RJ महवश ने चहल संग रिश्तों को लेकर की खुलकर की बात

RJ Mahvash Clears Rumors

RJ महवश ने चहल संग रिश्तों को लेकर की खुलकर की बात

RJ Mahvash, in a recent interview, clarified her relationship with cricketer Yuzvendra Chahal, stating they are just friends and dismissed any romantic involvement.

rj महवश ने चहल संग रिश्तों को लेकर की खुलकर की बात

RJ महवश ने चहल संग रिश्तों को लेकर खुलकर की बात |

RJ Mahvash On Chahal Relationship: फेमस कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस आरजे महवश का काफी समय से भारतीय टीम और पंजाब सुपर किंग्स के जाने-माने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। लेकिन हालहि में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक -दूसरे को अनफॉलो कर दिया था, जिसकी वजह से उनके ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ ली। लेकिन उनके रिलेशनशिप और ब्रेकअप दोनों में से किसी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। लेकिन अब महवश ने इन सभी अफवाहों पर रोक लगाते हुए चहल संग रिश्ते का खुलासा किया है।

RJ महवश ने चहल के साथ रिलेशन को लेकर की बात

महवश ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि-  'लोगों का यह है ना कि चीजों को बहुत बड़ा बना देते हैं। इतनी कोई बड़ी बात नहीं होती, जब आप खुद उस चीज से गुजर रहे होते हो। दोस्तों में बहस हो गई, अनफॉलो हो गया और बात खत्म। इसमें इतनी बड़ी बात है ही नहीं।'

उन्होंने आगे कहा कि- 

'जिन दोस्तों के साथ आपने छोटी-छोटी बातों पर हंसते हुए वक्त बिताया हो, उनके लिए दिल में बैर नहीं रखना चाहिए। मैं हमेशा उन्हें ऑल द बेस्ट विश करूंगी और मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहेंगी।'

क्या चहल दोस्त से बढ़कर थे?

इस पर महवश ने इंकार करते हुए कहा कि -  ‘नहीं, ऐसा कुछ नहीं था। मैं दोस्ती बहुत अच्छे से निभाती हूं। उस समय उन्हें एक अच्छे दोस्त की बहुत जरूरत थी।’

उन्होंने आगे कहा कि-  ‘जैसा कि उन्होंने अपने पॉडकास्ट में बताया था कि उनके मन में सुसाइडल थॉट्स आ रहे थे। उस समय हम सब कोशिश कर रहे थे कि किसी तरह उनका IPL सीजन अच्छे से निकल जाए। हम सबने मिलकर उनका जितना साथ दे सकते थे, दिया। मेरे लिए बस इतना था कि अपने दोस्त के साथ खड़े रहना है। हम ऐसे वक्त में उनके साथ थे।’

महवश ने आगे कहा कि -

उन्होंने साफ करते हुए कहा कि- 'अगर उनकी और चहल की आगे मुलाकात होगी, तो सब पहले जैसा ही रहेगा।  हम वैसे ही मिलेंगे जैसे हमेशा मिलते थे। जिन दोस्तों के साथ आपने चाय पर बातें की हों और हर तरह के मजाक किए हों, उनसे दिल में क्या ही रखोगे।’

चहल भी महवश के साथ रिलेशन पर की थी बात

RJ के पहले ही चहल ने उनके साथ रिलेशनशिप की अफवाहों को खारिज करते हुए एक पॉडकास्ट में कहा था कि- 'उनके और महवश के बीच सिर्फ दोस्ती है।' 

कैसे शुरु हुई थी डेटिंग की अफवाह

ICC चैंपियनशिप 2025 में खेले गए मैच के दौरान RJ महवश और चहल को साथ देखा गया था, तब से दोनों की डेटिंग की अफवाहें चर्चाओं में थी, उसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिसके बाद डेटिंग की चर्चाएं बढ़ गई लेकिन कुछ समय पहले चहल और महवश ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। इसके बाद लोगों ने कहना शुरु कर दिया दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन चहल और महवश दोनों ही रिलेशनशिप की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा हम दोस्त हैं।


 

संबंधित सामग्री

सूर्यकुमार यादव ने MI से तोड़ा नाता? हटाए 100 से ज्यादा पोस्ट

खेल

सूर्यकुमार यादव ने MI से तोड़ा नाता? हटाए 100 से ज्यादा पोस्ट

सूर्यकुमार यादव को BCCI ने भारतीय T20I टीम की कप्तानी से हटा दिया और उनके मुंबई इंडियंस टीम से भी बाहर होने की खबरें हैं।

वैभव के साथ माता-पिता भी जाएंगे आयरलैंड और इंग्लैंड, BCCI का बड़ा फैसला!

खेल

वैभव के साथ माता-पिता भी जाएंगे आयरलैंड और इंग्लैंड, BCCI का बड़ा फैसला!

BCCI has included Vaibhav Suryavanshi, the youngest player in the Indian cricket team, allowing his parents to accompany him on tours.

भारतीय T-20 टीम की कमान सरपंच साहब को सौंपी, वैभव हुए टीम में शामिल

खेल

भारतीय T-20 टीम की कमान सरपंच साहब को सौंपी, वैभव हुए टीम में शामिल

In a major shake-up, Shreyas Iyer takes over as India''s T20 captain, while 15-year-old Vaibhav Sooryavanshi makes history as the youngest player in the squad.


IND Vs AFG Test Match: टेस्ट मैच की शुरुआत आज, अब तक भारत का स्कोर 84/1

खेल

IND Vs AFG Test Match: टेस्ट मैच की शुरुआत आज, अब तक भारत का स्कोर 84/1

India opts to bat first in the sole Test match against Afghanistan at Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur. India's score stands at 84/1.

K.S.Bharat ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास!

खेल

K.S.Bharat ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास!

After a brief but impactful international career, Indian wicketkeeper-batsman KS Bharat has announced his retirement from international cricket.