बिहार के इस्लामपुर में प्रॉपर्टी डीलर पर गोलीबारी, आरोपी की तलाश जारी

बिहार में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी

बिहार के इस्लामपुर में प्रॉपर्टी डीलर पर गोलीबारी, आरोपी की तलाश जारी

इस्लामपुर में रात को प्रॉपर्टी डीलर राजीव कुमार पर गोलीबारी हुई। गंभीर रूप से घायल होकर पटना के हॉस्पिटल में भर्ती। पुलिस आरोपियों की तलाश में।

बिहार के इस्लामपुर में प्रॉपर्टी डीलर पर गोलीबारी आरोपी की तलाश जारी

Islamapur Property Dealer Shooting |

Islamapur Property Dealer Shooting: इस्लामपुर थाना क्षेत्र में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर उसके घर के बाहर गोली मार दी। वो दर्द से कराते हुए नीचे गिर गए। चीख-पुकार सुनते ही लोग पहुंचे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।  तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और युवक को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

कंचनपुर का निवासी है घायल 

जानकारी के मुताबिक, यह बिहार के इस्लामपुर धमौली नहर मार्ग स्थित सुभाष फील्ड के पास का है। घायल कारोबारी की पहचान 45 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में की गई है, जो कि मूल रूप से खुदागंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वो इस्लामपुर में अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। काफी समय से जमीन के कारोबार (प्रॉपर्टी डीलिंग) से जुड़ा हुआ था।  

गोली मारकर आरोपी फरार

पुलिस सूत्रो के मुताबिक, राजीव बाजार से काम निपटाकर घर वापस लौटे थे, तभी उसके घर के बाहर कुछ आरोपी घात लगाए बैठे थे। जैसे ही राजीव घर के बाहर पहुंचा बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। राजीव चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ा वहीं बदमाश घटना स्थल से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना 

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस्लामपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घायल राजीव कुमार को हॉस्पिटल लेकर गए। स्थिति गंभीर होने के बाद  चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए तत्काल पटना रेफर कर दिया। फिलहाल पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल में  इलाज जारी है।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुराने विवाद के चलते हुआ हमला

पुलिस हमले के पीछे पैसे के लेनदेन और जमीन से जुड़े पुराने विवाद को मुख्य वजह मान रही है। थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि- 'पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं और बहुत जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।'

संबंधित सामग्री

हथियारों की जांच के दौरान चली गोली,  हेड कॉन्स्टेबल के सिर के आर-पार!

राज्य

हथियारों की जांच के दौरान चली गोली, हेड कॉन्स्टेबल के सिर के आर-पार!

A head constable was critically injured by an accidental gunshot while inspecting weapons at Mundawar station in Rajasthan. He is currently under critical medical care.

बिहार के मुख्यमंत्री ने इशान किशन को 1 करोड़ रुपये का सम्मान दिया

राज्य

बिहार के मुख्यमंत्री ने इशान किशन को 1 करोड़ रुपये का सम्मान दिया

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने क्रिकेटर इशान किशन को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए 1 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन चेक सौंपा।

“दिलजीत दोसांझ पर राजनीति में आने के लिए डाला जा रहा दबाव”: पंजाब सीएम मान ने किया दावा

राज्य

“दिलजीत दोसांझ पर राजनीति में आने के लिए डाला जा रहा दबाव”: पंजाब सीएम मान ने किया दावा

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद, पंजाब के मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि दिलजीत पर राजनीति में आने का दबाव डाला जा रहा है।

CM सम्राट ने दरभंगा एयरपोर्ट का दौरा किया, दरभंगा एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग

राज्य

CM सम्राट ने दरभंगा एयरपोर्ट का दौरा किया, दरभंगा एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दरभंगा एयरपोर्ट और AIIMS निर्माण स्थलों की समीक्षा की, एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की घोषणा की।

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और मंत्रियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील की, साथ ही वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे का सुझाव दिया।