आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल में वेतन कटौती

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल cm मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री, विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती | None

हिमाचल प्रदेश गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है, जिसके चलते राज्य सरकार को बड़ा और सख्त फैसला लेना पड़ा है। वित्तीय दबाव से जूझ रही सरकार ने मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों और शीर्ष अधिकारियों तक की सैलरी में भारी कटौती करने का निर्णय लिया है। सरकार ने इसे “असाधारण आर्थिक चुनौती” बताते हुए अगले छह महीनों के लिए वेतन का एक हिस्सा अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है।

किसकी कितनी सैलरी कटेगी?

सरकारी फैसले के मुताबिक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सैलरी में 50 फीसदी की कटौती की जाएगी। वहीं उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधानसभा स्पीकर की सैलरी में 30 फीसदी और विधायकों की सैलरी में 20 फीसदी की कटौती तय की गई है। यह निर्णय इस साल के अप्रैल महीने की सैलरी से लागू होगा, जिसका भुगतान मई में किया जाएगा।

हिमाचल सीएम सुक्खू

वरिष्ठ अफसर भी नहीं बचे, IAS-IPS पर भी पड़ेगा असर

बताते चलें कि यह सख्ती केवल जनप्रतिनिधियों तक सीमित नहीं है। राज्य के शीर्ष नौकरशाहों पर भी इसका असर पड़ेगा। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) जैसे वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी में 30 फीसदी कटौती होगी, जबकि विभागाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन में 20 फीसदी की कमी की जाएगी। सरकार ने सरकारी उपक्रमों और विश्वविद्यालयों को भी इसी तरह के कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

क्यों आई यह नौबत? CM सुक्खू ने बताई वजह

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि केंद्र सरकार से मिलने वाला रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने से राज्य की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है। इस ग्रांट के बंद होने से हिमाचल को हर साल करीब 8,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वेतन कटौती स्थायी नहीं है, बल्कि अस्थायी रूप से रोकी जा रही है। जैसे ही राज्य की वित्तीय स्थिति सुधरेगी, रोकी गई राशि कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को वापस कर दी जाएगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पारदर्शिता और राहत के उपाय सुझाये सरकार ने

इसी के साथ, प्रदेश सरकार ने भरोसा दिलाया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी और ई-सैलरी सिस्टम में सभी विवरण दर्ज किए जाएंगे। साथ ही जिन कर्मचारियों पर लोन का बोझ है, उन्हें किस्तों में राहत देने के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। राज्य सरकार को उम्मीद है कि इन कड़े फैसलों से वित्तीय स्थिति को संभालने में मदद मिलेगी और आने वाले समय में हिमाचल की अर्थव्यवस्था फिर पटरी पर लौटेगी।

संबंधित सामग्री

हिमाचल में फिजूलखर्ची पर सख्ती, CM सुक्खू ने घटाया काफिला; मंत्रियों-अफसरों को भी बचत के निर्देश

राज्य

हिमाचल में फिजूलखर्ची पर सख्ती, CM सुक्खू ने घटाया काफिला; मंत्रियों-अफसरों को भी बचत के निर्देश

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बढ़ती ईंधन खपत पर नियंत्रण के लिए सरकारी काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया है।

CM सुक्खू ने छोटा शिमला में विद्यार्थियों से की मुलाकात, स्कूल के दिनों को किया याद

राज्य

CM सुक्खू ने छोटा शिमला में विद्यार्थियों से की मुलाकात, स्कूल के दिनों को किया याद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद किया, शिक्षा सुधारों पर चर्चा की और अपने स्कूली दिनों को याद किया।

‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ बना जनआंदोलन, 2.34 लाख लोग जुड़े; नशे के खिलाफ सड़कों से पंचायतों तक जंग

राज्य

‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ बना जनआंदोलन, 2.34 लाख लोग जुड़े; नशे के खिलाफ सड़कों से पंचायतों तक जंग

हिमाचल प्रदेश में 'चिट्टा मुक्त हिमाचल' अभियान ने सामाजिक आंदोलन का रूप ले लिया है, जिसमें नशे के खिलाफ पंचायतों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।

“300 यूनिट का वादा, 125 यूनिट भी छीनी”: जयराम ठाकुर ने बोला हिमाचल की सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला

राज्य

“300 यूनिट का वादा, 125 यूनिट भी छीनी”: जयराम ठाकुर ने बोला हिमाचल की सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में कांग्रेस सरकार पर वादों से पीछे हटने और बिजली सब्सिडी समाप्त करने का आरोप लगाया।

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा धमाका, महिलाओं को हर महीने दिए जायेंगे ₹1500; युवाओं के लिए हजारों नौकरियों का ऐलान

राज्य

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा धमाका, महिलाओं को हर महीने दिए जायेंगे ₹1500; युवाओं के लिए हजारों नौकरियों का ऐलान

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने महिलाओं को मासिक सहायता, दुकानें 24 घंटे खुलने, और युवाओं के लिए नौकरियों की घोषणा की।