उत्तरकाशी के पिरूल प्लांट में लगी भीषण आग, बड़े नुकसान की आशंका

उत्तरकाशी में आग की घटना

उत्तरकाशी के पिरूल प्लांट में लगी भीषण आग, बड़े नुकसान की आशंका

उत्तरकाशी के पिरूल प्लांट में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। फायर सर्विस ने तड़के आग पर काबू पाया, प्लांट का महत्वपूर्ण भाग नष्ट हो गया।

उत्तरकाशी के पिरूल प्लांट में लगी भीषण आग बड़े नुकसान की आशंका

उत्तरकाशी में आग की घटना |

उत्तरकाशी के चकोन स्थित महादेव गंगाडी के पिरूल प्लांट में तड़के करीब 3:30 बजे आग लग गई। जिसकी लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की 2 गाड़ियां टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग 7:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। फायर सर्विस की टीम मौके पर मौजूद है।

बड़े नुकसान की संभावना

बताया जा रहा है कि प्लांट में पिरूल यानी चीड़ के सूखे पत्तों से धुआं रहित कोयला तैयार किया जाता है। गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के बीच कई घरों और होमस्टे में इस कोयले का इस्तेमाल ईंधन के तौर पर किया जा रहा था। आने वाले वक्त में उत्तराखंड के स्कूलों में बनने वाले मिड-डे मील में भी इसके इस्तेमाल की तैयारी थी। ऐसे में आग की घटना को स्थानीय स्तर पर बड़ा नुकसान होने की संभावना है। 

आग की लपटें

प्लांट में आसपास के गांवों की तकरीबन 30 से 40 महिलाएं काम करती हैं। महिलाएं जंगलों से पिरूल इकट्ठा कर यहां लाती थीं, जिसे प्लांट संचालक करीब 50 रुपए प्रति kg के हिसाब से खरीदते थे। बताया जा रहा है कि इस योजना में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से भी सब्सिडी दी जाती है। यह प्लांट स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और वैकल्पिक ऊर्जा का बड़ा जरिया बन चुका था। स्थानीय लोगों ने प्लांट से धुआं और आग की तेज लपटें उठती देखीं, जिसके बाद तुरंत फायर सर्विस को सूचना दी गई। दमकल टीम ने आग को आसपास फैलने से रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पिरूल पाउडर जलकर खाक 

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आग में प्लांट का एक हिस्सा, एक मशीन और बड़ी मात्रा में पिरूल का पाउडर जलकर नष्ट हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि प्लांट दोबारा कब तक शुरू हो सकेगा।

संबंधित सामग्री

रोहतक अग्निकांड: हरियाणा CM सैनी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख सहायता राशि का ऐलान

राज्य

रोहतक अग्निकांड: हरियाणा CM सैनी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख सहायता राशि का ऐलान

हरियाणा के रोहतक शहर में एक भयानक अग्निकांड में तीन लोग मारे गए और कई घायल हुए। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने पीड़ितों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 7 की मौत, 1 गंभीर

देश-विदेश

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 7 की मौत, 1 गंभीर

जयपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव।

दिल्ली एयरपोर्ट पर तूफान, एअर इंडिया के विमान क्षतिग्रस्त

देश-विदेश

दिल्ली एयरपोर्ट पर तूफान, एअर इंडिया के विमान क्षतिग्रस्त

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आंधी के कारण एअर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए।

दिल्ली और मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद बिहार में एक्शन, 5 अस्पताल और 6 होटल सील करने का आदेश

राज्य

दिल्ली और मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद बिहार में एक्शन, 5 अस्पताल और 6 होटल सील करने का आदेश

बिहार सरकार ने दिल्ली और मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद होटल, अस्पताल और कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों की सख्ती से जांच की है।

भोपाल के लालघाटी स्थित तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

राज्य

भोपाल के लालघाटी स्थित तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

भोपाल के लालघाटी में एक वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स में आग लग गई, जिसमें दमकलकर्मियों ने कई घंटे मेहनत कर आग पर काबू पाया।