रणवीर सिंह के बाद सलमान के रिश्तेदार को लॉरेंस गैंग की ओर से मिली धमकी!

after-ranveer-salmans-relative-receives-threat-from-lawrence-gang

रणवीर सिंह के बाद सलमान के रिश्तेदार को लॉरेंस गैंग की ओर से मिली धमकी!

रणवीर सिंह के बाद सलमान के रिश्तेदार को लॉरेंस गैंग की ओर से मिली धमकी

सलमान के रिश्तेदार से करोड़ो की मांग सूत्रो के मुताबिक, सलमान खान के करीबी रिश्तेदार को एक धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसमें लिखा है कि- 'अगर करोड़ों रुपयों की मांग पूरी नहीं की जाती तो उन्हें जान का खतरा होगा।' हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ कि, किस रिश्तेदार को यह धमकी मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस भी रिश्तेदार को धमकी मिली है। वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है और वो भी एक एक्टर है। फिलहाल इस मामले की कोई अधिकारिक पुष्टि नही की गई।

रणवीर सिंह को आया था धमकी भरा वॉइस नोट

मंगलवार के दिन रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई थी। फिर व्हॉट्सएप पर एक वॉइस नोट भेजा गया और उसमें कहा गया कि- 'अगर करोड़ों रुपए नहीं दिए जाते तो एक्टर को जान का खतरा होगा।' शिकायत मिलने बाद से ही रणवीर सिंह के बांद्रा स्थित घर में सिक्योरिटी व्यवस्था बढ़ा दी गई। [caption id="attachment_133719" align="alignnone" width="1649"] Rnveer singh[/caption] धमकी मिलने के बाद से ही सिक्योरिटी बढ़ाने के साथ - साथ वॉइस नोट भेजने वाले शख्स की तलाश शुरु कर दी गई है। शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था।

इसके पहले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर हुई थी फायरिंग

मुंबई के जुहू इलाके में 31 जनवरी को देर रात करीब 3 बजे मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड गोलियां फायरिंग की गई थी, इसके पहले रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग होने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके नाम 19 वर्षीय आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़, 20 वर्षीय सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, 18 वर्षीय समर्थ शिवशरण पोमाजी और 23 वर्षीय स्वप्निल बंडू सकट हैं। इन सभी आरोपियो के खिलाफ धारा 109 और 61(2) के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 37(1), 37(2) और 135 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

जांच में मिली थी जानकारी

जांच में पता चला कि, इसमें 5 आरोपी शामिल थे, जो 4 आरोपी गिरफ्तार हुए वो घटना के लिए वाहन उपलब्ध कराने और साजिश रचने में साथ थे, मामले का मुख्य पांचवा आरोपी शुभम लोंकर को वांटेड घोषित किया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

लॉरेंस गैंग ने किया है हमला!

एक मीडिया एजेंसी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि- फिल्म डायरेक्टर के घर में फायरिंग करने की जिम्मेदारी शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई ने ली है। उसने फेसबुक में एक पोस्ट भी किया।

क्या लिखा है पोस्ट में?

फेसबुक पोस्ट में लिखा गया कि- “सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। ”

“अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर। टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो, जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे। नोट- एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग।”

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।