Women's T20 WC 2026: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया

Women's T20 WC 2026: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बनाए और पाकिस्तान 100 रन पर सिमट गई।

womens t20 wc 2026 बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया

Women's T20 WC 2026: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया |

PAK vs BAN T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश टीम ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया। यह मैच इंग्लैंड के रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया,  जहां बंग्लादेश विमेंस टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 123 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 100रन ही बना सकी। इसी के साथ पाकिस्तान टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और अब टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।  

पाकिस्तान टीम 23 रन से हारी

टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की ोर से  मुनीबा अली और गुल फिरोजा ने अच्छी शुरुआत की। मुनीबा ने 25 और गुल 23 रन बनाकर आउट हो गई। दोनों ने 49 रन की साझेदारी की। इसके बाद पूरी टीम बिखर गई।

आयशा जफर (11) और कप्तान फातिमा सना (10) इनके अलावा कोई भी प्लेयर 10 रन तक नहीं बना सकी। इसी के साथ टीम 20 ओवर में महज 100 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।  

बांग्लादेश की शुरुआत खराब, फिर भी जीती

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती पांच ओवर में ही 3 विकेट खो दिए। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना और सोभना मोस्तारी ने चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़ी। मोस्तारी 22 रन और निगार 36 रन बनाकर आउट हो गई। फिर शोर्ना अख्तर ने 22 गेंदों पर 39 रन की पारी खेलकर नाबाद रहीं और टीम के स्कोर को 20 ओवर में 123 तक पहुंचाया। इसी के साथ टीम ने जीत दर्ज कर ली।

Pak Vs Ban प्लेइंग-11

पाकिस्तान

मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, रमीन शमीम, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल।

बांग्लादेश

दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, शमीन अख्तर, शूर्णा अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, राबिया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर।

संबंधित सामग्री

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच, वैभव ने 11 गेंदो में ठोकी फिफ्टी

खेल

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच, वैभव ने 11 गेंदो में ठोकी फिफ्टी

दांबुला में चल रहे ट्राई सीरीज फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड अर्धशतक लगाया। भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मैच में तेजी से रन बन रहे हैं।

IND W vs SA W:  विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगी भिड़ंत

खेल

IND W vs SA W: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगी भिड़ंत

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच आज इंग्लैंड के मैनचेस्टर में होगा।

IND vs AFG 3rd ODI: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर  3-0 से जीती ट्राई वनडे सीरीज

खेल

IND vs AFG 3rd ODI: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर 3-0 से जीती ट्राई वनडे सीरीज

भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराया। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की शानदार बैटिंग ने मैच जिताया।

लेबनान पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किया बंद, आज फिर होगी बात

देश-विदेश

लेबनान पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किया बंद, आज फिर होगी बात

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है इजराइल के लेबनान पर हमले के बाद। ईरान, अमेरिका, और पाकिस्तान शांति वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड में मिले।

Womens T20 WC 2026: आज खेले जाएंगे  3 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

खेल

Womens T20 WC 2026: आज खेले जाएंगे 3 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन महत्वपूर्ण मैच होंगे। ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, और इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।