Prem Chopra Health Update: लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा!

prem-chopra-health-update-lilavati-hospital-bollywood-actor-admitted

Prem Chopra Health Update: लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा!

prem chopra health update लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा

Prem Chopra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा की 10 नवंबर शनिवार को अचानक तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। Read More: Dharmendra Deol Health Update: बॉलीवुड के हि-मैन के निधन की खबरे झूठी! खतरे से बाहर है धर्मेंद्र… डॉक्टरों के मुताबिक, एक्टर पूरी तरह नॉर्मल हैं और कुछ ही दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।

परिवार ने दी हेल्थ अपडेट...

प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास भल्ला ने बताया कि एक्टर को केवल एहतियात के तौर पर भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, “ये सब उम्र से जुड़ी सामान्य दिक्कतें हैं। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एडमिट किया गया है, लेकिन उनकी हालत बिल्कुल ठीक है। जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएंगे।”

ICU में नहीं, स्थिति स्थिर है

रिपोर्ट के अनुसार, प्रेम चोपड़ा को हल्की हार्ट की समस्या, वायरल इंफेक्शन और फेफड़ों में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले उनके फैमिली कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोकले की देखरेख में भर्ती किया गया था।

डॉ. पार्कर ने बताया –

“प्रेम चोपड़ा आईसीयू में नहीं हैं। उनकी हालत स्थिर है और ये उम्र से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम हैं। दो-तीन दिन में वे डिस्चार्ज हो जाएंगे।”

प्रेम चोपड़ा का 60 साल का शानदार सफर...

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार प्रेम चोपड़ा ने 1960 के दशक से लेकर 70, 80 और 90 के दशक तक बड़े पर्दे पर एक खूंखार विलन के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। अपने करियर के दौरान उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हर दौर में दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ी। प्रेम चोपड़ा ने धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर जैसे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के साथ कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। उनकी आखिरी झलक दर्शकों को रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ (2023) में देखने को मिली थी, जिसमें उन्होंने एक छोटा लेकिन असरदार किरदार निभाया था।

विलन के किरदारों से छोड़ी गहरी छाप....

प्रेम चोपड़ा हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित विलन में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में शिमला से मुंबई आकर की थी। ‘वो कौन थी?’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘उपकार’ और ‘दो रास्ते’ जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘निशान’, ‘दोली’, ‘दोस्ताना’, ‘क्रांति’, ‘बेताब’ और ‘एजेंट विनोद’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।  

संबंधित सामग्री

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

राज्य

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शाला प्रवेश उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और उत्सव के उद्देश्यों को साझा किया।