Pawan Singh Viral Video: पवन सिंह इस एक्ट्रेस से करेंगे शादी, भरे स्टेज में किया...

pawan-singh-with-mistry-girl-viral-video

Pawan Singh Viral Video: पवन सिंह इस एक्ट्रेस से करेंगे शादी, भरे स्टेज में किया शादी के लिए प्रपोज वीडियो वायरल!

pawan singh viral video पवन सिंह इस एक्ट्रेस से करेंगे शादी भरे स्टेज में किया शादी के लिए प्रपोज वीडियो वायरल

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने -माने एक्टर और सिंगर पवन सिंह आए दिन प्रोफेंसनल लाइफ को कम बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों बने रहते हैं। ऐसे में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मिस्ट्री गर्ल महिमा सिंह को गले लगाते हु नजर आ रहें हैं। महिमा को गले लगाते हुए कहा कि- ‘प्यार करना गुनाह नहीं है।’इसके बाद वो एक एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज करते भी नजर आएं। बता दें कि, यह वीडियो यूपी के सिद्धार्थ नगर मोहत्सव के दौरान का है, जहां उनके साथ महिमा सिंह भी नजर आईं।

मंच पर एक और लड़की को किया प्रपोज

कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह के पास एंकर आई। तो पवन उनसे पूंछते है कि- 'आपकी शादी हो गई' । जबाव में एक्ट्रेस कहती हैं, 'जी अभी तो नहीं। कोई लड़का ढूंढ रहे हैं। सुंदर, सुशील, टिकाऊ, जुझारु, संस्कारी, कमाऊ। कोई हो तो बताओ।' तब पवन सिंह ने तोड़ी फ्लर्टी अंदाज में कहा कि- 'आपके सामने दिख रहा है, आप देख लीजिए। चुन लीजिए, इसमें क्या है क्या नहीं है। किस चीज की कमी है ये भी बता दीजिए। सांवला हूं, काला हूं, कमाता हूं ही। सुंदर नहीं हूं, संस्कार है। टिकाऊ हूं। फैशन के जमाने में गारंटी नहीं भइया। सिर्फ वारंटी। लेकिन इतना जरूर बोलूंगा कि ये लड़का टिकाऊ है। अब सामने वाला न ठीक हो तो उसकी बात ही अलग है। लेकिन मैं टिकाऊ हूं। मैं टिकाऊ हूं, था और रहूंगा।'

एक्ट्रेस ने आगे पवन सिंह से कहा कि-

'आजकल के लड़के सुबह हाय कहते हैं और शाम को बाय कहते हैं। लेकिन जमाना उल्टा हो गया है। यहां तो शाम को हाय होता है और सुबह बाय।'

जबाव में पवन सिंह ने कहा कि-

'लड़के? आजकल लड़कियां भी यहां बोलती हैं आई लव यू….बाबू मैं मंदिर से पूजा करके आ रही हूं, लेकिन वो बाबू की बाबू मंदिर नहीं कहीं और चली जाती हैं। कमी ढूंढ़ेंगी तो इधर भी मिलेगी उधर भी मिलेगी, इसलिए लंबी रेस का घोड़ा बनना है तो दोनों को अच्छा रहना होगा।'

तीसरी शादी की थी मिस्ट्री गर्ल के साथ चर्चा

पवन सिंह ने 5 जनवरी को अपना जन्मदिन मानाया। इस दौरान उनके साथ मांग सिंदूर भरे हुए एक लड़की केक काटते नजर आई थी। वहीं पवन सिंह लड़खड़ाते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तब से पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चाएं होने लगी थी।

संबंधित सामग्री

MP में मानसून 6 दिन लेट, भोपाल-रायसेन में झमाझम बारिश; 37 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

राज्य

MP में मानसून 6 दिन लेट, भोपाल-रायसेन में झमाझम बारिश; 37 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून 6 दिन की देरी से पहुंचने के आसार हैं, जिससे किसानों और विभिन्न जिलों में पहले से शुरू हो चुकी प्री-मानसून गतिविधियों के बीच चिंता बढ़ी है।

रायपुर में राहुल गांधी के दौरे पर सियासी तंज तेज, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर गरमाई राजनीति

राज्य

रायपुर में राहुल गांधी के दौरे पर सियासी तंज तेज, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर गरमाई राजनीति

रायपुर में कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने भाग लिया। इस दौरान राजनीतिक बयानबाजी में तेजी आई है, सीएम विष्णुदेव साय ने तंज कसा।

राहुल गांधी अचानक पहुंचे मैगी पॉइंट, चाय-मैगी का उठाया लुत्फ; सचिन पायलट, भूपेश बघेल समेत कई नेता रहे मौजूद

राज्य

राहुल गांधी अचानक पहुंचे मैगी पॉइंट, चाय-मैगी का उठाया लुत्फ; सचिन पायलट, भूपेश बघेल समेत कई नेता रहे मौजूद

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान मैगी पॉइंट पर अचानक रुक कर चाय और मैगी का आनंद लिया, जिसने स्थानीय लोगों और राहगीरों में उत्साह बढ़ाया।

इंदौर के इंजीनियर भोपाल के आदेश पर भारी पड़े! हाईकोर्ट से मिली राहत, नगरीय प्रशासन विभाग को बड़ा झटका

राज्य

इंदौर के इंजीनियर भोपाल के आदेश पर भारी पड़े! हाईकोर्ट से मिली राहत, नगरीय प्रशासन विभाग को बड़ा झटका

इंदौर नगर निगम के इंजीनियरों को दूसरे निगमों में भेजने के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह निर्णय नगरीय विकास प्रक्रिया में कानूनी चुनौतियों को उजागर करता है।

भोपाल का आदेश बेअसर! इंदौर के इंजीनियर फिर पड़े भारी, हाईकोर्ट से मिली राहत; निगम प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

राज्य

भोपाल का आदेश बेअसर! इंदौर के इंजीनियर फिर पड़े भारी, हाईकोर्ट से मिली राहत; निगम प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

इंदौर नगर निगम के कुछ इंजीनियरों के तबादले के आदेश पर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत प्रदान की है, जिससे निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।