RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

छात्रों का RGPV में प्रदर्शन

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

भोपाल के RGPV में छात्रों ने पानी और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

rgpv हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा गेट पर किया प्रदर्शन

भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में पानी और बिजली की समस्या को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार शाम करीब 6 बजे चंद्रशेखर हॉस्टल के छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बावजूद हॉस्टल में पीने के पानी तक की उचित व्यवस्था नहीं है।

“दो-तीन दिन से नहाए नहीं”

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि पिछले डेढ़ से दो महीने से हॉस्टल में पानी की भारी समस्या बनी हुई है। कई छात्र दो-दो और तीन-तीन दिन तक नहाने तक को मजबूर नहीं हो पा रहे हैं। शौचालयों में पानी नहीं होने से हालात और खराब हो गए हैं। छात्रों का कहना है कि सुबह से दोपहर तक पानी नहीं आता, जिससे दैनिक काम भी प्रभावित हो रहे हैं।

परीक्षा के समय बढ़ी परेशानी

स्टूडेंट आर्यमन देशमुख ने बताया कि परीक्षा के समय में भी प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर लापरवाह बना हुआ है। कई बार शिकायत करने और विरोध जताने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन केवल टैंकर भेजने की बात कहता है, लेकिन जमीन पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

गर्ल्स हॉस्टल में भी संकट

छात्रों के मुताबिक, केवल चंद्रशेखर हॉस्टल ही नहीं बल्कि बाल्की गर्ल्स हॉस्टल में भी पानी और बिजली की गंभीर समस्या है। छात्राओं ने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

सड़क पर उतरे छात्र, लगाया जाम

शाम 4 बजे से ही छात्र बाल्टी और डिब्बे लेकर मुख्य गेट पर जमा हो गए, जिससे यूनिवर्सिटी परिसर में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई बसें अंदर नहीं जा सकीं। छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होगा, उनका विरोध जारी रहेगा।

प्रशासन ने दिया आश्वासन

लगातार विरोध के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को 24 घंटे के भीतर व्यवस्था सुधारने का लिखित आश्वासन दिया है। अब छात्रों की नजर इस बात पर है कि प्रशासन अपने वादे पर कितना खरा उतरता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने से बढ़ी जांच

जुर्म गाथा

भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने से बढ़ी जांच

भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कमरे से मोबाइल व गर्भनिरोधक गोलियां बरामद की हैं।

CM डॉ. यादव ने प्राचीन गुफा मंदिर में की पूजा-अर्चना, PM मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

राज्य

CM डॉ. यादव ने प्राचीन गुफा मंदिर में की पूजा-अर्चना, PM मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

भोपाल में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

पीएम मोदी के  राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

देश-विदेश

पीएम मोदी के राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के नेतृत्व की सराहना की।

कांग्रेस की फ्लाइट पर ब्रेक!सरकार पर लगे आरोप,मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर भाजपा ने लगाई आपत्ति

राज्य

कांग्रेस की फ्लाइट पर ब्रेक!सरकार पर लगे आरोप,मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर भाजपा ने लगाई आपत्ति

मध्य प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु शिफ्ट करने की योजना के बीच उनकी चार्टर्ड फ्लाइट को भोपाल एयरपोर्ट पर रोके जाने का आरोप लगा है।


खुले में कचरा फेंकने और जलाने पर लगेगा जुर्माना, भोपाल निगम ने बताए नए नियम

राज्य

खुले में कचरा फेंकने और जलाने पर लगेगा जुर्माना, भोपाल निगम ने बताए नए नियम

भोपाल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर चर्चा के लिए विशेष बैठक हुई, जिसमें कचरा प्रबंधन और स्वच्छता बढ़ाने के लिए नए उपायों पर जोर दिया गया।