Internet Bhakti: आस्था या पाखंड? सोशल मीडिया पर भक्ति के नाम पर दिखावा

internet-bhakti-aastha-ya-pakhand

Internet Bhakti: आस्था या पाखंड? सोशल मीडिया पर भक्ति के नाम पर दिखावा

internet bhakti आस्था या पाखंड सोशल मीडिया पर भक्ति के नाम पर दिखावा

Internet Bhakti – आस्था या पाखंड?

आजकल सोशल मीडिया का चलन जोरों पर है। हर व्यक्ति प्रसिद्धि पाने के लिए सोशल मीडिया पर नित नए हथकंडे अपनाता रहता है। इसी प्रसिद्धि की दौड़ में आज के युवा इंटरनेट भक्ति की रीलें बनाकर धड़ल्ले से अपलोड कर रहे हैं और यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि भक्ति और आस्था का झंडा उन्हीं के हाथों में है। आस्था के नाम पर, जिसका जो मन कर रहा है, वह उसकी रील बना रहा है। यह आस्था नहीं है, बल्कि सस्ती लोकप्रियता पाने की होड़ है, जिसमें content creation के नाम पर इंटरनेट पर भक्त इन्फ्लुएंसर दिखाई दे रहे हैं। हमारा धर्म हमें बहुत आज़ादी देता है, पर इसका यह कतई मतलब नहीं है कि कोई भी व्यक्ति भक्ति के नाम पर फूहड़ और अशोभनीय रीलें बनाए।

दुनिया को दिखाया जा रहा है कि कैसे हमने परंपरा और रीति-रिवाजों के नाम पर खुद का ही मज़ाक बना रखा है।

सावन आया, तो कांवड़ यात्रा के नाम पर इन तथाकथित भक्ति इन्फ्लुएंसर्स ने कांवड़ का मज़ाक बना दिया। कांवड़ लाना बहुत श्रद्धा का काम होता है और इसके कुछ सख्त नियम होते हैं, जिन्हें कांवड़ियों को पालन करना होता है। लेकिन रील बनाने की होड़ में सारे नियमों को ताक पर रखकर कोई नेता की कांवड़ उठा रहा है, तो कोई अपनी गर्लफ्रेंड की कांवड़ उठा रहा है। केवल दिखावे और रील बनाने के लिए कांवड़ उठाई जा रही है, अश्लील नृत्य किए जा रहे हैं। नए भारत के युवा, शिव भक्ति के नाम पर गुंडागर्दी, नशेबाज़ी, और महीने भर मौज-मस्ती में लगे हुए हैं। जन्माष्टमी आई, तो भगवान कृष्ण के नाम पर लड्डू गोपाल को खिलौना बना दिया गया। माधव की नई-नई कहानियां बनाई जा रही हैं—कोई कृष्ण को ब्यूटी पार्लर ले जा रहा है, कोई उन्हें स्कूल ले जाकर उनकी मार्कशीट ला रहा है। जिस कृष्ण ने दुनिया को भगवद गीता का ज्ञान दिया, उसी का सरेआम अपमान किया जा रहा है।

सभी मर्यादाओं को दरकिनार कर दिया

देश में एक नया चलन शुरू हो गया है लोगों ने तीर्थस्थलों को भी टूरिज़्म बना दिया है। केदारनाथ, महाकाल, ऋषिकेश, कुंभ आदि स्थानों पर फूहड़ रीलें बनाई जा रही हैं, अश्लील नृत्य हो रहे हैं। इन स्थानों की अपनी पवित्रता है, पर सभी मर्यादाओं को दरकिनार कर इन्हें टूरिस्ट स्पॉट बना दिया गया है।

धर्म के नाम पर यह 'ज्ञान' देते हैं

केवल हिन्दू क्रिएटर्स ही नहीं, कुछ मुस्लिम क्रिएटर्स भी धर्म के नाम पर यह 'ज्ञान' देते हैं कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ इसलिए होती है क्योंकि वे बुर्का नहीं पहनतीं। वहीं कुछ क्रिश्चियन क्रिएटर्स पंजाबी और अब तो भोजपुरी क्रिश्चियन गानों पर रील्स बना रहे हैं। गायत्री मंत्र को बदलकर येशु गायत्री मंत्र बना दिया गया है, और उस पर रीलें बनाई जा रही हैं। आस्था का स्थान हृदय में होता है, दिखावे में नहीं। धर्म को डिजिटल मज़ाक बनाने की यह प्रवृत्ति न केवल परंपराओं का अपमान है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी ठेस पहुंचा रही है। सोशल मीडिया की ताकत को समझना ज़रूरी है, लेकिन उससे खिलवाड़ नहीं।

संबंधित सामग्री

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

राज्य

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शाला प्रवेश उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और उत्सव के उद्देश्यों को साझा किया।