चाहिए, भोग में तुलसी का पत्ता जरुर रखें। इस प्रसाद को लोगों में बांटे और फिर खुद ग्रहण करें। षटतिला एकादशी व्रत के दिन तिल का दान करना चाहिए।

षटतिला एकादशी व्रत की कथा

शास्त्रों के अनुसार, एक समय काशी नगरी में एक व्यक्ति बहुत ही गरीबी में जीवन जीता था। वह जंगल से लकड़ी काटकर उन्हें बेचता और जिस दिन लकड़ी नहीं बिकती वो अपने बच्चों के साथ भूखा ही सो जाता था। लेकिन एक दिन जब वह लकड़ी काटकर शहर की ओर उन्हें बेचने जा रहा था तो रास्ते में एक सेठ मिला, जिन्होंने उसकी सारी लक​ड़ियां खरीद लीं, जब वह सेठ के यहां लकड़ियां पहुंचाने गया तो उसने देखा कि वहां किसी चीज की तैयारी चल रही थी, उसने सेठ जी से पूछा यहां किस चीज की तैयारी हो रही है, तो उन्होंने बताया कि षटतिला एकादशी व्रत की तैयारी कर रहे हैं। तब लकड़हारे ने सेठ जी से पूछा कि यह व्रत करने से क्या होता है? तब सेठ ने कहा कि, इस व्रत को करने से पुण्य मिलता है, घर में धन - संपदा की कमी नहीं होती। जीवन सुखमय व्यतीत होता है। इसके बदा लकड़हारे ने पूरी विधि जानी और अपनी पत्नी के साथ षटतिला एकादशी का व्रत करने लगा, जिसकी वजह से उस पर भगवान की कृपा हुई और वह काशी नगरी का धनी सेठ बन गया।

कब है षटतिला एकादशी?

वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी यानी की आज षटतिला एकादशी मनाई जाएगी। माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 13 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 17 मिनट से शुरु हो चुकी है। एकादशी तिथि का समापन- 14 जनवरी यानी की आज शाम 05 बजकर 52 मिनट पर होगा  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।