Sunil Thapa Passed Away: 68 की उम्र में नेपाली एक्टर सुनील थापा का हुआ निधन!

sunil-thapa-passed-away-at-68th

Sunil Thapa Passed Away: 68 की उम्र में नेपाली एक्टर सुनील थापा का हुआ निधन!

sunil thapa passed away 68 की उम्र में नेपाली एक्टर सुनील थापा का हुआ निधन

Sunil Thapa Passed Away: फिल्मी दुनिया से एक दुखद खबर सामने आ रही है। नेपाली एक्टर सुनील थापा का 6 फरवरी को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, काठमांडू के थापथली स्थित नॉर्विक हॉस्पिटल में भर्ती थे, इलाज के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। फिर उनकी कॉर्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हो गई। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, नॉर्विक हॉस्पिटल के चेयरपर्सन राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि- 'एक्टर सुनील थापा को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। शुक्रवार सुबह 7:44 बजे किए गए ईसीजी में उनकी मौत की पुष्टि हुई।'

मैरी कॉम फिल्म में किया था कोच का किरदार

एक्टर सुनील थापा ने नेपाली और हिंदी समेत कई फिल्मों में काम किया है। हिंदी बॉलीवुड मूवी मैरी कॉम में उन्होंने बॉक्सर कोच का किरदार निभाया था। इसमें मैरी कॉम के किरदार में प्रियंका चोपड़ा नजर आई थी। इसके अलावा सुनील ने वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' में डेविड का रोल किया था। बता दें कि, एक्टर को मैरी कॉम फिल्म करने के बाद काफी पॉपुलैरिटी मिली। इन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था।

एक्टर ने 300 से अधिक नेपाली फिल्मों में किया है काम

नेपाली सिनेमा के मशहूर एक्टर सुनील थापा ने कई दशकों तक नेपाली, बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। अब तक उन्होंने करीब 300 फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म चीनो में ‘रात कैला’ के किरदार में नजर आए, जिसे काफी लोकप्रियता मिली। इस फिल्म के बाद से वो इंडस्ट्री के सबसे फेमस विलेन के रूप में जाने- जाने लगे। वहीं, सुनील थापा ने हिंदी फिल्म में ‘मैरी कॉम’, 'एक दूजे के लिये' (1981) , 'गलती सिर्फ तुम्हारी' (2017) और 'खामियाजा' (2019) में काम किया। वहीं वह भोजपुरी फिल्म 'शेर-ए-हिंदुस्तान' (2019) में और 'दिनेश लाल यादव' (निरहुआ) में अहम रोल में नजर आएं।

प्रोफेशनल फुटबॉल थे सुनील

फिल्मों के अलावा सुनील थापा खेलों में भी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने फिल्मों में आने से पहले बॉम्बे के क्लबों के लिए प्रोफेशनल फुटबॉल खेला। अपने शुरुआती करियर में वह JS मैगजीन (जूनियर स्टेट्समैन) में फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया है। बता दें कि, सुनील थापा एवरेस्ट फिल्म एकेडमी के चेयरपर्सन भी रह चुके थे। उनकी आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस फिल्म एकलो में थी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।