Kala Hiran Movie Controversy: सलमान के नोटिस भेजने पर अमित जानी ने दिया करारा जबाव!

Kala Hiran Movie Controversy

Kala Hiran Movie Controversy: सलमान के नोटिस भेजने पर अमित जानी ने दिया करारा जबाव!

Director Akshay Pandey's upcoming film 'Kala Hiran' faces legal hurdles from Salman Khan's team, alleging portrayal linked to the actor's past.

kala hiran movie controversy सलमान के नोटिस भेजने पर अमित जानी ने दिया करारा जबाव

Kala Hiran Movie Controversy: सलमान के नोटिस भेजने पर अमित जानी ने दिया करारा जबाव! |

Kala Hiran Movie Controversy: डायरेक्टर अक्षय पांडे फिल्म 'काला हिरण'  लेकर आ रहे हैं, इस फिल्म का ऐलान सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर जारी कर किया गया। लेकिन इसके बाद सलमान कान की ओर से उन्हें लीगल नोटिस भेजा और फिल्म रोकने की हिदायत दी थी। इसके बाद प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान के नोटिस पर रिएक्शन दिया है। 

अमित जानी ने सलमान के नोटिस का दिया जवाब

फिल्म 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर अमित जानी ने कहा कि- 'हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है। सलमान खान की लीगल टीम की ओर से नोटिस भेजकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है कि हम फिल्म की रिलीज रोक दें और 20 जून को टीजर जारी न करें।’

प्रोड्यूसर का बयान

प्रोड्यूसर ने एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि -  'फिल्म 'काला हिरण' बिश्नोई समाज के संघर्ष, उनकी विरासत और वन्यजीवों के प्रति उनके समर्पण को दिखाती है। सलमान खान फिल्म का सिर्फ एक पार्ट हैं।'

आमित जानी का बयान

एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रोड्यूसर ने कहा कि - 'आज सलमान खान की लीगल टीम द्वारा नोटिस जारी कर हमें धमकाया गया है कि हमने अगर टीजर रिलीज किया तो हमारे खिलाफ मुकदमा जारी करेंगे, कार्रवाई करेंगे। वो चाहते हैं कि हम पोस्टर हटा लें। हम हट जाएं और ये प्रॉजेक्ट जिसमें सलमान खान को दिखाया जा रहा है, उस प्रॉजेक्ट को बैकफुट पर आकर क्लोज कर दें। फिल्म को रिलीज न करें। तो मैं उन्हें जवाब देना चाहूंगा- अभी गनीमत है, सब्र मेरा लबालब भरा नहीं है। वो मुझको मुर्दा समझ रहा है, उसे कहो में मरा नहीं हूं।'

उन्होंने आगे कहा कि- 

'फिल्म का अभी तक न तो टीजर रिलीज हुआ है और न ही ट्रेलर सामने आया है। जब किसी ने फिल्म देखी ही नहीं है, तो उसके कंटेंट को लेकर आपत्ति कैसे जताई जा सकती है? अगर सलमान खान सीधे उनसे बातचीत करते और फिल्म की कहानी के बारे में पूछते, तो मैं विस्तार से समझा देता कि फिल्म का वास्तविक विषय क्या है। मुझे लगता है कि सलमान खान बिना पूरी जानकारी के इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। फिल्म में किसी के खिलाफ पर्सनल कॉमेंट नहीं किया गया है। अगर किसी पोस्टर में एक व्यक्ति बंदूक लिए खड़ा दिखाई देता है और कहीं भी सलमान खान का नाम नहीं लिखा गया है तो यह मान लेना कि फिल्म उन्हीं के बारे में है, सही नहीं है।'

फिल्म सलमान पर नहीं विश्नोई समाज पर आधारित

प्रोड्यूसर ने बताया कि- 'काला हिरण उन बिश्नोई समुदाय के लोगों की कहानी है, जिन्होंने न्याय के लिए स्ट्रगल किया। मेरी पिछली फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर भी कानूनी विवाद सामने आया था। उस मामले में अदालत के निर्देश पर हमने याचिकाकर्ताओं को फिल्म रिलीज से पहले दिखाई थी। इसी तरह यदि अदालत इस मामले में भी ऐसा कोई निर्देश देती है, तो हम उसका पालन करेंगे। अगर सलमान खान सीधे तौर पर फिल्म देखने की इच्छा जताते, तो मैं इसके लिए भी तैयार था। लेकिन बिना फिल्म देखे सीधे नोटिस भेजना उचित नहीं है।'

उन्होंने आगे कहा कि- 

'फिल्म बनाने का अधिकार सभी को है। आरुषि तलवार हत्याकांड, देश के विभाजन, महात्मा गांधी की हत्या, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ जैसे व्यक्तित्वों पर भी फिल्में बनाई गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म 'अजेय' के लिए उनकी मंजूरी नहीं ली गई थी, क्योंकि यह किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' पर आधारित थी। हमारी फिल्म भी इस संबंध पर लिखी गई चार किताबों पर आधारित है।'

डायरेक्टर को सलमान ने भेजा था नोटिस

रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर सलमान खान की ओर से लॉ फर्म DSK लीगल ने कॉस्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को लीगल नोटिस भेजकर  'काला हिरण' नाम की प्रस्तावित फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन को तुरंत रोकने की मांग की है।

24 अप्रैल 2026 को भेजा गया नोटिस 

सलमान की ओर से 24 अप्रैल को फिल्म रोकने को लेकर नोटिस भेजा था। उन्होंने कहा कि - 'यह फिल्म कथित तौर पर सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है। इस फिल्म से उनकी इमेज को नुकसान पहुंच सकता है, चल रही लीगल प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और उनके पर्सनल राइट्स का उल्लंघन हो सकता है।'

सलमान की लीगल टीम का कहना है कि- 'एक्टर ने अपने नाम, पहचान या उनसे जुड़े किसी भी कथित घटनाक्रम के इस्तेमाल की कोई अनुमति नहीं दी है।'


 

संबंधित सामग्री

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

मनोरंजन

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sonu Mishra withdrew from 'Kala Hiran' after concerns over the portrayal of Salman Khan. Producer Amit Jani ignored Salman's legal notice, fueling the dispute.

'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर किए गए प्रैंक का वीडियो अक्षय ने किया शेयर, वीडियो वायरल

मनोरंजन

'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर किए गए प्रैंक का वीडियो अक्षय ने किया शेयर, वीडियो वायरल

Bollywood actor Akshay Kumar shared a prank video from the set of 'Welcome to the Jungle,' featuring Rajpal Yadav, which is now viral on social media.

 वरुण धवन की कॉमेडी और ड्रामे से भरी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस में हुई रिलीज

मनोरंजन

वरुण धवन की कॉमेडी और ड्रामे से भरी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस में हुई रिलीज

Varun Dhawan's new film 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' is a comedy-drama about love and confusion, reminiscent of 'Garam Masala'. Co-starring Mrinal Thakur and Pooja Hegde.

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान ने गौरी से शादी करने की दी कंफर्मेशन

मनोरंजन

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान ने गौरी से शादी करने की दी कंफर्मेशन

At 61, Bollywood star Aamir Khan confirms his upcoming marriage to Gauri Spratt, set for July 5. This marks Khan's third marriage after previous relationships.

TCS विवाद के बाद Wipro पुणे पर भी धार्मिक उत्पीड़न के आरोप, पूर्व कर्मचारी ने जबरन इस्तीफा दिलाने का लगाया दावा

जुर्म गाथा

TCS विवाद के बाद Wipro पुणे पर भी धार्मिक उत्पीड़न के आरोप, पूर्व कर्मचारी ने जबरन इस्तीफा दिलाने का लगाया दावा

Wipro Technologies पुणे में धार्मिक उत्पीड़न और कार्यस्थल पर भेदभाव के आरोपों में घिरी। पूर्व महिला कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।