नशीला दूध पिलाकर युवतियों से रेप, ब्लैकमेलिंग, IITian बाबा अभिषेक मिश्रा गिरफ्तार

IITian अभिषेक मिश्रा गिरफ्तार

नशीला दूध पिलाकर युवतियों से रेप, ब्लैकमेलिंग, IITian बाबा अभिषेक मिश्रा गिरफ्तार

अभिषेक मिश्रा, जो एक YouTube चैनल चलाता था, उसे नशीले पदार्थों के मिश्रण वाला दूध पिलाकर युवतियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 नशीला दूध पिलाकर युवतियों से रेप ब्लैकमेलिंग iitian बाबा अभिषेक मिश्रा गिरफ्तार

IITian अभिषेक मिश्रा गिरफ्तार |

युवतियों को नशीला दूध पिलाकर दुष्कर्म करने वाला अभिषेक मिश्रा यूट्यूब को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिषेक मिश्रा का राधा कृपा अमृत नाम से चैनल चलाता था। इसमें हिंदी और अंग्रेजी में ऑनलाइन प्रवचन देकर महिलाओं को आकर्षित करता था।

नशीला दूध पिलाकर गलत काम

वीडियो के माध्यम से महिलाओं से संपर्क करके धीरे-धीरे उन्हें अपने परिवारों से रिश्ता तोड़ने और उसके साथ रहने के लिए राजी कर लेता था। वह प्रसाद के बहाने नशीले पदार्थों से मिला दूध महिलाओं को पिलाता था और फिर उनका यौन उत्पीड़न करता था और इन कृत्यों को रिकार्ड करता था। आरोपित ने आसपास के मुहल्ले की युवतियों को भी अपने जाल में फंसाने की कोशिश की थी। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। 

IITian था आरोपी

IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाला ओडिशा का अभिषेक मिश्रा 4 सालों से शेरगढ़िया (राधाकुंज) क्षेत्र में रह रहा था और खुद को कथावाचक व धार्मिक कथाकार के रूप में बताता था। उसने यूट्यूब पर राधा कृपा अमृत नाम चैनल बना रखा है। इस पर हिंदी और अंग्रेजी में धार्मिक प्रवचन, आध्यात्मिक संदेश और जीवन प्रबंधन से जुड़े वीडियो प्रसारित किए जाते थे।  

रेप और ब्लैकमेलिंग

मथुरा में रेप के आरोप में IIT पास इंजीनियर अभिषेक मिश्रा (29) को गिरफ्तार किया गया। साधु बनने के बाद आरोपी ने अपना नाम बदलकर आदिकर्ता नारायण दास रख लिया था। 22 साल की पीड़िता छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और BSC नर्सिंग की छात्रा है। उसने बताया कि अभिषेक ने प्रसाद के नाम पर नशीला दूध पिलाया, फिर रेप करके फोटो-वीडियो बनाए। ब्लैकमेल करने लगा फिर 5 लाख रुपए मांगे। पैसे न देने पर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दी। 

भिषेक मिश्रा की शिकार दूसरी पीड़िता ने कहा Instagram से अभिषेक ने मेरा नंबर लिया। इसके बाद जूम के जरिए जोड़ लिया। अभिषेक से इतना प्रभावित हो गई कि बंगाल से आकर मथुरा में रहने लगी। एक दिन अभिषेक ने बोला कि तुम्हारे साथ गलत करूंगा तो तुम क्या कर लोगी।'

संबंधित सामग्री

भोपाल में पुलिस का विशेष अभियान, फरार अपराधियों को किया गिरफ्तार

राज्य

भोपाल में पुलिस का विशेष अभियान, फरार अपराधियों को किया गिरफ्तार

भोपाल में चल रहे पुलिस के विशेष अभियान में दो उच्च इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान में कई थानों की पुलिस ने हिस्सा लिया।

वाराणसी में अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई नर्सिंग छात्रा की मौत, बॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार

राज्य

वाराणसी में अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई नर्सिंग छात्रा की मौत, बॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार

वाराणसी में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की मौत अबॉर्शन पिल्स से हुई। बॉयफ्रेंड ने दबाव डालकर दवा खिलाई, बाद में गिरफ्तार हुआ।

हैदराबाद में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए नेपाली दंपती समेत तीन आरोपी

जुर्म गाथा

हैदराबाद में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए नेपाली दंपती समेत तीन आरोपी

हैदराबाद के गाचीबौली में लग्जरी विला से चोरी हुई कीमती ज्वेलरी मामले में साइबराबाद पुलिस ने तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया।

बालोद में गांजा तस्करी की अनोखी कोशिश नाकाम, 5 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बालोद में गांजा तस्करी की अनोखी कोशिश नाकाम, 5 गिरफ्तार

Police in Balod district arrested five individuals, including a minor, for smuggling 72.621 kg of ganja hidden cleverly in modified plastic tubs on motorcycles.

UP में सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा का आखिरी दिन, 5 नकलची गिरफ्तार, कलावा कटवाया

राज्य

UP में सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा का आखिरी दिन, 5 नकलची गिरफ्तार, कलावा कटवाया

उत्तरप्रदेश में 32,679 सिपाही पदों के लिए परीक्षा समाप्त हुई। सुरक्षा कड़ी, चेकिंग में कई अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया।