Farhan Akhtar New Film: फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' को किया होल्ड, अब इस फिल्म में करेंगे काम!

farhan-akhtar-has-put-don-3-on-hold-and-making-new-film

Farhan Akhtar New Film: फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' को किया होल्ड, अब इस फिल्म में करेंगे काम!

farhan akhtar new film फरहान अख्तर ने डॉन 3 को किया होल्ड अब इस फिल्म में करेंगे काम

Farhan Akhtar New Film: बॉलीवुड के जाने - माने एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। लेकिन फिल्म से रणवीर सिंह को बाहर कर दिया गया है। ऐसे में नए एक्टर की तलाश जारी है। लेकिन एक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को अस्थायी रुप से होल्ड कर दिया गया है। अब वो अपनी दूसरी फिल्म पर ध्यान दे रहें हैं।

Farhan Akhtar New Film: मूवी में नजर आएंगी ये 3 मशहूर एक्ट्रेस

फिल्ममेकर फरहान ने फिलहाल डॉन 3 को होल्ड कर अपनी दूसरी फिल्म 'जी ले जरा' पर ध्यान दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि, इस फिल्म में बॉलीवुड की तीन मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आएंगी। Also Read-Ranveer Kantara Controversy: धुरंधर फिल्म के फेम एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज! रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद फिल्म की कास्टिंग की चर्चाएं हो रहीं है। लेकिन फरहान को जल्दबाजी नहीं हैं। वे चाहते हैं कि इस आइकॉनिक फ्रैंचाइजी के लिए सही चेहरा चुना जाए। इसी वजह से यह प्रक्रिया लंबी चल रही है। Also Read-Jennifer Karan Wahi Getting Married: तलाक के 12 साल बाद एक बार फिर दुल्हन बनेगी जेनिफर?

Farhan Akhtar New Film: ‘जी ले जरा’ पर फोकस

फरहान अब अपनी दूसरी फिल्म पर ध्यान देगें। ऐसे में 'जी ले जरा' फिल्म की चर्चाएं तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि एक्टर कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा जोनास से फिर से संपर्क कर रहे हैं, जिससे प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जा सके। फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और अब तीनों एक्ट्रेसेस प्रियंका, कैटरीना और आलिया की डेट्स मैच करना बाकी है। तीनों एक्ट्रेसेस की शूटिंग डेट्स का मेल न बैठ पाने की वजह से फिल्म की शूटिंग में देरी हो रही है। अगर डेट्स मिल गईं तो फिल्म 2026 के दूसरे हिस्से में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

डॉन 3 को रणवीर ने नहीं छोड़ा बल्कि निकाले गए

खबरें आई थी कि, धुरंधर की सफलता की वजह मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने ‘Don 3’ फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। लेकिन अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है, कि एक्टर ने फिल्म नहीं छोड़ी बल्कि उन्हें इस फिल्म से निकाला गया है। दरिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर की फिल्म छोड़ने की खबर पूरी तरह अफवाह है। मेकर्स और रणवीर के बीच क्रिएटिव मतभेद थे। इसका नतीजा ये हुआ कि मेकर्स ने एक्टर को फिल्म से बाहर निकाल दिया।      

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और अन्य 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की गई।

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

राज्य

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

छिंदवाड़ा के किशनपुर गांव में कुएं के दूषित पानी से 25 से 30 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई है, इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

लाइफ स्टाइल

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

During the monsoon, scalp problems such as itching, dandruff, and hair fall increase. Experts recommend regular shampooing and keeping the scalp dry to prevent these issues.

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

देश-विदेश

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

पुणे में सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर उनका रिश्ता एक परफेक्ट लव स्टोरी की तरह प्रदर्शित होता था।

AWICA ने CM फडणवीस की संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग

मनोरंजन

AWICA ने CM फडणवीस की संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग

Following the death of a 42-year-old carpenter during the shooting of 'Love and War', AWICA has escalated its demand for an FIR against director Sanjay Leela Bhansali.