होटल के दूसरी मंजिल से फेंका मलबा, मैनेजर की मौत!

Tragic Death in Lucknow

होटल के दूसरी मंजिल से फेंका मलबा, मैनेजर की मौत!

In Lucknow, Anoop Kumar Singh died after a bag of cement debris fell on him from a hotel's second floor. Police have detained the hotel owner.

होटल के दूसरी मंजिल से फेंका मलबा मैनेजर की मौत

होटल के दूसरी मंजिल से फेंका मलबा, मैनेजर की मौत! |

Lucknow Debris Fall Accident Kills: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। होटल की दूसरी मंजिल से फेंकी गई सीमेंट के मलबे से भरी बोरी एक युवक के सिर पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देवरिया निवासी अनूप कुमार सिंह (36) के रूप में हुई है, जो आईटी चौराहा स्थित मारुति शोरूम में सर्विस मैनेजर थे।

सिर पर गिरा सीमेंट का मलबा

जानकारी के मुताबिक, चिनहट थाना क्षेत्र के नौबस्ता कला स्थित वसुंधरा विहार कॉलोनी में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि, एक OYO होटल में निर्माण कार्य के दौरान जमी हुई सीमेंट को तोड़कर बोरी में भरा गया था। सुबह करीब 8 बजे होटल की दूसरी मंजिल से बिना नीचे देखे मलबे से भरी बोरी फेंक दी गई।

उसी समय अनूप कुमार सिंह वहां से ऑफिस जाने के लिए गुजर रहे थे। बोरी सीधे उनके सिर पर जा गिरी। जोरदार चोट लगने से उनका सिर फट गया और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत अनूप को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मामले में होटल संचालक विशाल तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए देवरिया ले जाया गया
 

भाई ने लगाए दबाव बनाने के आरोप

मृतक के भाई श्रेयांश ने आरोप लगाते हुए कहा कि -  'मेरा भाई अनूप आईटी चौराहा स्थित मारुति शोरूम में सर्विस मैनेजर के पद पर काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वह घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। वहीं पर विशाल तिवारी ने अपने होटल से सीमेंट का मलबा फेंक दिया जो सीधे भाई के सिर पर गिरा था।

मौके पर मौजूद लोगों ने उनका वीडियो भी बनाया। इसके बाद जिनकी बिल्डिंग है, वह नीचे आकर जमीन को साफ करने लगे। इसके बाद अनूप को लोहिया अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थाने पर होटल मालिक के जानने वाले कई लोग आए और हम लोगों पर समझौते का दबाव बनाने लगे।'

परिवार ने मांगी आर्थिक मदद

श्रेयांश ने बताया कि- 'अनूप परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी ऋचा, दो छोटे बच्चे दिव्यांश और अयान हैं। इनमें एक बच्चा सिर्फ 3 महीने का है। वहीं पिता कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।'

परिजनों ने प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। 


 

संबंधित सामग्री

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

राज्य

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

मध्य प्रदेश के बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है।

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बनेगी फिल्म ‘सॉरी बाबू’, फर्स्ट लुक पोस्टर ने मचाई हलचल

मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बनेगी फिल्म ‘सॉरी बाबू’, फर्स्ट लुक पोस्टर ने मचाई हलचल

सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत पर आधारित नई फिल्म 'सॉरी बाबू' की घोषणा की गई। इस फिल्म के माध्यम से उनकी मौत से जुड़े अनसुलझे सवालों को उठाया जाएगा।

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

राज्य

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

उत्तराखंड के विकासनगर में दो समुदायों के बीच झड़प में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस पर पत्थरबाजी में अधिकारी घायल। इलाके में तनाव और इंटरनेट बंद।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू,  वाटर कैनन से फ्लाइट को सलामी

राज्य

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू, वाटर कैनन से फ्लाइट को सलामी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए उड़ान भरी। इस एयरपोर्ट को एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होने की उम्मीद है।