Manipur Film Trailer Launch: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का ट्रेलर लॉन्च!

the-manipur-files-film-trailer-launch

Manipur Film Trailer Launch: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का ट्रेलर लॉन्च!

manipur film trailer launch महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

Manipur Film Trailer Launch: महाकुंभ में माला बेचकर फेमस हुई मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। इस ट्रेलर का लॉन्च सिविल लाइंस के एक होटल में रखा गया। इस दौरान फिल्म की हिरोइन मोनालिसा, हीरो अमित राव, अभिषेक त्रिपाठी, दिनेश त्रिवेदी और फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी मौजूद रहें।

लीड रोल में है मोनलिसा

किसमत बदलते समय नही लगता मोनलिसा इसका परफेक्ट उदाहरण है। वो सनोज मिश्रा के डारेक्शन में बनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में लीड रोल में है। इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसकी लाइफ में दोस्त के रुप में जंगली जानवर, पेड़ और खेत में खड़ा रहने वाला पुतला होते हैं। लेकिन पहले छोटी - छोटी खुशियों में खुश रहती थी, उसकी लाइफ में सैलाब आ जाता है। इसमें मणिपुर हिंसा के कुछ हिस्से भी दिखाए गए हैं।

 

जानिए कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत में मोनालिसा को एक आम लड़की के तौर में दिखाया गया, जो छोटी - छोटी खुशियों में खुश रहती है। उसके दोस्त जानवर, पेड़-पौधे, तितलियां और उसका बनाया एक पुतला होता है। इस दौरान प्राकृतिक की सुंदरता को भी फिल्म में दिखाया गया।

इसी बीच मणिपुर में दो समुदायों कूकी और मैतेई के बीच विवाद होने लगता है। विवाद इतना बढ़ गया कि धर्म परिवर्तन के मुद्दे से मणिपुर में आग सुलगने लगी। चारों तरफ विरोध-प्रदर्शन शुरु हो गई। इसी बीच राजनीति गरमाने लगी। फिर जाति, धर्म और आरक्षण से जुड़ी घटनाएं भी दिखाई जाती हैं।

लव स्टोरी की होती है शुरुआत इस जंग के बीच मोनालिसा की लव स्टोरी शुरु होती है। और एक तरफ मणिपरु में हो रही हिंसा की जंग में मोनालिसा आगे आती है। कुलमिलाकर इसमें कुकी और मैतेई के बीच विवाद से लेकर राजनितिक सियासत को भी दिखाया गया है।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म रिलीज की दी जानकारी

सनोज मिश्रा ने फिल्म के बारें में बताते हुए कहा कि- 'यह फिल्म उनके सपने के सच होने जैसा है। इस फिल्म के निर्माण में तमाम परेशानियां भी आईं, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म लगभग बनकर तैयार है और अप्रैल के पहले हफ्ते में इसके रिलीज होने की पूरी संभावना है।'

उन्होंने आगे कहा कि-

'ढाई घंटे की इस फिल्म में 4-5 गाने भी हैं जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि- 'यह लव स्टोरी देश की राजधानी दिल्ली से नॉर्थ ईस्ट मणिपुर को कनेक्ट करती है और यह फिल्म मणिपुर में शूट हुई है। इसका 5 फ़ीसदी नेपाल और 80 फ़ीसदी फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में पूरी हुई है।

सनोज मिश्रा ने कहा कि-

"द डायरी आफ मणिपुर" फिल्म 10 करोड़ के बजट में लगभग एक साल में बनकर तैयार हुई है।यह एक लव स्टोरी है और इसमें मुख्य भूमिका में मोनालिसा और प्रयागराज के एक्टर अभिषेक तिवारी हैं।

कौन है मोनालिसा?

मोनालिसा, वह लड़की जो महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखों के साथ वायरल हुई थी। उनके साथ सेल्फी लेने की लोगों की इच्छा इतनी बढ़ गई थी। इसी बीच मोनालिसा पर फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा की नजर पड़ी और वो मोनलिसा की कजरारी आंखों से इतना प्रभावित हुए की। उसको अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में लीड रोल के लिए ऑफर दिया था, जिसके बाद मोनालिसा की किसमत बदल गई और अब जल्द यह फिल्म रिलीज होगी।

   

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।