राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

उत्तराखंड में राजनीतिक तनाव

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

उत्तराखंड में गणेश जोशी ने राहुल गांधी के दौरे पर तीखी टिप्पणी की, जिससे प्रदेश की राजनीति में तनाव बढ़ गया है।

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा |

उत्तराखंड में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी ने तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं और उनकी राजनीति का लाभ भाजपा को मिलता है, जबकि नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ता है।

राहुल पर तंज

मसूरी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गणेश जोशी ने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां कांग्रेस को मजबूती मिलने के बजाय नुकसान होता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का जो थोड़ा-बहुत जनाधार बचा है, उसे खत्म करने का काम भी राहुल गांधी ही कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी के उत्तराखंड आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों को जनता के बीच जाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के दौरे का स्वागत करती है और उनके उत्तराखंड आने से भाजपा को ही राजनीतिक लाभ मिलेगा।

मसूरी से फिर चुनाव लड़ने का एलान

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गणेश जोशी ने बड़ा संकेत देते हुए कहा कि वह एक बार फिर मसूरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार और अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनता के समर्थन के दम पर भाजपा आगामी चुनाव में भी मजबूत स्थिति में रहेगी। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ जनता को मिल रहा है।

राजनीति में बयानबाजी तेज 

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे और गणेश जोशी के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। एक ओर कांग्रेस राहुल गांधी के दौरे को संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देख रही है, वहीं भाजपा इसे अपने पक्ष में माहौल बनाने का अवसर मान रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनावों से पहले ऐसे बयान प्रदेश में राजनीतिक माहौल को और गर्मा सकते हैं।

संबंधित सामग्री

मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन रद्द करने को बताया गलत, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

राज्य

मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन रद्द करने को बताया गलत, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर चुनाव आयोग और भाजपा पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए। मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

चमोली में बोलेरो गिरी, 4 मृत और 3 घायल

राज्य

चमोली में बोलेरो गिरी, 4 मृत और 3 घायल

उत्तराखंड के चमोली में बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हुए।

पंजाब में फिर करीब आ सकते हैं अकाली दल और बीजेपी? CM भगवंत मान ने साधा निशाना

राज्य

पंजाब में फिर करीब आ सकते हैं अकाली दल और बीजेपी? CM भगवंत मान ने साधा निशाना

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच संभावित गठबंधन पर चर्चा तेज हो गई है, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे आलोचना की।

पंतनगर में 150 छात्र खाने के बाद बीमार पड़े, स्पेशल डाइट के बाद तबीयत बिगड़ी

राज्य

पंतनगर में 150 छात्र खाने के बाद बीमार पड़े, स्पेशल डाइट के बाद तबीयत बिगड़ी

उत्तराखंड के पंतनगर विश्वविद्यालय में खाने के बाद 150 छात्र बीमार पड़ गए, 2 की हालत गंभीर। उल्टी और पेट दर्द की शिकायतें जल्दी शुरू हुईं।

MP के तीनों उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट देने की तैयारी, बीजेपी कार्यालय में नवागत सांसदों का हुआ स्वागत

राज्य

MP के तीनों उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट देने की तैयारी, बीजेपी कार्यालय में नवागत सांसदों का हुआ स्वागत

मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए BJP के तीन उम्मीदवारों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ, कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद।