सोना ₹1,029 चढ़कर ₹1.11 लाख के रिकॉर्ड पर: चांदी भी तोड़ रही सारे रिकार्ड्स

gold-price-record-high-september-2025-how-to-buy-certified-gold

सोना ₹1,029 चढ़कर ₹1.11 लाख के रिकॉर्ड पर: चांदी भी तोड़ रही सारे रिकार्ड्स

 सोना ₹1029 चढ़कर ₹111 लाख के रिकॉर्ड पर चांदी भी तोड़ रही सारे रिकार्ड्स

 जानिए क्यों और कब तक बढ़ेगा दाम?

 gold-price-record-high-september-2025 how-to-buy-certified-gold 

 चांदी ₹1.29 लाख प्रति किलो पर रिकॉर्ड तोड़ रही

16 सितंबर 2025: सोने और चांदी के दाम आज इतिहास रचते हुए नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,029 बढ़कर ₹1,10,540 हो गया, जो कल के ₹1,09,511 से भारी बढ़ोतरी है। वहीं चांदी का भाव भी ₹1,198 बढ़कर ₹1,28,989 प्रति किलोग्राम पहुंच गया।

 इस साल सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल

  • 31 दिसंबर 2024 को सोने का भाव था ₹76,162 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
  • अब बढ़कर ₹1,10,540 पहुंच गया है, यानी ₹34,378 की बढ़ोतरी
चांदी की कीमत भी इस दौरान ₹42,972 बढ़ी है — 31 दिसंबर को ₹86,017 प्रति किलो थी, अब ₹1,28,989 तक पहुंच गई है।

 सोने की कीमत बढ़ने के 5 बड़े कारण

  1. वैश्विक अनिश्चितता ट्रम्प के टैरिफ और व्यापार युद्ध की आशंका से निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
  2. केंद्रीय बैंकों की खरीद चीन और रूस जैसे देश बड़े पैमाने पर सोना खरीद रहे हैं, जिससे मांग आसमान छू रही है।
  3. युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव रूस-यूक्रेन संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है, जिससे वैश्विक वित्तीय अस्थिरता बनी हुई है।
  4. महंगाई और कम ब्याज दरें मुद्रास्फीति बढ़ने के साथ-साथ फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें कम होने से सोना निवेशकों के लिए ज्यादा आकर्षक हो गया है।
  5. रुपए की कमजोरी डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है, जिससे दाम बढ़े हैं।

 सोना खरीदते वक्त ध्यान रखें ये 2 अहम बातें

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

  • हमेशा BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) हॉलमार्क लगा हुआ सोना खरीदें।
  • 1 अप्रैल 2025 से सोने पर 6 डिजिट वाला यूनिक हॉलमार्क (HUID) कोड अनिवार्य हो गया है, जो सोने की शुद्धता प्रमाणित करता है।
  • उदाहरण: AZ4524 जैसा अल्फान्यूमेरिक कोड।

2. कीमत क्रॉस चेक करें

  • सोने की कीमत 24, 22 और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।
  • खरीदारी से पहले IBJA जैसी विश्वसनीय वेबसाइट से रोजाना के भाव जरूर चेक करें।
  • सही वजन और शुद्धता की पुष्टि करें।

 24 कैरेट सोना – शुद्धता के साथ समझें उसकी खासियत

  • 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, पर यह मुलायम होता है इसलिए ज्वेलरी में कम इस्तेमाल होता है।
  • ज्यादातर ज्वेलरी 22 कैरेट या उससे कम कैरेट की बनती है, जो मजबूत और टिकाऊ होती है।
अपना पैसा सुरक्षित करें, प्रमाणित सोना खरीदें और मार्केट ट्रेंड्स पर नजर रखें। Read: कुतुबमीनार से भी बड़ा पुल: मिजोरम को दिल्ली से जोड़ने वाली पहली ट्रेन Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत - बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

पर्पल लाइन में खराबी से बेंगलुरु मेट्रो रुकी, यात्री परेशान, 5 घंटे बंद रही

देश-विदेश

पर्पल लाइन में खराबी से बेंगलुरु मेट्रो रुकी, यात्री परेशान, 5 घंटे बंद रही

बेंगलुरु की पर्पल लाइन मेट्रो में आई तकनीकी खराबी के कारण सेवा बाधित हुई, जिससे हजारों यात्री स्टेशन पर फंस गए और कईयों को ट्रक और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और अन्य 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की गई।

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

राज्य

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

छिंदवाड़ा के किशनपुर गांव में कुएं के दूषित पानी से 25 से 30 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई है, इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

लाइफ स्टाइल

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

During the monsoon, scalp problems such as itching, dandruff, and hair fall increase. Experts recommend regular shampooing and keeping the scalp dry to prevent these issues.

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

देश-विदेश

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

पुणे में सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर उनका रिश्ता एक परफेक्ट लव स्टोरी की तरह प्रदर्शित होता था।