IPL खत्म होते ही टिम डेविड की बढ़ी मुश्किलें, IPL 2027 के पहले मैच में रहेंगे बैन!

Tim David Banned from IPL 2027 Opener

IPL खत्म होते ही टिम डेविड की बढ़ी मुश्किलें, IPL 2027 के पहले मैच में रहेंगे बैन!

IPL star Tim David is suspended from the 2027 season opener and fined 50% of his match fee for code of conduct violations during the 2026 final.

ipl खत्म होते ही टिम डेविड की बढ़ी मुश्किलें ipl 2027 के पहले मैच में रहेंगे बैन

IPL खत्म होते ही टिम डेविड की बढ़ी मुश्किलें, IPL 2027 के पहले मैच में रहेंगे बैन! |

Tim David IPL 2027 Match Ban: IPL 2026 के खत्म होते ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड की मुश्किले बढ़ गई है। उन्हें IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड कर दिया गया है।

दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने की वजह से उन्हें IPL 2027 के पहले मैच से संस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है।

अंपायर नितिन मेनन की ओर फेंका आइस बैग 

रिपोर्ट के मुताबिक, टिम पर आरोप है कि, गुजरात टाइटंस की पारी के 10वें ओवर के दौरान टीम डेविड  ने मैदान पर अंपायर नितिन मेनन की दिशा में आइस बैग फेंका था। इस घटना को IPL अधिकारियों ने इसे आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन की श्रेणी में रखा और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की। 

5 डिमेरिट पॉइंट पूरे होने पर लगा प्रतिबंध

इस घटना के लिए डेविड को दो डिमेरिट पॉइंट दिए गए। इसके साथ ही IPL 2026 सीजन में उनके कुल डिमेरिट पॉइंट बढ़कर पांच हो गए। IPL नियमों के मुताबिक, किसी खिलाड़ी के 5 डिमेरिट पॉइंट होने पर उसे अगले सीजन के पहले मैच से निलंबित किया जाता है।

पहले भी कर चुके हैं नियमों का उल्लंघन

टिम डेविड इससे पहले भी दो मौकों पर IPL आचार संहिता का उल्लंघन कर चुके हैं। सीजन के 20वें मैच में उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट मिला था, जबकि 54वें मैच में हुए दूसरे उल्लंघन के लिए दो डिमेरिट पॉइंट दिए गए थे। ताजा मामले के बाद उनके कुल अंक पांच तक पहुंच गए।

अनुच्छेद 2.9 के तहत दर्ज हुआ मामला

IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के अनुसार, मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या अन्य व्यक्ति की ओर अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद, क्रिकेट उपकरण या किसी अन्य वस्तु को फेंकना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। इसी प्रावधान के तहत डेविड पर कार्रवाई की गई है।

अगली फ्रेंचाइजी के लिए भी लागू रहेगा निलंबन

नियमों के मुताबिक, यदि टिम डेविड IPL 2027 में किसी अन्य फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनते हैं, तब भी उन्हें उस टीम के पहले मैच में निलंबन का सामना करना पड़ेगा। यानी सजा टीम बदलने पर भी प्रभावी रहेगी।

IPL 2026 में रहा शानदार प्रदर्शन

टिम डेविड का IPL 2026 सीजन प्रदर्शन की बात करें तो काफी अच्छा प्रदर्शन रहा। उन्होंने 16 मैचों में 305 रन बनाए। उनका औसत 33.89 और स्ट्राइक रेट 188.27 रहा। सीजन में उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया और नाबाद 70 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। डेविड ने पूरे सीजन में 22 चौके और 23 छक्के जड़े। 

टिम डेविड अब तक IPL में 66 मुकाबले खेल चुके हैं। इन मैचों में उन्होंने 1151 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 32.89 और स्ट्राइक रेट 177.08 रहा है। IPL करियर में उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज हैं।
 

संबंधित सामग्री

Womens T-20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज

खेल

Womens T-20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज

The Womens T20 World Cup 2026 kicks off with England vs. Sri Lanka in Birmingham. The match starts at 11 PM IST followed by a grand opening ceremony.

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की T-20 स्क्वाड हुए शामिल

खेल

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की T-20 स्क्वाड हुए शामिल

30-year-old all-rounder Nikhil Chaudhary, born in India, has been selected for the Australian T20 team for the first time for the series against Bangladesh.

Womens T20 World Cup 2026: 12 जून से शुरु होगी विमेंस T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत

खेल

Womens T20 World Cup 2026: 12 जून से शुरु होगी विमेंस T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत

The 10th Women's T20 World Cup will commence on June 12, featuring 12 teams and 33 matches over 24 days. Defending champions New Zealand and Australia leads with 6 titles.

 ट्राई सीरीज में  दूसरा मैच इंडिया-A और अफगानिस्तान-A के बीच आज

खेल

ट्राई सीरीज में दूसरा मैच इंडिया-A और अफगानिस्तान-A के बीच आज

India-A will play against Afghanistan-A in the ongoing Tri-Nation ODI series at Rangiri Dambulla International Stadium, starting at 10 AM.

हार्दिक पांड्या फिर हुए चोटिल, अफग़ानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर!

खेल

हार्दिक पांड्या फिर हुए चोटिल, अफग़ानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर!

Hardik Pandya has sustained a new hamstring injury and will miss the upcoming ODI series against Afghanistan starting June 13.