IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच 20 जून यानी की आज खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले दोपहर 1 बजे टॉस किया जाएगा।
अब तक दोनों टीमों ने दो मैच खेले
बता दें कि, इसके पहले दो मैच खेले जा चुके हैं और दोनों ही मैचों में भारत को जीत मिली, इसी के साथ टीम को 2-0 से बढ़त हासिल की। पहले मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े अंतराल 170 रन से अफगानिस्तान टीम को करारी शिकस्त दी थी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच हेड टू हेड
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 6 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से 5 मैचों में भारत को जीत मिली तो वहीं एक मैच टाई रहा। अफगानिस्तान वनडे में अब तक भारत के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर पाया। अफगानिस्तान को अब भी जीत की तलाश है।
टीम में हर्षित राणा भी हुए शामिल
तीसरे मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। कुछ समय से हर्षित राणा BCCI के डॉक्टरों और फिजियोथेरेपिस्ट की निगरानी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस पर काम कर रहे थे। इस फिटनेस टेस्ट में पास करने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया है।
दरअसल, T-20 वर्ल्ड कप से पहले हर्षित राणा साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें काफी गंभीर चोट आई थी, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। वो चोट की वजह से t-20 वर्ल्ड कप और IPL मैच नहीं खेल पाए थे।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर/केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव/हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह।
अफगानिस्तान
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेलिया खरोटे, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, बिलाल सामी।