Ranveer Kantara Controversy: धुरंधर फिल्म के फेम एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज!

ranveer-kantara-controversy-case-filed

Ranveer Kantara Controversy: धुरंधर फिल्म के फेम एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज!

ranveer kantara controversy धुरंधर फिल्म के फेम एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज

Ranveer Kantara Controversy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और धुरंधर फिल्म के फेम रणवीर सिंह इन दिनों चर्चाओं में बने हुए है, लेकिन इस बार अपनी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ हिंदू धार्मिक भावनाओं और कर्नाटक की चावुंडी दैव परंपरा का अपमान करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।

Ranveer Kantara Controversy: दैव सीन की नकल करना पड़ा भारी

रिपोर्ट के अनुसार, 28 नवंबर 2025 को गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के आयोजन के दौरान रणवीर सिंह ने कंतारा फिल्म के दैवा सीन का नकल करते हुए उनका मजाक उड़ाया था। इस बात से नाराज होकर बेंगलुरु के वकील प्रशांत मेथल ने रणवीर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 196299 और 302 के तहत दर्ज किया गया है।

Ranveer Kantara Controversy: रणवीर पर लगाए गए आरोप

शिकायतकर्ता ने एक्टर पर आरोप लगाया कि, ' रणवीर सिंह ने मंच पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और ऐसा अभिनय किया, जिससे दैवा परंपरा के पवित्र तत्वों का मजाक उड़ाया गया। रणवीर ने पंजुरली और गुलिगा दैवा से जुड़े भाव-हावभाव की नकल की और उन्हें भद्दे, हास्यास्पद और अपमानजनक तरीके से प्रस्तुत किया।' इतना ही नहीं उन पर चावुंडी दैव को ‘महिला भूत’ कहने का भी आरोप लगाया गया है।

कर्नाटक के तुलुनाडु की पूजनीय रक्षक देवी है चावुंदी दैव

बताया जा रहा है कि, चावुंडी दैवा कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों और तुलुनाडु में पूजनीय रक्षक देवी मानी जाती हैं। उनकी पूरी श्रद्धा के साथ भक्त पूजा करते है। वह दिव्य स्त्री शक्ति और न्याय का प्रतीक मानी जाती है। इतना ही नहीं इन्हें नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाली देवी मानी जाती है।

क्या है मामला?

रणवीर सिंह ने फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी से कहा- 'ऋषभ मैंने इसे (कांतारा) थिएटर में देखा था। वो एक आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस थी, खासकर जब फीमेल घोस्ट (भूत) आपके शरीर में आती है। वो परफॉर्मेंस, वो एक शॉट आउटस्टैंडिंग था।' एक्टर ने आगे कहा था कि, 'क्या आपने कांतारा देखी है। जब वो शॉट आता है'। आगे रणवीर सिंह ने खुद उस कैरेक्टर की मिमिक्री करते हुए मजाक उड़ाया। आगे रणवीर ने कहा, 'क्या यहां कोई है, जो मुझे कांतारा 3 में देखना चाहता है, वो इस आदमी से कहे।' रणवीर मंच से उतरने के बाद भी ऋषभ शेट्टी के सामने चावुंडी देवी की मिमिक्री करते नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि ऋषभ शेट्टी लगातार इशारा कर उन्हें रोकते नजर आए थे, जिसके बाद हिंदू जनजागृति समिति ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में केस दर्ज किया था। इसके बाद एक्टर ने माफी भी मांगी थी।

एक्टर ने मांगी माफी

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर माफी मांगी थी उसमें लिखा था कि- 'मेरा इरादा फिल्म (कांतारा) में ऋषभ की शानदार परफॉर्मेंस को उजागर करने का था। एक अभिनेता होने के नाते, मैं जानता हूं कि उस खास सीन को जिस तरह से उन्होंने निभाया, उसके लिए कितनी मेहनत लगती है और इसके लिए मैं उनका अत्यधिक सम्मान करता हू। मैंने हमेशा हमारे देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का गहरा सम्मान किया है। अगर मेरी किसी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं दिल से माफी चाहता हूं।'

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और अन्य 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की गई।

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

राज्य

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

छिंदवाड़ा के किशनपुर गांव में कुएं के दूषित पानी से 25 से 30 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई है, इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

लाइफ स्टाइल

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

During the monsoon, scalp problems such as itching, dandruff, and hair fall increase. Experts recommend regular shampooing and keeping the scalp dry to prevent these issues.

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

देश-विदेश

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

पुणे में सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर उनका रिश्ता एक परफेक्ट लव स्टोरी की तरह प्रदर्शित होता था।

AWICA ने CM फडणवीस की संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग

मनोरंजन

AWICA ने CM फडणवीस की संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग

Following the death of a 42-year-old carpenter during the shooting of 'Love and War', AWICA has escalated its demand for an FIR against director Sanjay Leela Bhansali.