Ranveer Receive threats Again: लॉरेंस गैंग की ओर से रणवीर सिहं को फिर मिली धमकी!

ranveer-receive-threats-again

Ranveer Receive threats Again: लॉरेंस गैंग की ओर से रणवीर सिहं को फिर मिली धमकी!

ranveer receive threats again लॉरेंस गैंग की ओर से रणवीर सिहं को फिर मिली धमकी

Ranveer Receive threats Again: बॉलीवुड के जाने - माने एक्ट्रर और धुरंधर फिल्म के फेम एक्टर रणवीर सिंहर को एक बार फिर लॉरेंस गैंग की ओर से धमकी मिली है। इस बार उनसे वॉइस नोट के जरिए 10 करोड़ रुपए की मांग की गई है।

मीडिया एजेंसी के रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमकी भरा नोट रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सऐप पर अमेरिका के एक फोन नंबर से आया था।

रणवीर को फिर मिली धमकी

सूत्रों के मुताबिक बताया कि- 'क्राइम ब्रांच ने जांच शुरु कर दी है। उन्होंने उस अमेरिकी नंबर के बारे में पता करने के लिए अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क किया है। प्राथमिक जांच में बताया गया कि वॉइस नोट की आवाज हैरी बॉक्सर से मिलती- जुलती बताई गई है।

वहीं, रणवीर सिंह को मिले इस धमकी भरे मैसेज को लेकर अब तक एक्टर की ओर से कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।

हैरी बॉक्सर कौन है?

हैरी बॉक्सर लॉरेंस गैंग का एक्टिव मेंबर माना जाता है। इसका असली नाम हरी चंद जाट है। यह राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है। पहले ये जयपुर में बॉक्सिंग कोच था, जिससे उसे बॉक्सर नाम मिला। हैरी के खिलाफ राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में जबरन वसूली, लूट और हत्या के प्रयास जैसे कई मामले दर्ज हैं।

पहले भी एक्टर को मिली थी धमकी

रणवीर सिंह को धमकी रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के करीब एक दिन बाद, 2 फरवरी को मिली थी। वहीं, इस खबर की जानकारी 10 फरवरी को मीडिया में आई।

जानकारी के अनुसार,  रणवीर सिंह का नाम लेते हुए धमकी दी गई थी, कहा गया की उन्होंने ही रोहित शेट्टी को FIR दर्ज करने की सलाह दी थी। इसके बाद 13 फरवरी को रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को एक और धमकी ऑडियो क्लिप के जरिए मिली। खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए चेतावनी देते हुए कहा था कि- ‘अब हम तुम्हें दिखाएंगे कि हमारी ताकत के आगे तुम्हारी सात पुश्तें भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी।’

आगे कहा कि-

‘तुम्हारे सभी मैनेजर कहां रहते हैं, कब आते-जाते हैं और परिवार कहां रहता है सब पता है। 1-1 मैनेजर को निशाना बनाना शुरू करेंगे, वरना संभल जाओ।’

इसकेअलावा पुर्तगाल में भारतीय लोगों के पासपोर्ट जब्त करने के मामले में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का भी दावा किया है।

Rnveer singh

धमकी मिलने के बाद से ही सिक्योरिटी बढ़ाने के साथ – साथ वॉइस नोट भेजने वाले शख्स की तलाश शुरु कर दी गई है। शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था।

31 जनवरी को रोहित शेट्टी के घर हुआ था हमला

मुंबई के जुहू इलाके में 31 जनवरी को देर रात करीब 3 बजे मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड गोलियां फायरिंग की गई थी, जिसके तहत मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने 1 फरवरी को इस मामले में 4 आरोपियों की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

फायरिंग मामले में 4 आरोपी को किया था गिरफ्तार

4 आरोपियों के नाम 19 वर्षीय आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़, 20 वर्षीय सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, 18 वर्षीय समर्थ शिवशरण पोमाजी और 23 वर्षीय स्वप्निल बंडू सकट हैं।

इन सभी आरोपियो के खिलाफ धारा 109 और 61(2) के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 37(1), 37(2) और 135 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।              

संबंधित सामग्री

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।