Badshah Tateeree Song Controversy: रैपर बादशाह ने 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर मांगी माफी!

badshah-tateeree-song-controversy-apologizes-national-commission-women

Badshah Tateeree Song Controversy: रैपर बादशाह ने 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर मांगी माफी!

badshah tateeree song controversy रैपर बादशाह ने टटीरी सॉन्ग को लेकर मांगी माफी

Badshah Tateeree Song Controversy: बॉलीवुड के फेमस सिंगर-रैपर बदशाह ने 'टटीरी' सांन्ग पर चल रही कंट्रोवर्सी की वजह से वो राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने 7 अप्रैल मंगलवार के दिन पेश हुएं और उन्होंने इस गाने को लेकर लिखित में माफी मांगी।

बता दें कि, सिंगर बादशाह के साथ निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह के साथ-साथ निर्माता हितेन भी राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुए।

विजया रहाटकर ने की सुनवाई

महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इस मामले पर सुनवाई की और 'टटीरी' सांन्ग गीत के बोल और प्रेजेंटेशन को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जताई, जिसके बाद रैपर और उनकी टीम ने बिना शर्त के माफई मांगी साथ ही ऐसी गलती दोबारा न होने का आश्वसन दिया।

  

50 बच्चियों की पढ़ाई का उठाएंगे बादशाह

रैपर बादशाह के वकील अक्षय डहिया ने बताया कि- 'बादशाह की तरफ से आयोग को माफीनामा सौंपा गया है। इसके अलावा बादशाह 50 बच्चियों की शिक्षा को स्पॉन्सर करेंगे और उनके लिए फंड जुटाने में भी मदद करेंगे। उन्होंने महिला सशसक्तिकरण के लिए काम करेंगे। 4 महिनों के अंदर 1 पॉजीटिव सॉन्ग बनाएंगे।

कब हुआ था 'टटीरी' सॉन्ग रिलीज?

बादशाह का 'टटीरी' सॉन्ग 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था। इस गाने के आते ही कई लोगों ने आपत्ति जताई। कहा कि- गाने का लिरिक्स अश्लील और विजुअल्स आपत्तिजनक है। और लड़कियों के सीन को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाए थे। इसके बाद पानीपत स्थित नारी तू नारायणी उत्थान समिति अध्यक्ष सविता आर्या ने बादशाह के खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज की थी। इसी के आधार पर पंचकूला में उनके खिलाफ 3 FIR दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पंचकूला पुलिस ने सॉन्ग को यूट्यूब से हटवा दिया।

बादशाह ने वीडियो जारी कर मांगी थी माफी

टटीरी गाने के रिलीज होने के बाद जब विवाद बढ़ने लगा तो उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि- 'मेरा टरीरी गाना जब से रिलीज हुआ है तब से इसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स को और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से जो मैसज गया, उससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची।

मैं ये कहना चाहूंगा कि मैं खुद हरियाणा से हूं। मेरी पहचान हरियाणा से है। मेरा इरादा नहीं था कि मैं किसी बच्चे या महिला के बारे में बेहुदी बात करूं। वो शब्द कभी भी किसी महिला या बच्चे के लिए नहीं थे। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ करेंगे।'

  Also Read- Actor Bheem Vakani Passed Away: दिशा वकानी के पिता एक्टर भीम वकानी का हुआ निधन!

संबंधित सामग्री

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

राज्य

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बच्चों ने फादर्स डे पर उन्हें खुद से बनाई गई पेंटिंग और संदेश भेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

राज्य

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड की सूचना पर अपना दौरा रद्द कर तत्काल लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास और सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की, विभागीय उपलब्धियों और प्रगति पर चर्चा की और आगामी योजनाओं पर बल दिया।