Truth Behind Rajpal Viral Video: राजपाल यादव की बेल की खबर झूठी! जानिए वायरल वीडियो का सच...

know-the-truth-behind-rajpal-yadav-viral-video

Truth Behind Rajpal Viral Video: राजपाल यादव की बेल की खबर झूठी! जानिए वायरल वीडियो का सच...

truth behind rajpal viral video राजपाल यादव की बेल की खबर झूठी जानिए वायरल वीडियो का सच

Truth Behind Rajpal Viral Video: बॉलीवुड के जाने - माने एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। लेकिन हाल हि में राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर सलमान खान की तारीफ करते हुए उनका शुक्रियादा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है, कि राजपाल यादव को बेल मिल गई है। यह वीडियो बेल के बाद का हैं। लेकिन यह सच नहीं है। एक्टर का यह वायरल वीडियो बेहद पुराना है।

एक्टर का वीडियो वायरल

राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते है कि- ‘सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं। सलमान भाई के साथ घर में बैठकर, उनके साथ बहुत खुशी महसूस हो रही है। सलमान भाई जैसे इंसान अपनी इंडस्ट्री में बहुत कम हैं। वो हमेशा लोगों के लिए खड़े रहते हैं। और हमने तो 20 साल से लगातार सलमान भाई के साथ 10-12 फिल्में की हैं। मैं पूरी तरह से राहत महसूस कर रहा हूं और उनके अच्छे की कामना करता हूं।’ इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कई लोगों ने दावा किया की यह वीडियो उनकी जमानत के बाद का है।

8 साल पुराना है वीडियो

जिस वीडियो में राजपाल यादव सलमान खान का शुक्रियादा कर रहें है। वह वीडियो अभी का नहीं बल्कि करीब 8 साल पुराना है।

राजपाल को 16 फरवरी तक नहीं मिलेगी बेल

एक्टर राजपाल की बेल की याचिका दिल्ली के हाईकोर्ट में दायर की गई थी, लेकिन 12 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर से किया था सवाल

कोर्ट ने राजपाल यादव से पूछा कि-' वे सजा को रद्द करने की मांग क्यों कर रहे हैं। उन्होंने खुद माना था कि उन्होंने पैसा उधार लिया था और उसे लौटाने का वादा किया था। ऐसे में अब सजा पर रोक लगाने की मांग किस आधार पर की जा रही है?'

वकील ने एक्टर की ओर से दिया जवाब

जवाब देते हुए एक्टर के वकील ने कहा कि- 'उन्होंने (राजपाल) उसी दिन कोर्ट को बताया था कि वे इस मामले को सुलझाना चाहते हैं। राजपाल यादव ने अपने कहे हुए वादे का पालन करने के लिए अदालत में सरेंडर किया है। फिल्म में जो 5 करोड़ रुपए लगाए गए थे, उन्हें एक्टर चुकाना चाहते हैं और अब तक 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि चुका दी गई है।'

कोर्ट ने एक्टर को लगाई फटकार

कोर्ट ने कहा कि- 'समझ नहीं आता यह बहस क्यों हो रही है। आपने याचिका दाखिल की थी और कहा था कि पैसा लौटाएंगे, लेकिन फिर सालों तक भुगतान नहीं किया। पिछले आदेश का पालन न करने की वजह से आपको जेल में सरेंडर करना पड़ा। आपको 25-30 मौके दिए गए। अब आप यह केस दोबारा क्यों खोलना चाहते हैं? आपको यह बताना होगा कि पैसे देने में देरी क्यों हुई। मुझे आपसे सहानुभूति हो सकती है, लेकिन कानून तो कानून है। अगर आप अमाउंट जमा करने के लिए तैयार हैं तो आगे सुनवाई जारी रखी जाएगी।'

 वकील ने इसके जवाब में कहा कि-

'वे कोर्ट में पैसे जमा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन परिवार में शादी होने की वजह से जमानत की मांग कर रहे हैं।'

बता दें कि, एक्टर की बेल याचिका पर अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी।

राजपाल यादव जेल में क्यों?

राजपाल यादव फिलहाल दिल्ली की तिहार जेल में बंद हैं। यह मामला 2010 से चला आ रहा है, जब उन्होंने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा और वे समय पर कर्ज नहीं चुका सके। लोन के समय दिए गए चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद कंपनी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

दोनों पक्षों के बीच कई बार समझौते हुए, लेकिन पूरी रकम का भुगतान नहीं हो सका। समय के साथ ब्याज जुड़ते जाने से कुल राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई। 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया और छह महीने की सजा सुनाई, जिसमें से उन्होंने तीन महीने जेल में काटे। उसके बाद हाई कोर्ट में अपील की गई, जहां उन्हें कई बार राहत मिली क्योंकि उन्होंने भुगतान करने का वादा किया। हालांकि, बार-बार अदालती निर्देशों का पालन न करने के कारण दिल्ली हाई कोर्ट ने फरवरी 2026 में उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया।

उन्होंने 5 फरवरी 2026 को टिहार जेल में सरेंडर किया और फिलहाल छह महीने की सजा काट रहे हैं। बेल की सुनवाई 16 फरवरी 2026 को है, लेकिन 15 फरवरी 2026 तक वे जेल में ही हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।