भोपाल मेट्रो का संचालन बंद

2 दिन बंद रहेगी भोपाल मेट्रो, सिग्नलिंग सिस्टम देखने भोपाल पहुंची CMRS

भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच मेट्रो अगले दो दिनों के लिए बंद रहेगी। CMRS सिग्नलिंग सिस्टम की जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद नया शेड्यूल जारी होगा।

2 दिन बंद रहेगी भोपाल मेट्रो, सिग्नलिंग सिस्टम देखने भोपाल पहुंची CMRS

2 दिन बंद रहेगी भोपाल मेट्रो

भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। 2 दिन तक कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) सिग्नलिंग सिस्टम की जांच करेगी। यह टीम भोपाल पहुंच गई है। निरीक्षण के बाद टीम 'OK' रिपोर्ट देगी। इसके बाद सिग्नलिंग सिस्टम चालू होंगे। जिससे मेट्रो का नया शेड्यूल और टाइमिंग तय की जाएगी। जुलाई में सिग्नलिंग सिस्टम चालू होने के बाद नया शेड्यूल जारी होगा।

मेट्रो की धीमी रफ्तार

मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक, निरीक्षण एवं परीक्षण पूरा होने के बाद 26 जून से मेट्रो फिर से अपने निर्धारित समय पर दौड़ने लगेगी। सुभाष नगर से AIIMS के बीच करीब 7 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर सिग्नलिंग सिस्टम का काम पूरा हो गया है। भोपाल और इंदौर मेट्रो में ऑरेंज-येलो लाइन के 2 रूट 30 किलोमीटर लंबे हैं। फिलहाल 12 km में ही मेट्रो दौड़ रही है, लेकिन इसकी रफ्तार काफी धीमी है। इस वजह से सवाल उठने लगे हैं।

सिग्नलिंग सिस्टम का काम पूरा

मेट्रो संचालन की सुस्त रफ्तार को तेज करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सुभाष नगर से एम्स के बीच प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सिग्नलिंग सिस्टम का काम पूरा हो चुका है। करीब 30 किमी के लिए हुए करीब 800 करोड़ रुपए के टेंडर का यह पहला चरण है। जानकारी के मुताबिक, भोपाल और इंदौर में अभी सिग्नलिंग सिस्टम नहीं है। इस वजह से मेट्रो प्रबंधन को केवल एक ही ट्रैक पर ट्रेन चलानी पड़ रही हैं। यही वजह है कि भोपाल में ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी 75 मिनट रखी गई, जिससे यात्रियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है। यहां दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बाद ही मेट्रो दौड़ रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल AIIMS में 260 कर्मचारियों की रातों-रात बर्खास्तगी, 24 घंटे में वापस लिया आदेश

भोपाल AIIMS में 260 कर्मचारियों की रातों-रात बर्खास्तगी, 24 घंटे में वापस लिया आदेश

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित AIIMS में 260 कर्मचारियों की अचानक सेवा समाप्ति के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया।

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव समेत पंचायत उपचुनाव में मतदान, 103 पंचायत पदों पर आज वोटिंग

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव समेत पंचायत उपचुनाव में मतदान, 103 पंचायत पदों पर आज वोटिंग

मध्यप्रदेश में पंचायत उपचुनाव के तहत 103 पदों के लिए मतदान जारी। सुरक्षा व निरीक्षण के कड़े इंतजाम के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है।

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पतालों की सुविधाओं की हकीकत

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पतालों की सुविधाओं की हकीकत

उत्तर प्रदेश सरकार की टीम आयुष्मान भारत योजना के तहत सहयोगी अस्पतालों में सुविधाओं और मानकों की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 सितंबर को गोरखपुर में नवनिर्मित राजकीय महिला शरणालय का उद्घाटन करेंगे, साथ ही किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैदल भ्रमण कर सिंहस्थ :2028 के विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैदल भ्रमण कर सिंहस्थ :2028 के विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया, स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर