सलमान खान को राहत

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की याचिका के बाद 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म के टीजर को हटाने का आदेश दिया। फिल्म पर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर विवाद जारी है. दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को ‘काला हिरण फिल्म से जुड़े एक्स और यूट्यूब लिंक हटाने का आदेश दिया। यह फैसला सलमान खान की याचिका पर सुनवाई के दौरान आया। कोर्ट ने फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी के रवैये पर भी नाराजगी जताई।

दिल्ली हाई कोर्ट ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, ‘पिछली बार कोई आदेश नहीं आया, इसलिए आपकी हिम्मत बढ़ गई है। ऐसा लगता है आप खुद को कानून से ऊपर समझते हैं। आपका व्यवहार दिन-ब-दिन खराब होता जा रहा है।’

मेकर्स ने रखा अपना पक्ष

अमित जानी के वकील ने कहा कि यह सिर्फ एक टीजर है और इसमें सलमान खान का नाम तक नहीं लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कोई एआई या डीपफेक का इस्तेमाल नहीं हुआ है, और किसी घटना या सार्वजनिक जानकारी पर किसी का अधिकार नहीं होता।

सलमान खान की दलील 

सलमान खान की तरफ से वकील ने कहा कि काला हिरण केस से जुड़े 4 मामलों में से 3 में उन्हें बरी किया जा चुका है, जबकि एक मामले में सजा पर रोक लगी हुई है। साथ ही आरोप लगाया गया कि फिल्म के जरिए एक समुदाय को उनके खिलाफ भड़काने की कोशिश हो रही है।

जानिए पूरा मामला क्या है?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि फिल्म उनकी काला हिरण शिकार केस से प्रेरित है और इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।उन्होंने कोर्ट से यह भी मांग की कि फिल्म से जुड़े सभी पोस्टर, टीजर और प्रमोशनल कंटेंट हटाए जाएं

मेकर्स का जवाब

2 जून को भेजे गए लीगल नोटिस के जवाब में अमित जानी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि फिल्म पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारी पर आधारित है और इसमें बिश्नोई समुदाय द्वारा वन्यजीवों की रक्षा की कहानी दिखाई गई है।फिलहाल कोर्ट के इस आदेश के बाद फिल्म को लेकर विवाद और बढ़ता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि आगे इस केस में क्या फैसला आता है।

संबंधित सामग्री

सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो

सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान ने अपने हिट गाने 'जीने के हैं चार दिन' पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, फैंस ने जमकर प्रशंसा की।

बिग बॉस में मचेगा घमासान, कंटेस्टेंट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवन दान, सलमान बोले- तथास्तु

बिग बॉस में मचेगा घमासान, कंटेस्टेंट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवन दान, सलमान बोले- तथास्तु

बिग बॉस के 20वें सीजन में सलमान खान ने एक नया ट्विस्ट पेश किया है, जहां कंटेस्टेंट्स को दो बार जीवनदान मिलेगा, जिससे शो में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी.

सलमान के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौ-त,लॉरेंस गैंग से सुरक्षा में तैनात था जवान

सलमान के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौ-त,लॉरेंस गैंग से सुरक्षा में तैनात था जवान

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी गणेश रायते की अचानक मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है.

सलमान और रणदीप हूडा बनाएंगे असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 घर 

सलमान और रणदीप हूडा बनाएंगे असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 घर 

असम भारी बाढ़ से प्रभावित है, जहाँ सलमान खान और रणदीप हूडा ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कदम उठाए हैं। सलमान ने 500 टेम्पररी घर बनाने का फैसला किया है।

सलमान खान की 'द अलायंस' में एंट्री:भाई को देख इमोशनल हुए सोहेल खान, लगाया गले 

सलमान खान की 'द अलायंस' में एंट्री:भाई को देख इमोशनल हुए सोहेल खान, लगाया गले 

सलमान खान ने प्राइम वीडियो के शो 'द अलायंस' में एंट्री की, जहां उनके भाई सोहेल खान और अन्य प्रतियोगी उन्हें देख हैरानी और खुशी से भर गए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026