Ram Charan Reveal Baby Names: राम चरण और उपासना ने अपने जुड़वां बच्चों के नाम किए रिवील

ram-charan-upasana-reveal-twins-baby-names

Ram Charan Reveal Baby Names: राम चरण और उपासना ने अपने जुड़वां बच्चों के नाम किए रिवील

ram charan reveal baby names राम चरण और उपासना ने अपने जुड़वां बच्चों के नाम किए रिवील

Ram Charan Reveal Baby Names: साउथ के सुपरस्टार रामचरण के घर 31 जनवरी को उनकी पत्नी उपासना ने हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। कपल ने अपने बच्चों का नामकरण समारोह का आयोजन किया और उनका नाम रखा। अब कपल ने दोनों बच्चों के नाम का ऐलान कर दिया है।

कपल ने बच्चों का नाम क्या और क्यों रखा?

रामचरण और उपासना के जुड़वां बच्चों में से बेटे का नाम 'शिवराम' और बेटी का नाम 'अनवीरा' रखा है। एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए एक्टर ने नाम रखने के पीछे की वजह भी बताई उन्होंने कहा कि- 'उनका नामकरण हमारे लिए बेहद पर्सनल और आध्यात्मिक फैसला था। उपासना और मैंने इस पर काफी विचार किया, लेकिन हमारे माता-पिता भी इस यात्रा का अहम हिस्सा रहे। हमारी संस्कृति में बड़ों को ज्ञान और आशीर्वाद का स्रोत माना जाता है, इसलिए इस प्रक्रिया में उनकी मौजूदगी हमारे लिए बहुत मायने रखती थी।'

बेटे का नाम 'शिवराम' क्यों?

एक्टर ने कहा कि- 'हमारे बेटे का नाम शिवराम दो शाश्वत आदर्शों भगवान शिव और भगवान राम का संगम है, जो संयम के साथ शक्ति और धर्म के साथ भक्ति का प्रतीक है। यह मेरे पिता के जन्म नाम ‘शिव शंकर वर प्रसाद’ को भी आगे बढ़ाता है, इसलिए इसमें वंश परंपरा और कृतज्ञता का भाव भी जुड़ा है।'

बेटी का नाम 'अनवीरा' क्यों?

उन्होंने बेटी के नाम रखने के पीछे वजह बताते हुए कहा कि, 'अनवीरा देवी असीम साहस और दिव्य नारी शक्ति का प्रतीक है। ‘वीरा’ वीरता को दर्शाता है और ‘अन’ उसे असीमता तक विस्तारित करता है। ‘देवी’ शब्द जानबूझकर जोड़ा गया है, ताकि यह याद दिलाया जा सके कि शक्ति और करुणा साथ-साथ मौजूद हो सकते हैं। हमारे लिए ये नाम सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि शक्ति, प्रेम और साहस की कामना हैं।'

मशहूर एक्टर चिरंजीवी ने उनके पैरेंट्स बनने की दी थी वजह

एक्टर और रामचरण के पिता चिरंजीवी ने अपने एक्स के ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट करते हुए अपने दादा बनने की खुशी जाहिर की थी और उन्होंने एक्स पर लिखा था कि-‘बहुत खुशी और दिल से भरे आभार के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रामचरण और उपासना को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है, एक बेटा और एक बेटी।’

उन्होंने आगे लिखा कि- ‘दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं और ठीक हैं। दादा-दादी के रूप में इन नन्हे मेहमानों का अपने परिवार में स्वागत करना हमारे लिए शुद्ध आनंद और दिव्य आशीर्वाद का पल है। हम सभी की प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।- चिरंजीवी और सुरेखा।’

31 जनवरी को उपासना ने दिया बच्चो को जन्म

बताया जा रहा है कि, रामचरण की वाइफ की डिलेवरी 1 फरवरी की सुबह शेड्यूल की गई थी, लेकिन फिर 31 जनवरी को ही हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में बच्चों को जन्म दिया, जिस हॉस्पिटल में उपसना ने बच्चों को जन्म दिया वो उस हॉस्पिटल की वाइस प्रेसिडेंट हैं।

साल 2012 में रामचरण और उपासना ने की थी शादी
राम चरण और उपासना बचपन से एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। वो दोनों कक्षा 9 में साथ में पढ़ाई की, जिसके बाद दोनों दोस्त बन गए और फिर ये दोस्ती धीरे – धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने दिसंबर 2011 में सगाई कर ली। और फिर 14 जून 2012 को रामचरण और उपासना ने हैदराबाद के टेंपल ट्रीज फार्म हाउस में शादी की। दोनों 20 जून 2023 पहली बार पैरेंट्स बने। उपसना ने बेटी को जन्म दिया।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।