बेसन सुरक्षा टिप्स

बेसन में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? तो अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, महीनों नहीं होगा खराब!

बरसात के दौरान बेसन में कीड़े लगने की समस्या आम है। जानिए कुछ आसान उपाय जिनसे बेसन को महीनों तक फ्रेश और सुरक्षित रखा जा सकता है।

By : सोनिया रायकवार
बेसन में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? तो अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, महीनों नहीं होगा खराब!

बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले बेसन में भी कीड़े लग जाते हैं. बेसन को अगर आप भी कीड़ों और घुन से बचाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बेसन को महीनों तक फ्रेश और सुरक्षित रख सकते हैं.
बरसात के मौसम में गेहूं, चावल के अलावा सूजी और बेसन में भी खराब हो जाते हैं. इस मौसम में सबसे ज्यादा उनमें कीड़े और घुन लगने की समस्या देखने को मिलती है, जिसकी वजह से लोग परेशान होते हैं. बारिश के दिनों में खूब पकौड़े बनाए जाते हैं, लेकिन इस मौसम में नमी बढ़ने की वजह से रसोई में रखा बेसन जल्दी खराब होने लगता है.कई बार उसमें कीड़े या घुन लग जाते हैं, जिससे पूरा बेसन फेंकना पड़ जाता है.

आइए जानते हैं ऐसे आसान उपाय, जिनसे बरसात में भी बेसन एकदम फ्रेश रहेगा. 

एयरटाइट कंटेनर में रखें

बेसन को हमेशा अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें. इससे हवा और नमी अंदर नहीं पहुंचती, जिससे कीड़े लगने की संभावना काफी कम हो जाती है.

तेजपत्ता डाल दें

बेसन के डिब्बे में दो से तीन सूखे तेजपत्ते डाल दें. तेजपत्ते की खुशबू कीड़े और घुन को दूर रखने में मदद करती है. समय-समय पर पुराने पत्तों को बदलते रहें, क्योंकि इसकी महक से कीड़े बेसन के पास भी नहीं आएंगे.

नमी से दूर रखें

रसोई में कभी भी बेसन का डिब्बा गैस स्टोव, सिंक या ऐसी जगह के पास न रखें. इस जगह पर भाप या नमी ज्यादा रहती है, इसे हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें.

सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें

बेसन निकालते समय हमेशा साफ और पूरी तरह सूखे चम्मच का ही इस्तेमाल करना चाहिए. गीला चम्मच डालने से नमी पहुंच जाती है और बेसन जल्दी खराब हो सकता है, इसलिए हमेशा सूखे चम्मच से ही बेसन को निकालना चाहिए.

ज्यादा मात्रा में खरीदने से बचें

अगर आपके घर में बेसन का इस्तेमाल कम होता है, तो एक बार में बहुत ज्यादा मात्रा खरीदने के बजाय जरूरत के हिसाब से ही खरीदें. इससे बेसन लंबे समय तक पड़ा नहीं रहेगा और फ्रेश भी रहता है.

धूप दिखाना भी फायदेमंद

अगर मौसम साफ हो तो महीने में एक बार बेसन को हल्की धूप दिखाना चाहिए. इससे उसमें मौजूद अतिरिक्त नमी निकल जाती है और कीड़े लगने का खतरा कम हो जाता है. ध्यान रखें कि तेज धूप में बहुत देर तक न रखें. 

फ्रिज में भी कर सकते हैं स्टोर

बारिश के मौसम में बहुत ज्यादा नमी रहती है, ऐसे में आप बेसन को एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में भी रखा जा सकता है. इससे वह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

पुराने और नए बेसन को एक साथ मिलाकर न रखें.
डिब्बे का ढक्कन इस्तेमाल के तुरंत बाद अच्छी तरह बंद करें.
अगर बेसन से अजीब गंध आने लगे या उसमें छोटे-छोटे कीड़े दिखाई दें, तो उसका इस्तेमाल न करें.
बरसात के मौसम में थोड़ी-सी सावधानी बरतकर आप बेसन को लंबे समय तक ताजा और कीड़ों से सुरक्षित रख सकते हैं. एयरटाइट कंटेनर, सूखी जगह, तेजपत्ता और नमी से बचाव जैसे आसान उपाय अपनाकर आपका बेसन महीनों तक फ्रेश रहेगा. 

संबंधित सामग्री

लौकी और बेसन से झटपट बनाएं क्रिस्पी वड़ा, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी

लौकी और बेसन से झटपट बनाएं क्रिस्पी वड़ा, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी

लौकी बेसन वड़ा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं, जिसे चाय या चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है।

गणेशोत्सव विशेष: इस बार बप्पा को लगाएं सोंधे बेसन-मावा मोदक का भोग, स्वाद और शुद्धता दोनों में नंबर-1

गणेशोत्सव विशेष: इस बार बप्पा को लगाएं सोंधे बेसन-मावा मोदक का भोग, स्वाद और शुद्धता दोनों में नंबर-1

गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर पर बनाए जाने वाले बेसन और मावा से बने मोदक का महत्व और विधि। यह मोदक भगवान गणेश को बहुत प्रिय हैं।

अच्छी नींद का असर चेहरे पर साफ दिखता है, जानें कैसे

अच्छी नींद का असर चेहरे पर साफ दिखता है, जानें कैसे

अच्छी नींद लेने से त्वचा अधिक खिली-खिली और ताजगी से भरपूर नजर आती है, जबकि नींद की कमी त्वचा की सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जरूर बनाएं टेस्टी मोहन पेड़ा, बाल गोपाल को आएगा पसंद

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जरूर बनाएं टेस्टी मोहन पेड़ा, बाल गोपाल को आएगा पसंद

जन्माष्टमी पर कान्हा को भोग लगाने के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट और शुद्ध मोहन पेड़ा। बेसन, घी और चीनी से बनाने की सरल विधि।

बारिश के मौसम में गुड़ क्यों हो जाता है चिपचिपा? जानिए वजह और इसे लंबे समय तक सही रखने का तरीका

बारिश के मौसम में गुड़ क्यों हो जाता है चिपचिपा? जानिए वजह और इसे लंबे समय तक सही रखने का तरीका

बारिश के दौरान गुड़ की चिपचिपाहट बढ़ जाती है। सही भंडारण टिप्स से इसे नमी से बचाया जा सकता है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर