Diljit Film Controversy: हानिया आमिर संग काम पर बवाल के बीच दिलजीत ने किया क्रिप्टिक पोस्ट...

diljit-cryptic-post-hania-controversy-explained

Diljit Film Controversy: हानिया आमिर संग काम पर बवाल के बीच दिलजीत ने किया क्रिप्टिक पोस्ट...

diljit film controversy हानिया आमिर संग काम पर बवाल के बीच दिलजीत ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

Sardaar Ji 3 Trailer Dijit Trolled: दिलजीत ने सरदार जी-3 का शेयर किया ट्रेलर, मचा बवाल!

दिलजीत की क्रिप्टिक पोस्ट - "असल लड़ाई अब शुरू हो रही है"

इसी विवाद के बीच दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए सेंसरशिप पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी पहले से अटकी फिल्म ‘पंजाब 95’ का भी जिक्र किया, जो अब तक सेंसर बोर्ड की आपत्ति के कारण रिलीज नहीं हो पाई है।

दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में लिखा कि -

“रिलीज से पहले सेंसर्ड। मैंने पंजाब 95 देखी है। शायद अब असली लड़ाई शुरू हो रही है।”

“भारत में फिल्म रिलीज नहीं होगी” – गुनबीर सिंह संधू

फिल्म सरदार जी-3 के निर्माता गुनबीर सिंह संधू ने विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि यह फिल्म भारत-पाक टेंशन से पहले शूट की गई थी। उन्होंने कहा- “हम भारतीय भावनाओं का सम्मान करते हैं। इसलिए यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं की जा रही।”

फिल्म सिर्फ ओवरसीज में होगी रिलीज..

दिलजीत ने ट्रेलर लॉन्च के साथ ही घोषणा कर दी थी कि सरदार जी-3 केवल ओवरसीज रिलीज के लिए है। यह फिल्म 27 जून को नॉर्थ अमेरिका, UK, कनाडा और मिडिल ईस्ट में रिलीज की जाएगी। भारत में यह फिल्म थिएटर या ओटीटी पर नहीं दिखाई जाएगी।

FWICE ने किया कड़ा विरोध...

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (FWICE) के प्रेसिडेंट बी. एन. तिवारी ने फिल्म का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा, “हमने पहले ही इस फिल्म को बैन करने की चेतावनी दी थी। अब अगर इसे भारत में रिलीज किया गया या फॉरेन में रिलीज कर देश में प्रमोट किया गया तो दिलजीत दोसांझ, उनकी प्रोडक्शन कंपनी और सभी जुड़े प्रोड्यूसर्स को बैन किया जाएगा। यह देश के खिलाफ गद्दारी है।”

FWICE की चेतावनी “माफ नहीं किया जाएगा”

बी.एन. तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि यदि ट्रेलर या फिल्म बिना सेंसर के किसी भी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है, तो इसे राष्ट्रविरोधी गतिविधि मानते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। फेडरेशन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजने का निर्णय लिया है।

“शहीदों का अपमान है ये फिल्म” – फेडरेशन का कड़ा बयान

तिवारी ने कहा, “हमने इन्हें लेटर भेजकर आगाह किया था। यदि आप फिल्म को रिलीज करना चाहते हैं तो आर्टिस्ट चेंज कर दीजिए, क्योंकि दौर जो चल रहा है, वो ठीक नहीं है। पहलगाम हमले जो मारे गए हैं, वो तो मारे गए हैं, लेकिन उनसे जुड़े जो लोग हैं उनका दर्द खत्म नहीं होगा। ऐसे पाकिस्तानियों को देश में किसी भी तरह सपोर्ट नहीं किया जाएगा। अगर आप देश के खिलाफ काम कर रहे हैं और राष्ट्रविरोधी हैं उसे हम रोकेंगे। सरकार हमारे साथ है। सरकार और PMO की तरफ से हमें लेटर भेजा है कि कोई भी देश के खिलाफ इस तरह की हरकत करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाए।”

‘दिलजीत को पूरे भारत में बैन करें..’ -FAIWCA

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AIWCA) ने भी इस विवाद पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, “दिलजीत दोसांझ भारत के खिलाफ जाकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ दुनियाभर में फिल्म रिलीज कर रहे हैं। हम ये कतई नहीं होने देंगे। आप एक टेररिस्ट कंट्री की लड़की को काम दे रहे हो, हम कैसे चुप रहेंगे। दिलजीत के किसी कॉन्सर्ट को भारत में नहीं होने देंगे। हम पूरी इंडस्ट्री से दिलजीत को पूरी तरह बॉयकॉट करने की मांग करते हैं।”

ट्रेलर रिलीज के बाद मिली आलोचना..

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा, ट्रेलर की हो रही आलोचना

फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना का शिकार हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, “देश से ऊपर कुछ नहीं, ऐसे लोगों को काम देना शहीदों का अपमान है।” दूसरे ने लिखा, “मैं इस फिल्म का इंतजार कर रहा था, लेकिन अब बिल्कुल नहीं देखूंगा।”  तीसरे ने लिखा कि – ‘ये सब इंडिया के लिए जहर घोलते है और हमारे यहां के लोग इन्हें काम देते है वाह…?।’ वहीं कई लोगों ने दिलजीत के लिए गद्दार लिखा।

संबंधित सामग्री

राशन वितरण व्यवस्था होगी हाईटेक, ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ को मंजूरी मिलने पर सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

राज्य

राशन वितरण व्यवस्था होगी हाईटेक, ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ को मंजूरी मिलने पर सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार ने सार्थक-पीडीएस फेज-2 योजना के लिए 25,530 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जिससे राशन वितरण प्रणाली और पारदर्शी होगी।

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों पर दबाव

देश-विदेश

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों पर दबाव

अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की अनिश्चितता के कारण भारतीय और वैश्विक बाजारों में गिरावट। सोने की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुईं।

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

राज्य

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी के चलते सतर्कता और संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। उन्होंने पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी।

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

राज्य

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

भोपाल के RGPV में छात्रों ने पानी और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

राज्य

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

इंदौर में जल संकट के बीच महापौर सचिवालय की धुलाई का वीडियो वायरल हो गया, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा।