Celebrities On Yoga Day 2025: बॉलीवुड सितारों ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस...

bollywood-celebrities-on-yoga-day-2025

Celebrities On Yoga Day 2025: बॉलीवुड सितारों ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस...

celebrities on yoga day 2025 बॉलीवुड सितारों ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

International Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, जानिए कब से हुई इस दिन की शुरुआत…

'योग को बचाइए, इसे अपनाइए' - शिल्पा

शिल्पा शेट्टी ने अपनी योग वीडियो साझा करते हुए लिखा, "जब हमारे पास कुछ कीमती हो, तो उसकी अहमियत समझनी चाहिए। योग मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है। इसे अपनाइए, और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कीजिए।" उन्होंने आगे लिखा कि-  'इस साल की थीम है योग - एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए। संतुलन मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखने की कुंजी है। स्वास्थ्य। आइए इसका महत्व समझें, इसे अर्जित करें और इसे सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि हमारे पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के लाभ के लिए संरक्षित करें ?'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ???? ???? (@realhinakhan)

'योग एक दिन के लिए नहीं, जिंदगी के लिए है' - मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, "योग सिर्फ एक दिन के लिए नहीं है, यह ज़िंदगी भर का साथ है।" मलाइका की ये प्रेरणादायक पोस्ट कई फिटनेस प्रेमियों को योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

हिना खान का समंदर किनारे योग...

कैंसर बीमारी से जूझ रहीं एक्ट्रेस हिना खान ने समुद्र किनारे योग करते हुए तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, "अच्छे व्यू के साथ योग। योग, सांसों की एक्सरसाइज, ध्यान सब कुछ है। अपने लिए सबसे अच्छे रहें।" उनके पोस्ट को लोगों ने बेहद सराहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ???? ???? (@realhinakhan)

नेहा धूपिया ने साझा किया निजी अनुभव...

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने योग गुरु के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "'मैं अपनी दुनिया के साथ योग करती हूं। योग ने मेरी दुनिया बदल दी। सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं। यह एक इत्तेफाक है कि आज मेरे योग गुरू का जन्मदिन है। मेरे साथ योग करने के लिए धन्यवाद सर।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

करीना कपूर का योग प्रेम...

करीना कपूर ने योग करते हुए ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, "योग एक रूटीन से कहीं बढ़कर है। यह अनुशासन और आत्मचिंतन है। सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं।"

'मेरी जिंदगी योग पर चलती है' - निकिता दत्ता

अभिनेत्री निकिता दत्ता ने भी योग करते हुए तस्वीरों के साथ लिखा, "अगर हमें ये मालूम करना हो कि मेरी जिंदगी किस चीज पर चल रही है तो मैं कहूंगी ये योग है। योग करने के लिए कभी देर नहीं हुई। योग दिवस की शुभकामनाएं।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikita Dutta (@nikifying)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत…

1. यह दिवस 21 जून को इसलिए चुना गया क्योंकि यह ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice) का दिन होता है ‑ उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन, जो मन, शरीर और आत्मा में संतुलन का प्रतीक है । 2. 2014 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करते हुए इसे प्रस्तावित किया। मात्र तीन महीनों में इसे 177 राष्ट्रों ने समर्थन दिया और 11 दिसंबर 2014 को इसे आधिकारिक रूप दे दिया गया 3. पहली बार इस दिवस को 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसमें 35000 से अधिक लोग नेशनल स्टेडियम, दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम के तहत शामिल हुए । प्रधानमंत्री मोदी स्वयं भी उस दिन योगाभ्यास में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में 21 तरह के योगासन 35 मिनट तक किये।

संबंधित सामग्री

पानी की आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को न हो किसी प्रकार की कमी

राज्य

पानी की आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को न हो किसी प्रकार की कमी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जल योजना की समीक्षा की और उज्जैन में जल जीवन मिशन के पूर्णता की घोषणा की। 75% घरों को नल से जल उपलब्ध।

पूर्व नक्सली दंपत्ति की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री, खरीदा पानी और बढ़ाया हौसला

राज्य

पूर्व नक्सली दंपत्ति की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री, खरीदा पानी और बढ़ाया हौसला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पूर्व नक्सली दंपत्ति ने अपनी किराना दुकान के जरिए समाज में फिर से स्थापित होने का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

लचर एंबुलेंस सेवा पर सख्त हुए CM हेमंत सोरेन, बोले-मरीजों के प्रति संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं

राज्य

लचर एंबुलेंस सेवा पर सख्त हुए CM हेमंत सोरेन, बोले-मरीजों के प्रति संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए तत्काल उपायों का आदेश दिया, जिसमें एंबुलेंस सेवाओं की सख्त निगरानी शामिल है।

हरियाणा में बनेगी 20 लाख मीट्रिक टन नई भंडारण क्षमता, किसानों की फसल को मिलेगा बेहतर संरक्षण

राज्य

हरियाणा में बनेगी 20 लाख मीट्रिक टन नई भंडारण क्षमता, किसानों की फसल को मिलेगा बेहतर संरक्षण

हरियाणा सरकार ने किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के लिए भंडारण क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई है, जिससे फसल नुकसान कम होगा।

CM भगवंत मान का मजीठिया पर हमला, बोले- ‘अब मूंछें कहां गईं, सामने आना चाहिए’

राज्य

CM भगवंत मान का मजीठिया पर हमला, बोले- ‘अब मूंछें कहां गईं, सामने आना चाहिए’

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधा, पुलिस ने मजीठिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया।