समय रैना पर जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, दिव्यांगों पर टिप्पणी करने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना पर दिव्यांगों के खिलाफ असंवेदनशील टिप्पणी करने के लिए 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, दिव्यांगों पर टिप्पणी करने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना समेत 4 लोगों पर दिव्यांगों पर कमेंट से जुड़े केस में 3 लाख का जुर्माना लगाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वे खुद को युवाओं का आइकॉन कहते हैं। हमें लगता है कि कॉमेडियन समय रैना ने कोर्ट को गुमराह किया है और हमारे आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किया है।

रैना ने अदालत को किया गुमराह

CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने यह आदेश तब पारित किया जब उन्हें बताया कि समय रैना ने अपने शो में किसी भी विकलांग व्यक्ति को नहीं बुलाया, जिसका आदेश कोर्ट ने दिया था। हमारे पास यह मानने का पर्याप्त कारण है कि वक्त रैना ने अदालत को गुमराह किया है और इस अदालत के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किया। यह दुराचार तब और भी गंभीर होता है जब रिकॉर्ड में कुछ भी न होने के बावजूद हलफनामा दाखिल किया जाता है। इसलिए हम उन पर जुर्माना लगाते हैं, जिसे 2 सप्ताह के अंतर जमा करना होगा।

असंवेदनशील टिप्पणी करने का आरोप 

कोर्ट क्योर SMA इंडिया फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें रैना पर स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी के इलाज के खर्च को लेकर असंवेदनशील टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। समय रैना पर इस तरह की विकलांगता से ग्रसित व्यक्ति का मजाक उड़ाने का भी आरोप है। यह याचिका विकलांग व्यक्तियों के जीवन और गरिमा के अधिकार का उल्लंघन करने वाली ऐसी ऑनलाइन सामग्री के प्रसारण के लिए नियम बनाने की मांग करते हुए दायर की गई।

क्या है मामला?

बता दे नवंबर 2025 में, अदालत ने रैना और दूसरे स्टैंडअप कॉमेडियन्स को दिव्यांगों के इलाज के लिए स्थापित कोष के लिए धन जुटाने हेतु हर महीने कम से कम 2 कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्हें यह भी आदेश दिया गया था कि वे विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को अपने कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए राजी करें।

संबंधित सामग्री

SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मॉडिफाइड फॉर्म-6 को हमने मंजूरी नहीं दी

SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मॉडिफाइड फॉर्म-6 को हमने मंजूरी नहीं दी

SIR और फॉर्म-6 में बदलावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे विवाद में नई टिप्पणी सामने आई, जिसमें संशोधित संस्करणों को मंजूरी नहीं दी गई।

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से इनकार

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है, SIR से जुड़े फैसलों को लेकर जवाब तलब किया।

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CEC ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से इनकार; 14 फैसलों पर मांगा जवाब

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CEC ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से इनकार; 14 फैसलों पर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के सस्पेंशन की मांग पर तत्काल आदेश देने से इनकार कर दिया, 14 फैसलों पर जवाब मांगा।

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग SC में खारिज, कोर्ट ने कहा- संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा रखें

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग SC में खारिज, कोर्ट ने कहा- संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा रखें

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग पर कोई अंतरिम आदेश नहीं दिया और चुनाव आयोग से जवाब मांगा।

सुप्रीम कोर्ट बोला- अपराधियों में मौत का डर जरूरी, रेप की 3 घटनाओं पर लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट बोला- अपराधियों में मौत का डर जरूरी, रेप की 3 घटनाओं पर लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में तीन नाबालिगों के साथ हुए गैंगरेप की घटनाओं पर संज्ञान लिया, पुलिस और गृह मंत्रालय से कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर