Preity Zinta Birthday: प्रीति जिंटा का 51वां जन्मदिन आज, एक सिक्के ने किया था करियर का फैसला!

preity-zinta-51th-birthday-today

Preity Zinta Birthday: प्रीति जिंटा का 51वां जन्मदिन आज, एक सिक्के ने किया था करियर का फैसला!

preity zinta birthday प्रीति जिंटा का 51वां जन्मदिन आज एक सिक्के ने किया था करियर का फैसला

Preity Zinta Birthday: कहां हुआ एक्ट्रेस का जन्म प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ, उनके पिता का नाम दुर्गानंद जिंटा था, वो भारतीय सेना के अधिकारी थे, उनकी मां का नाम नीलप्रभा था, जो की एक हाउसव्हाइफ थी। पिता के एक सड़क हादसे में निधन हो गया था, वहीं मां को गंभीर चोटे आईं थी, जिन्हें ठीक होने में करीब 2 साल लगे। जब पिता का निधन हुआ तब एक्ट्रेस महज 13 साल की थी।

Preity Zinta Birthday: साल 1996 में मिला ऐड

प्रीति अपनी दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी, तभी उनकी मुलाकात ऐड फिल्ममेकर कुणाल से हुई। कुणाल को उनकी पर्सनैलिटी इतनी पसंद आई की उन्होंने प्रीति को ध्यान में रखते हुए चॉकलेट का ऐड बनाया और प्रीति जिंटा को एड के लिए बुलाया। पहले एक्ट्रेस नहीं जाने वाली थी फिर सोचा कि ऑडिशन देने में क्या जा रहा है। तो जब वो ऑडिशन देने गई। वहां 50 से ज्यादा लड़किया ऑडिशन देने आई थी, उन्हें देखकर प्रीति घबरा गई। पर फिर हिम्मत जुटा कर दो लाइने बोली और उनकी किस्मत बदल गई। उन्हें पर्क चॉकलेट का एड मिल गया।

सिक्के ने किया एक्ट्रेस के करियर का फैसला

प्रीति एक ऑडिशन के लिए गई थीं, तभी उनकी मुलाकात फिल्ममेकर शेखर कपूर से हुई। तभी शेखर ने उनसे पूछा, “आप ऑडिशन में क्या करना चाहेंगी?” तब प्रीति ने कहा, “मैं ऑडिशन देने नहीं आई हूं।” लेकिन शेखर को उनकी पर्सनैलिटी ने काफी प्रभावित किया और उन्होंने माइक लेकर सबके सामने बोला कि ये लड़की ऑडिशन देने आई है, लेकिन घबरा गई है। लेकिन फिर दिया। करीब दो हफ्ते बाद शेखर कपूर ने उन्हें बुलाया और कहा, “क्या आप मेरे साथ ये फिल्म (ता रा रम पम पम) करेंगी?” तब प्रीति ने सिक्का उछाल कर फिल्म में काम करने का फैसला किया।

कब किया प्रीति जिंटा ने फिल्मों में डेब्यू

साल 1998 में शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' फिल्म से प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनका छोटा सा ही रोल था, लेकिन उनकी मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके बाद वो कई फिल्में जैसे - 'कल हो ना हो', 'वीर-जारा', 'सलाम नमस्ते', सोल्जर', 'क्या कहना', 'संघर्ष', 'दिल चाहता है', और 'कभी अलविदा ना कहना' आदि फिल्मों में काम किया और पॉपुलैरिटी हासिल की। Also Read-KRK firing case bail: फायरिंग केस में एक्टर- प्रोड्यूसर KRK को मिली जमानत!
2016 में प्रीति ने की शादी
एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की और अब वे लॉस एंजिलिस में रहती हैं। 2021 में सरोगेसी के जरिए, वो 2 जुड़वां बच्चों की मां बनीं। प्रीति एक्टिंग के अलावा स्पोर्ट्स की फील्ड में भी एक्टिव हैं। वह आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की CO-OWNER हैं। Also Read-Daldal Web Series Release: एक बेबाक और सख्त ACP के किरदार में भूमि पेडनेकर, जानिए कहानी…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

कई साल बाद फिल्मों में कर रही वापसी
प्रीति जिंटा जल्द बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल के साथ फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। यह फिल्म बंटवारे के समय के दौरान हुए घटनाओं के ऊपर बनेगी। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट और आमिर खान प्रोड्यूस कर रहें हैं। यह फिल्म 2026 के अंत तक में रिलीज हो सकती है।  

संबंधित सामग्री

मानसून की पहली बारिश से मुंबई में भारी तबाही, कई इलाके प्रभावित

देश-विदेश

मानसून की पहली बारिश से मुंबई में भारी तबाही, कई इलाके प्रभावित

मुंबई में मानसून के आगमन के साथ ही भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है, जिसमें अंधेरी सब-वे अस्थाई रूप से बंद हो गया और कई जगहों पर नुकसान हुआ है।

2 दिन बंद रहेगी भोपाल मेट्रो, सिग्नलिंग सिस्टम देखने भोपाल पहुंची CMRS

राज्य

2 दिन बंद रहेगी भोपाल मेट्रो, सिग्नलिंग सिस्टम देखने भोपाल पहुंची CMRS

भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच मेट्रो अगले दो दिनों के लिए बंद रहेगी। CMRS सिग्नलिंग सिस्टम की जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद नया शेड्यूल जारी होगा।

Trisha Post For CM Vijay: तृषा ने CM विजय के लिए किया खास पोस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल

मनोरंजन

Trisha Post For CM Vijay: तृषा ने CM विजय के लिए किया खास पोस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल

तमिल अभिनेता और CM विजय के जन्मदिन पर तृषा कृष्णन ने उनके साथ तस्वीर शेयर कर चर्चाओं में जगह बनाई। इससे दोनों के बीच की डेटिंग की खबरें तेज हुईं।

अक्षय कुमार ने भोजपुरी को हॉलीवुड से बेहतर बताया, वीडियो वायरल

मनोरंजन

अक्षय कुमार ने भोजपुरी को हॉलीवुड से बेहतर बताया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के सॉन्ग रिलीज इवेंट पर पैसे और सेहत के महत्व पर बात की। उन्होंने भोजपुरी और हॉलीवुड की तुलना भी की।

तकनीकी खराबी से भटका एअर इंडिया का विमान, पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसा

देश-विदेश

तकनीकी खराबी से भटका एअर इंडिया का विमान, पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसा

दिल्ली से अमृतसर जा रहे एअर इंडिया के विमान ने तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तानी एयरस्पेस में प्रवेश किया, बाद में दिल्ली लौटा।