KRK firing case bail: फायरिंग केस में एक्टर- प्रोड्यूसर KRK को मिली जमानत!

krk-firing-case-bail-granted-latest-update

KRK firing case bail: फायरिंग केस में एक्टर- प्रोड्यूसर KRK को मिली जमानत!

krk firing case bail फायरिंग केस में एक्टर- प्रोड्यूसर krk को मिली जमानत

KRK firing case bail: मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग मामले में एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (KRK) को थोड़ा राहत मिली है। उन्हें 25000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिल गई है। पिछले हफ्ते KRK को फायरिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ पर KRK ने बताया कि- फायरिंग उनकी लाइसेंसी बंदूक से की गई थी।

KRK firing case bail: वकील सना रईस ने गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

रिपोर्ट के मुताबिक, KRK की वकील सना रईस खान ने एक्टर की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि- 'यह गिरफ्तारी कानून की प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल है। आगे कहा कि- 'गिरफ्तारी बिना किसी नोटिस के की गई और KRK के संवैधानिक अधिकारों का ध्यान नहीं रखा गया।'

KRK firing case bail: वकील सना रईस खान ने कहा कि -

"अभिनेता की गिरफ्तारी मनमाने ढंग से की गई। उनके संवैधानिक अधिकारों की पूरी तरह अनदेखी की गई, जो निश्चित रूप से कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है। यह मामला तो बनता ही नहीं। उन्हें बिना सूचना दिए गिरफ्तार किया गया। यह अजीब आरोप भी लगाया गया कि कुछ कारतूस गायब हैं, जैसे कि छह गोलियां गायब हैं। इसलिए मैंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा यह एक प्रशासनिक उल्लंघन हो सकता है, जिसके लिए उन्हें लाइसेंसिंग प्राधिकरण द्वारा दंडित किया जा सकता है। इसके लिए उन पर आपराधिक अदालत में मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।" Also Read-Mika Singh KRK Controversy: ‘मिलेगा तो थप्पड़ मारुंगा…’ मीका सिंह की केआरके को चेतावनी!

आगे कहा गया कि-

'KRK पर यह आरोप नहीं है कि उन्होंने किसी व्यक्ति या इमारत को निशाना बनाकर गोली चलाई। KRK एक लाइसेंसी हथियार के मालिक हैं। वकील ने बताया कि छह दिन बाद एक व्यक्ति ने यह कहा कि उसने अपने घर से फायरिंग की आवाज सुनी। हालांकि उस व्यक्ति का नाम रिमांड रिपोर्ट में दर्ज नहीं है।'

KRK को अदालत में किया गया पेश

वकील के अनुसार, पिस्तौल की रेंज महज 20 से 30 मीटर तक होती है, लेकिन जहां फायरिंग हुई वह इमारत KRK के बंगले से लगभग 1500 मीटर है। ऐसे में वहां तक गोली पहुंचना संभव नहीं है। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की सूचना मिलने के बाद CCTV कैमरे देखे गए और इस मामले को लेकर कई लोगों से पूछताछ भी की गई। फिर बाद में KRK को अदालत में पेश किया गया और उसके बाद 2 हफ्ते तक न्यायिक हिरासत में रखा गया। हलांकि इस मामले में उन्हें जमानत मिलेगी। Also Read-KRK Govinda Controversy: ‘गोविंदा मेंटली डिस्टर्ब’- KKR ने किया दावा…
कमाल आर खान कौन हैं?
KRK एक्टर और प्रोड्यूसर है। वो साल 2009 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 3’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएं थे। हलांकि वो स्वंय को फिल्म क्रिटिक बताते है। सोशल मीडिय पर वो हमेशा फिल्मों की अलोचनाएं करते है। वो आए दिन बॉलीवुड स्टार्स पर तीखे बयानों को लेकर चर्चाओं में रह चुके हैं। बता दें कि, फिल्म देशद्रोही जोकि 2008 में रिलीज हुई थी, उसमें वो अहम भूमिका में थे इस फिल्म को उन्होंने ही प्रड्यूस किया था। इसके बाद वे 2014 में आई फिल्म एक विलेन में भी सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।

संबंधित सामग्री

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क दुर्घटना, 10 लोगों की मौत

देश-विदेश

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क दुर्घटना, 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जब एक ट्रक ने मैजिक वाहन को टक्कर मारी।

अमित शाह ने 400 डायल-112 वाहनों को दिखाई हरी झंडी, कल 4 राज्यों के CM संग बैठक

राज्य

अमित शाह ने 400 डायल-112 वाहनों को दिखाई हरी झंडी, कल 4 राज्यों के CM संग बैठक

अमित शाह ने रायपुर में डायल-112 के 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाई। बस्तर दौरे में नेतानार जाएंगे और मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

ट्विशा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट,  गिरीबाला का जमानत आवेदन में आरोप- ड्रग एडिक्ट थी ट्विशा

राज्य

ट्विशा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट,  गिरीबाला का जमानत आवेदन में आरोप- ड्रग एडिक्ट थी ट्विशा

भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की आत्महत्या मामला उलझता जा रहा है, परिवार न्याय की मांग पर अड़ा। सास ने जमानत याचिका में ट्विशा को ड्रग एडिक्ट बताया।

RJ महवश ने चहल संग रिश्तों को लेकर की खुलकर की बात

खेल

RJ महवश ने चहल संग रिश्तों को लेकर की खुलकर की बात

RJ Mahvash, in a recent interview, clarified her relationship with cricketer Yuzvendra Chahal, stating they are just friends and dismissed any romantic involvement.

चुनावी वादे पूरे किए? आप के जिले में कितना विकास, सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से की वन-टू-वन चर्चा

राज्य

चुनावी वादे पूरे किए? आप के जिले में कितना विकास, सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से की वन-टू-वन चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से उनके विभागों के कामों और चुनावी वायदों की समीक्षा की।