Diane Keaton Passes Away: एक्ट्रेस डायने कीटन का 79 की उम्र में हुआ निधन...

diane-keaton-passes-away-age-79

Diane Keaton Passes Away: एक्ट्रेस डायने कीटन का 79 की उम्र में हुआ निधन...

diane keaton passes away एक्ट्रेस डायने कीटन का 79 की उम्र में हुआ निधन

Diane Keaton Passes Away: ऑस्कर विनर एक्ट्रेस डायने कीटन का 79 की उम्र में निधन हो गया। वह न सिर्फ एक एक्ट्रेस थी बल्कि वो एक शानदार फोटोग्राफर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर भी थीं। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके परिवार ने की है। हालांकि मौत का कारण नहीं पता चला। Read More: Hina Khan first Karwa Chauth: हिना खान ने मनाया पहला करवा चौथ, पति रॉकी ने जीता फैंस का दिल…

हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती...

'पीपल मैगजीन' के अनुसार, डायने कीटन को सुबह हॉस्पिटल ले जाया गया। उनके घर पर फायर ब्रिगेड सुबह 8:08 बजे पहुंची और उन्हें हास्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि परिवार ने कहा कि वे प्राइवेसी चाहते हैं और मौत के कारण पर ज्यादा बात नहीं करना चाहते।

स्वास्थ्य और खाने के डिसऑर्डर से पीड़ित डायने...

एक करीबी दोस्त ने बताया कि डायने कीटन के स्वास्थ्य में पिछले महीनों से गिरावट थी। अंतिम दिनों में वह सिर्फ अपने परिवार के साथ रही और दोस्तों से दूरी बनाए रखी। डायने कीटन ने अपने हेल्थ स्ट्रगल के बारे में बताया था कि उन्हें खाने का डिसऑर्डर (बुलिमिया) था, जिसमें मरीज खाने पर कंट्रोल खो देते हैं।

फिल्मी करियर और यादगार किरदार...

डायने कीटन को ‘गॉडफादर’ और ‘एनी हॉल’ जैसी फिल्मों में उनके शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। ‘एनी हॉल’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला। उन्होंने वुडी एलन के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया जैसे ‘मैनहट्टन’ और ‘एनी हॉल’। उनकी अन्य लोकप्रिय फिल्में हैं: ‘द फर्स्ट वाइव्स क्लब’ और ‘बुक क्लब फ्रेंचाइजी’, जिसमें उन्होंने नैन्सी मायर्स के साथ कई बार कोलैब किया।

बॉलीवुड और हॉलीवुड में छोड़ा अमिट प्रभाव...

डायने कीटन का योगदान सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं रहा। उनकी फिल्मों ने दशकों तक दर्शकों को प्रभावित किया और उन्हें एक सशक्त, प्रेरणादायक और बहुमुखी कलाकार के रूप में याद किया जाएगा।

करीना कपूर ने डायने कीटन को दी श्रद्धांजलि...

करीना कपूर खान ने हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस डायने कीटन को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि ‘द फर्स्ट वाइव्स क्लब’ उनकी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में डायने कीटन ने एनी मैकडुगन का किरदार निभाया था, जो एक चिंतित गृहिणी है और आत्म-सम्मान की समस्याओं से जूझती है। करीना ने इसी फिल्म से डायने कीटन की एक यादगार तस्वीर शेयर की और उन्हें सलाम किया।

संबंधित सामग्री

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।