Khesari Lal Premanand Post Viral: खेसारी लाल ने प्रेमानंद से मिलने वालों पर कसा ...

khesari-lal-premanand-troll-viral

Khesari Lal Premanand Post Viral: खेसारी लाल ने प्रेमानंद से मिलने वालों पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट...

khesari lal premanand post viral खेसारी लाल ने प्रेमानंद से मिलने वालों पर कसा तंज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

Khesari Lal Song On Premanandji: प्रेमानंद महाराज जी के दिवाने हुए खेसारी लाल, वीडियो हुआ वायरल… बता दें कि, उन्होंने एक्स पर पोस्ट तब की जब शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा प्रेमानंद महाराज से मिलने गए थे। यूजर्स का मानना है यह तंज उन लोगों के लिए ही है।

 खेसारी लाल का तंज...

खेसारी लाल ने अपने एक्स के ऑफिशियल अकाउंट से प्रेमानंद महाराज की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक अपील की और लिखा कि- 'एक अपील, प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिनों से नोटिस किए कि कई लोग इमेज मेकिंग के लिए वहां जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाली मशीन नहीं हैं। सच्ची श्रद्धा है तो बस उनकी बातों का अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता। भोरे-भोरे ज्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक है।'

यूजर्स ने दिए कुछ इस तरह रिएक्शन...

एक यूजर ने लिखा कि- 'ये बात राज कुंद्रा के लिए खेसारी भैया ने बोली है थोड़ा समझा करो।', एक ने लिखा कि - 'भैया जी किसकी बात हो रही है। वो वही आदमी तो नहीं जो कुछ दिन पहले मास्क लगाकर चेहरा छुपा कर चला करता था। नाम तो सब जान ही गएं होंगे', एक ने लिखा कि- 'बहुत शुक्रिया भैया आपने कम से कम हिम्मत तो की है ये बोलने की,,बाक़ी सब तो बस खेल खेल रहे हैं pr का। वैसे इस अपील को पढ़कर और लोग इमेज मेकिंग में लग जाएंगें और उस पवित्र जगह जाकर फ़ालतू की बयानबाजी करेंगें। ख़ैर! देखा जाए तो कम से कम इसी बहाने वो दर्शन कर ले रहे हैं सन्त का.. ये उनका परम् सौभाग्य है।"

वहीं कुछ यूजर ने एक्टर को किया ट्रोल...

एक ने कहा है कि- "खेसारी लाल यादव आपका बाबा प्रेमानंद पर बयान समझदारी भरा है, पर आपकी खुद की अश्लील छवि के कारण ये विरोधाभासी लगता है। जिसकी कला में खुद फूहड़ता हो, उसका धर्म-नैतिकता पर ज्ञान देना अटपटा है। कितने लोग ऐसा ही सोचते हैं?" दूसरे ने लिखा कि- "ज्ञान देने वाले को अपना पेंदी चेक करना चाहिए जो खुद अपने को नाच के लौंडा बता रहे हैं और वो ही प्रेमानंद महाराज जैसे संत पर टिप्पणी कर रहे हैं.... छी छी छी छी इनको याद दिला दे कि भोजपुरी को सबसे ज्यादा गंदा भी इन्होंने ही किया है। भोजपुरी अब शर्मनाक महसूस होने लगी है।"

प्रेमानंद महाराज से मिलने जा चुके है कई सेलेब्स...

प्रेमानंद महाराज काफी प्रसिद्ध संत है, उनसे मिलने आम लोग ही नहीं बल्कि कई सेलेब्रिटीज और खिलाड़ी भी जाते रहते है। हाल हि में शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ गई थी, इनके अलावा विराट कोहली - अनुष्का शर्मा, परास छाबड़ा, अक्षरा सिंह, अशुतोष राणा जैसे कई लोग उनसे मिलने जाते रहते है।

कुछ दिन पहले शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पहुंचे थे प्रेमानंद महाराज के दरबार...

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा 14 अगस्त को वृंदावन के केली कुंज आश्रम पहुंचे थे। यह मुलाकात करीब 7 मिनट तक चली। इस दौरान राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी देने की पेशकश की। संत महाराज ने विनम्रता से इसका जवाब दिया, “नहीं, नहीं, इसकी जरूरत नहीं है। मेरे पास अगर एक किडनी होगी, तब भी उतने ही दिन चलूंगा, जितना दोनों नहीं होने पर चलने वाला हूं। जब तक भगवान नहीं चाहेंगे, तब तक बुलावा नहीं आएगा।”

नाम जप के रहस्य से हुई रूबरू

इस मुलाकात में शिल्पा शेट्टी ने प्रेमानंद महाराज से राधा नाम जप के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि राधा नाम जप कैसे करना चाहिए। संत महाराज ने बताया कि “जैसे भी राधा नाम जप करें, यह सारे कष्टों से मुक्ति दिलाएगा। संतों के वचनों पर चलकर जीवन का बेड़ा पार हो जाता है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Premanand Ji Maharaj (@premanandji_.maharaj_official)

संतों के वचन और जीवन का उद्देश्य...

प्रेमानंद महाराज ने कहा, “एक प्रार्थना रहेगी आपसे कि जीवन भी एक अभिनय है। अभिनय करते हुए जीवन व्यतीत करना है, लेकिन यह जीवन किसके लिए व्यतीत करना है, इसका समाधान करना आवश्यक है।” उन्होंने आगे समझाया कि हम धन कमाते हैं, सुविधाएँ जुटाते हैं, लेकिन यह सब किसके लिए है? अगर जीवन परमात्मा के लिए है, तो जीवन धन्य हो जाता है।

परमात्मा के लिए जीवन का महत्व...

संत ने कहा कि जीवन का वास्तविक मूल्य तब ही समझ में आता है जब हम इसे ईश्वर की सेवा और भक्ति के लिए समर्पित करें। अन्यथा, न धन रहेगा, न वैभव, न अभिनय और न ही शरीर। एक समय ऐसा आएगा जब हमारा नाम और चिन्ह भी मिट जाएगा। इसलिए जीवन का सही उद्देश्य समझना और उसे ईश्वर के लिए समर्पित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।  

संबंधित सामग्री

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।