Rohit Shetty Firing Case Update: बंग्ले पर नहीं बल्कि रोहित शेट्टी पर फायरिंग करने की थी प्लानिंग!

rohit-shetty-firing-case-update

Rohit Shetty Firing Case Update: बंग्ले पर नहीं बल्कि रोहित शेट्टी पर फायरिंग करने की थी प्लानिंग!

rohit shetty firing case update बंग्ले पर नहीं बल्कि रोहित शेट्टी पर फायरिंग करने की थी प्लानिंग

Rohit Shetty Firing Case Update: हुआ अहम खुलासा

जांच में पता चला कि- हमलावरों का मुख्य टारगेट रोहित शेट्टी ही थे और इस मामले में पुलिस ने 5 फरवरी को आरोपी आसाराम फसाले को हिरासत में ले लिया था।

जांच के अनुसार, आसाराम फसाले लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था और वह पिछले 4 वर्षों से गैरेज में मैकेनिक के रुप में काम करता था। आसाराम गैंग के मास्टरमाइंड शुभम लोंकर के कहने पर हथियारों की सप्लाई किया करता था।

आरोपी आसाराम हथियार करता था सप्लाई

इस मामले में 4 आरोपियों में आसाराम भी शामिल था, जिसकी पहचान स्वप्निल सकट से थी, दोनों के बीच शुभम लोंकर ने जान - पहचान कराई थी। शुभम लोंकर के आदेश पर फसाले ने स्वाप्निल तक हथियार पहुंचाया था, जिसे बाद में एक अज्ञात शूटर तक पहुंचाया गया, इन्हीं से फिल्ममेकर के घर पर फायरिंग की गई थी।

पुलिस जांच कर रही है कि, यह हथियार आसाराम फासले कहां से लाता था और उसे इसके बदले कितने पैसे दिए जाते थे?

फायरिंग मामले में 4 आरोपी को किया था गिरफ्तार

इसके पहले रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग होने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके नाम 19 वर्षीय आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़, 20 वर्षीय सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, 18 वर्षीय समर्थ शिवशरण पोमाजी और 23 वर्षीय स्वप्निल बंडू सकट हैं।

इन सभी आरोपियो के खिलाफ धारा 109 और 61(2) के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 37(1), 37(2) और 135 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

जांच में मिली थी जानकारी

जांच में पता चला कि, इसमें 5 आरोपी शामिल थे, जो 4 आरोपी गिरफ्तार हुए वो घटना के लिए वाहन उपलब्ध कराने और साजिश रचने में साथ थे, मामले का मुख्य पांचवा आरोपी शुभम लोंकर को वांटेड घोषित किया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

लॉरेंस गैंग ने किया है हमला!

एक मीडिया एजेंसी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि- फिल्म डायरेक्टर के घर में फायरिंग करने की जिम्मेदारी शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई ने ली है। उसने फेसबुक में एक पोस्ट भी किया।

क्या लिखा है पोस्ट में?

फेसबुक पोस्ट में लिखा गया कि- “सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। ”

“अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर। टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो, जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे। नोट- एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग।”

रोहित शेट्टी के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित के घर पहुंची। उनके घर के पास बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के घर हैं। फायरिंग की घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

     

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।