मध्यप्रदेश पंचायत उपचुनाव

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव समेत पंचायत उपचुनाव में मतदान, 103 पंचायत पदों पर आज वोटिंग

मध्यप्रदेश में पंचायत उपचुनाव के तहत 103 पदों के लिए मतदान जारी। सुरक्षा व निरीक्षण के कड़े इंतजाम के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है।

By : दिव्या मिस्त्री
सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव समेत पंचायत उपचुनाव में मतदान, 103 पंचायत पदों पर आज वोटिंग

मध्यप्रदेश में पंचायत उपचुनाव के तहत आज 103 पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। प्रदेश में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के कुल 4,235 पदों पर उपचुनाव होना था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 604 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि कई पदों पर नामांकन दाखिल नहीं होने के कारण चुनाव नहीं हो सका। कुछ पद न्यायालय की रोक के चलते भी मतदान से बाहर हैं। अब शेष पदों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पंच और सरपंच पदों पर मुकाबला

वर्तमान चरण में 4 पंच, 79 सरपंच और 5 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रशासनिक अमला तैनात किया गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है।

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर चुनाव

आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष के लिए भी आज मतदान कराया जा रहा है। अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदीप सोनी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से विष्णु पाटीदार मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबले को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए मतदान के दौरान आगर-मालवा कलेक्टर शेर सिंह मीणा और एसपी दिलीप कुमार सोनी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है।

3 अक्टूबर से शुरू होगी मतगणना

पंचायत उपचुनाव में सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से विकासखंड मुख्यालय पर होगी। सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के परिणाम इसी दिन घोषित किए जाएंगे। वहीं जिला पंचायत सदस्य और पंच पदों के परिणाम 5 अक्टूबर को घोषित होंगे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने जनवरी 2027 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी तेज कर दी है, निवेशकों के साथ व्यक्तिगत बैठकें और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

रतलाम में एक अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा। ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने कार्रवाई की।

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बताने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त

मध्यप्रदेश में चीतों की विमुक्ति के साथ वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार में वृद्धि होगी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर