Dhanush Aishwaryaa Reunite for Son: तलाक के बावजूद फिर साथ आए धनुष-ऐश्वर्या, फैंस ने की तारीफ...

dhanush-aishwaryaa-reunite-for-son-after-divorce

Dhanush Aishwaryaa Reunite for Son: तलाक के बावजूद फिर साथ आए धनुष-ऐश्वर्या, फैंस ने की तारीफ...

dhanush aishwaryaa reunite for son तलाक के बावजूद फिर साथ आए धनुष-ऐश्वर्या फैंस ने की तारीफ

Rinku Priya Engagement: 8 जून को होगी रिंकू-प्रिया की सगाई, जानिए इनकी दिलचस्प लवस्टोरी…

"Proud Parents" – धनुष ने शेयर की भावुक तस्वीर...

धनुष ने इंस्टाग्राम पर यत्र के ग्रेजुएशन डे की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें एक फोटो में यत्र अपने माता-पिता को गले लगाता नजर आ रहा है। धनुष ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा – "Proud parents #Yathra ❤️"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

इस खास मौके पर धनुष सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट में थे, जबकि ऐश्वर्या ऑफ-व्हाइट ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आईं। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर बेटे की उपलब्धि की खुशी साफ झलक रही थी।

इससे पहले भी बेटे के स्पोर्ट्स डे में साथ दिखे थे दोनों...

यह पहली बार नहीं है जब धनुष और ऐश्वर्या अपने बेटों के लिए एक मंच पर नजर आए हों। इससे पहले भी दोनों यत्र और लिंगा के स्पोर्ट्स डे जैसे कार्यक्रमों में साथ देखे जा चुके हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी समझदारी और को-पैरेंटिंग की सराहना की और कई यूजर्स ने इसे "सच्चे माता-पिता का उदाहरण" बताया।

फैंस ने धनुष को बताया रोल मॉडल दिए खूबसूरत रिएक्शन...

दोनों को साथ खुश देख लोगों ने बधाई तो दी ही साथ ही दोनों की तारीफ की। फैंस ने अलग - अलग दिए रिएक्शन एक ने लिखा कि- "धनुष अन्ना हमेशा कई लोगों के लिए रोल मॉडल हैं।" .एक ने लिखा कि - "आप दोनों को साथ देखकर खुशी हुई "एक ने लिखा कि- 'This is maturity! Not only has he uploaded this picture but he has captioned it saying proud parents and not just proud father! Congratulations Yatra! I always knew that Dhanush and Aishwarya never had any bad blood anf they just grew apart. They are still on good terms co parenting but just not there as a couple which is completely fine. ❤️❤️।'

जब थिएटर में मिले दो सितारे...

धनुष ने 2002 में तमिल फिल्म थुल्लुवाधो इलमई से डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म काढल कोंडे (2003) का प्रीमियर था, जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ पहुंचे थे। उसी कार्यक्रम में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अपनी दोनों बेटियों – ऐश्वर्या और सौंदर्या के साथ पहुंचे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwaryaa Rajinikanth (@aishwaryarajini)

थिएटर मालिक ने धनुष की मुलाकात ऐश्वर्या से कराई। ऐश्वर्या ने धनुष को उनकी एक्टिंग के लिए बधाई दी और एक बुके के साथ शुभकामना संदेश भी भेजा। यही छोटा सा इशारा धनुष को खास लगा।

मीडिया में आई सुर्खियां और रिश्ते की शुरुआत...

हालांकि ऐश्वर्या ने बाद में एक इंटरव्यू में कहा कि बुके भेजना सिर्फ एक "शिष्टाचार" था, लेकिन मीडिया ने इसे अफेयर का रूप दे दिया। जब ये बातें दोनों परिवारों तक पहुंचीं, तब परिवार ने धनुष से सवाल किया। धनुष ने स्वीकार किया कि उन्हें ऐश्वर्या के लिए फीलिंग्स हैं। ऐश्वर्या को भी धनुष अच्छे लगने लगे थे। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हो गया।

2004 में हुई थी दोनों ने की शादी....

मिड 2003 से डेट करने के बाद धनुष और ऐश्वर्या ने 18 नवंबर 2004 को तमिल रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर ली। यह शादी एक पारिवारिक समारोह में हुई, जिसमें दोनों परिवार और कई फिल्मी हस्तियां शामिल रहीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwaryaa Rajinikanth (@aishwaryarajini)

2006 में उनका पहला बेटा यात्रा हुआ, फिर 2010 में दूसरे बेटे लिंगा का जन्म हुआ।

2022 में लिया अलग होने का फैसला...

18 साल के वैवाहिक जीवन के बाद, जनवरी 2022 में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अलग होने की घोषणा की थी। अप्रैल 2024 में तलाक की अर्जी दी गई और नवंबर 2024 में कोर्ट ने उन्हें कानूनी रूप से अलग हो गए। धनुष ने उस समय एक भावुक पोस्ट में लिखा - "18 साल की साथ-साथ की यात्रा कभी दोस्तों की तरह, कभी पति-पत्नी के रूप में, और कभी माता-पिता व एक-दूसरे के शुभचिंतक बनकर। ये सफर रहा सीखने, समझने, समझौता करने और बदलते रहने का। आज हम उस मोड़ पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं।"

आगे लिखा कि...

"मैं और ऐश्वर्या अब एक कपल के रूप में अलग होने का फैसला कर चुके हैं, ताकि हम खुद को एक व्यक्ति के तौर पर बेहतर तरीके से समझ सकें। कृपया हमारे इस फैसले का सम्मान करें और हमें इस दौर से गुजरने के लिए जरूरी निजता दें।"

संबंधित सामग्री

VIP काफिले से दूरी, EV कार से निकले राजस्थान CM भजनलाल शर्मा; सादगी और बचत का दिया बड़ा संदेश

राज्य

VIP काफिले से दूरी, EV कार से निकले राजस्थान CM भजनलाल शर्मा; सादगी और बचत का दिया बड़ा संदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग से ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का संकेत दिया।

PM मोदी की सादगी अपील के बीच भगवंत मान का बड़ा काफिला चर्चा में, बटाला के धार्मिक समागम में पहुंचे सीएम

राज्य

PM मोदी की सादगी अपील के बीच भगवंत मान का बड़ा काफिला चर्चा में, बटाला के धार्मिक समागम में पहुंचे सीएम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बड़े काफिले ने विवाद खड़ा किया, जबकि प्रधानमंत्री सादगी अपनाने की अपील कर चुके हैं।

हथियारों की जांच के दौरान चली गोली,  हेड कॉन्स्टेबल के सिर के आर-पार!

राज्य

हथियारों की जांच के दौरान चली गोली, हेड कॉन्स्टेबल के सिर के आर-पार!

A head constable was critically injured by an accidental gunshot while inspecting weapons at Mundawar station in Rajasthan. He is currently under critical medical care.

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने की भूमाफिया बिल्डर दिलीप बच्चानी व  हर्षिता बच्चानी की ज़मानत अर्जी ख़ारिज

राज्य

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने की भूमाफिया बिल्डर दिलीप बच्चानी व हर्षिता बच्चानी की ज़मानत अर्जी ख़ारिज

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने बिल्डर दिलीप बच्चानी और हर्षिता बच्चानी की जमानत याचिका खारिज की, दोनों पर भूमाफिया गतिविधियों का आरोप है।

Dehradun Crypto Scam: क्रिप्टो के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी,  6 पर FIR

राज्य

Dehradun Crypto Scam: क्रिप्टो के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी, 6 पर FIR

A new crypto scam in Dehradun has come to light, involving an embezzlement of 20-25 crore rupees, promising high returns to naive investors.