Salim Kumar Passes Away at 56

56 साल की उम्र में मलयालम एक्टर सलीम कुमार का हुआ निधन!

Malayalam actor Salim Kumar has died at the age of 56 due to cardiac arrest. He was admitted in a Kochi hospital battling serious illnesses.

By : हेमा गुप्ता
56 साल की उम्र में मलयालम एक्टर सलीम कुमार का हुआ निधन!

56 साल की उम्र में मलयालम एक्टर सलीम कुमार का हुआ निधन!

Salim Kumar Passed Away: मलयालम एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट की वजह से 6 जून शनिवार रात को एक्टर का निधन हो गया। 

बताया जा रहा है कि, वो कई दिनों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें कोच्चि (केरल) के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

कॉर्डियक अरेस्ट से हुआ निधन

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘उन्हें (सलीम कुमार) अस्पताल लाने के बाद तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट, एंटीबायोटिक्स, डायलिसिस और अन्य जरूरी जीवन रक्षक सिस्टम पर रखा गया था। इलाज के दौरान ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें रिवाइव करने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन उनकी धड़कनें वापस नहीं लाई जा सकीं।

आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

पारावुर टाउन हॉल में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे तक उनका एर्नाकुलम के नॉर्थ पारावुर स्थित उनके आवास पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम 

सलीम कुमार मलयालम सिनेमा के मशहूर एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में काम किया, इसके साथ ही उन्होंने तमिल और ओडिया फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कॉमिक रोल से की थी। वो अपनी कॉमिक टाइमिंग, एक्सप्रेशन और डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर थे।

कई बार सम्मानित हुए सलीम कुमार

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार को केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों से कई बार नवाजा जा चुका है। उनकी अभिनय क्षमता और फिल्मों में दिए योगदान के लिए उन्हें लगातार सम्मान मिलता रहा।

प्रमुख केरल राज्य फिल्म पुरस्कार

2010- फिल्म ‘आदामिन्टे मकन अबू’ में अबू की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार। (इसी भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था)
2005- फिल्म ‘अचनुरंगथा वीडु’ के लिए द्वितीय सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
2013- फिल्म ‘अयालुम न्जानुम थम्मिल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता
2017- फिल्म ‘करुथा जूथन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार

परिवार

सलीम कुमार की पत्नी सुनीता हैं। दंपति को दो बेटे हैं — चंदू सलीम कुमार और आरोमल सलीम कुमार। इनमें चंदू सलीम कुमार भी एक अभिनेता हैं और फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।


 

संबंधित सामग्री

सिनेमा के ‘नाना’ नहीं रहे, 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

सिनेमा के ‘नाना’ नहीं रहे, 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

उज्जैन में RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का निधन, CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि और पार्थिव देह को दिया कंधा

उज्जैन में RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का निधन, CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि और पार्थिव देह को दिया कंधा

वरिष्ठ RSS प्रचारक विनोद कुमार का उज्जैन में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री सहित अनेक नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस के साइबेरिया में लैब टेक्नीशियन दर्या की मौत के बाद जांच और मेडिकल निगरानी बढ़ी। टेस्ट ट्यूब टूटने के बाद गंभीर निमोनिया से मौत हुई।

फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था

फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था

सिंगीतम श्रीनिवास राव, जिन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में फिल्मों का निर्देशन किया, का चेन्नई में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर