एक्ट्रेस सामंथा ने की तमिलनाडु के CM विजय से मुलाकात, तस्वीरें हुईं वायरल

सामंथा ने की CM विजय से मुलाकात

एक्ट्रेस सामंथा ने की तमिलनाडु के CM विजय से मुलाकात, तस्वीरें हुईं वायरल

साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व अभिनेता थलापति विजय से मिलने चेन्नई पहुंचीं। इस मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं और वायरल हो गईं।

एक्ट्रेस सामंथा ने की तमिलनाडु के cm विजय से मुलाकात तस्वीरें हुईं वायरल

एक्ट्रेस सामंथा ने की CM विजय से की मुलाकात, तस्वीरें हुईं वायरल |

Samantha Met CM Vijay Photo: साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू ने तमिलनाडु के CM और फेमस एक्टर थलापति विजय से मुलाकात करने चेन्नई पहुंची। वहां एक्ट्रेस सीएम विजय से मिली। एक्ट्रेस ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए विजय थलापति की जमकर तारीफ की। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

सामंथा की इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

एक्ट्रेस सामंथा ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से सीएम विजय थलापति के साथ तस्वीरें शेयर की। और एक्टर की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा कि-  ‘जब मैं आज चेन्नई पहुंची, तो मुझे बेहद खुशी महसूस हुई, क्योंकि मैं हमारे मुख्यमंत्री से मिलने जा रही थी। मुझे हमेशा लगता था कि विजय सर सिर्फ पर्दे पर हीरो बनने के लिए नहीं बने हैं। उनकी एनर्जी, उनकी मौजूदगी और लोगों का उनके प्रति प्यार हमेशा यह एहसास दिलाता था कि उनका मकसद इससे भी बड़ा है।’ 

उन्होंने आगे लिखा कि-

‘मुझे सबसे ज्यादा जिस बात से प्रेरणा मिलती है, वह है एक बिल्कुल नए क्षेत्र में कदम रखने का साहस। ऐसी जगह जाना, जहां दांव कहीं ज्यादा बड़े हों, जबकि आप पहले ही अपने पुराने क्षेत्र में सफलता हासिल कर चुके हों। यह फैसला इसलिए नहीं लिया जाता क्योंकि वह आसान है, बल्कि इसलिए क्योंकि आपको विश्वास होता है कि आप बदलाव ला सकते  मेरा मानना है कि जिंदगी में कभी न कभी हम सभी के सामने ऐसा मौका आता है, जब हमें खुद से आगे बढ़कर सोचना पड़ता है और यह सवाल पूछना पड़ता है कि हम समाज के लिए क्या योगदान दे सकते हैं। लेकिन बहुत कम लोग उस पुकार का जवाब देते हैं।’

सामंथा ने आखिर में लिखा 

‘मुझे लगता है कि विजय सर उन लोगों को भी हैरान कर देंगे, जो पहले से ही उन पर भरोसा करते हैं। इसकी वजह उनका पद नहीं, बल्कि वह नीयत है जिसके साथ वह अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। मैं उनके लिए शक्ति, समझदारी और अपने रास्ते पर डटे रहने का साहस की कामना करती हूं। और हर युवा के लिए यह एक याद दिलाने वाली बात है कि जिंदगी उस सपने से कहीं बड़ी हो सकती है, जिससे आपने शुरुआत की थी।’

सामंथा और विजय ने इन फिल्मों में किया साथ काम

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय और सामंथा रुथ प्रभु ने एक साथ 3 ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्मों में काम किया है।

2014 में रिलीज हुई 'Kaththi' फिल्म को ए.आर. मुरुगाडोस ने डायरेक्ट किया। इस फिल्म में विजय ने डबल रोल किया था। इमसें सामंथा और विजय लीड रोल में थे।

2016 में आई थेरी (Theri) एटली के निर्देशन में बनी यह एक बड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

2017  में आई  मेर्सल (Mersal)  इस सुपरहिट ड्रामा फिल्म में भी इन दोनों की शानदार जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

संबंधित सामग्री

उत्तर प्रदेश में एआई से बनाई गई पुलिस तस्वीरों पर युवक गिरफ्तार

राज्य

उत्तर प्रदेश में एआई से बनाई गई पुलिस तस्वीरों पर युवक गिरफ्तार

औरैया, उत्तर प्रदेश में एक युवक ने एआई की मदद से पुलिस यूनिफॉर्म में तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की, जिससे विभाग की छवि प्रभावित हुई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है।

विजय की परमिशन के बाद भी तृषा कृष्णन की फिल्म करप्पू के सुबह के शो हुए कैंसिल

मनोरंजन

विजय की परमिशन के बाद भी तृषा कृष्णन की फिल्म करप्पू के सुबह के शो हुए कैंसिल

Despite permission from CM Vijay Thalapathy, the morning shows of 'Karuppu' were cancelled. Director and producer shared emotional apologies.

तमिलनाडु में ‘विजय युग’ शुरू, सुपरस्टार ने संभाली सत्ता की कमान 

देश-विदेश

तमिलनाडु में ‘विजय युग’ शुरू, सुपरस्टार ने संभाली सत्ता की कमान 

सुपरस्टार थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए। राहुल गांधी की मौजूदगी में शपथ ली। समारोह के दौरान राज्यपाल ने उन्हें मंच पर टोका।