Maharani Season 4 Review: क्या रानी भारती फिर से सत्ता संभाल पाएंगी या उलट जाएगी बाजी?

maharani-season-4-review-huma-qureshi-political-drama-sonyliv

Maharani Season 4 Review: क्या रानी भारती फिर से सत्ता संभाल पाएंगी या उलट जाएगी बाजी?

maharani season 4 review क्या रानी भारती फिर से सत्ता संभाल पाएंगी या उलट जाएगी बाजी

Maharani Season 4 Review: OTT प्लेटफॉर्म Sonyliv पर हुमा कुरैशी की मोस्टअवेटेड वेब सीरीज 'महारानी सीजन 4' रिलीज हो चुकी है। राजनीति, सत्ता और संघर्ष की कहानी यह तीसरे सीजन के आगे से शुरु होती है और हर एक एपिसोड में नया ट्विस्ट लाती है। Read More: Anupama Parameswaran Cyber Bullying: साउथ एक्ट्रेस हुईं साइबर बुलिंग का शिकार! दर्ज कराई FIR..

रानी भारती की राजनीति का नया सफर...

पहले सीजन में जहां रानी भारती (हुमा कुरैशी) एक सामन्य गृहिणी से बिहार की मुख्यमंत्री बनी थी, वहीं अब वो देश की राजनीति में कदम रखती नजर आ रही हैं। इस बार कहानी बिहार से निकलकर दिल्ली की सियासत और प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचती है।

सत्ता की जंग और साजिशों का खेल...

सीरीज में 2012 के राजनीतिक माहौल से शुरु होती है। रानी भारती 2 बार बिहार की सीएम रह चुकी हैं और अब राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती हैं। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री सुधाकर श्रीनिवास जोशी अपनी डगमगाती सरकार बचाने में जुटे हैं। दोनों के बीच यह जंग तब और दिलचस्प हो जाती है जब रानी पर पुराने मर्डर केस का आरोप लगता है और CBI जांच शुरू होती है।

दिल्ली की राजनीति में ट्वीस्ट...

‘महारानी 4’ का मुख्य संघर्ष रानी भारती बनाम प्रधानमंत्री जोशी के बीच है। रानी प्रधानमंत्री की नीतियों को खुली चुनौती देती हैं, जबकि जोशी बिहार का फंड रोकने से लेकर जांच एजेंसियों को रानी के पीछे लगाने तक के दांव चलते हैं। दोनों के बीच यह सियासी खेल सत्ता, रणनीति और बदले की कहानी को और तीखा बना देता है।

हुमा कुरैशी की दमदार परफॉर्मेंस...

हुमा कुरैशी ने एक बार फिर साबित किया है कि रानी भारती का किरदार उन्हीं के लिए बना है। उनके डायलॉग डिलीवरी, बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास ने किरदार को जीवंत बना दिया है। हालांकि, कुछ एपिसोड की पेसिंग थोड़ी स्लो लगती है, लेकिन कहानी अपनी पकड़ बनाए रखती है।

डायरेक्शन, लेखन और स्टारकास्ट...

सीरीज का निर्देशन पुनीत प्रकाश ने किया है, जबकि कहानी को सुभाष कपूर के क्रिएटिव विजन के तहत निखारा गया है। लेखन में नंदन सिंह और उमाशंकर सिंह का भी अहम योगदान है। कलाकारों में विपिन शर्मा, श्वेता बसु प्रसाद, विनीत कुमार, कनी कश्रुति, दर्शील सफारी और अमित सियाल ने अपनी शानदार एक्टिंग से सीरीज को और मजबूती दी है।

पॉलिटिकल ड्रामा और इमोशनल इफेक्ट का मिश्रण...

‘महारानी 4’ एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसमें सत्ता की चालों के साथ मानवीय भावनाओं को भी बखूबी दिखाया गया है। कुछ जगहों पर स्क्रिप्ट में धार कम महसूस होती है, लेकिन हुमा कुरैशी की परफॉर्मेंस और कहानी की परतें इसे रोचक बनाए रखती हैं।

कुल मिलाकर ‘महारानी 4’ देखने लायक क्यों है?

अगर आपको राजनीतिक ड्रामा, पावर गेम और स्ट्रॉन्ग फीमेल लीड पसंद है, तो ‘महारानी सीजन 4’ जरूर देखिए। यह सीरीज सिर्फ सत्ता की कहानी नहीं, बल्कि एक महिला की राजनीतिक यात्रा का प्रतीक है।  

संबंधित सामग्री

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

राज्य

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शाला प्रवेश उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और उत्सव के उद्देश्यों को साझा किया।