Best Places Of Bhopal: न्यू ईयर में भोपाल में कहां जाएं घूमने? अगर आप भी हैं कंफ...

best-places-of-bhopal-for-new-year

Best Places Of Bhopal: न्यू ईयर में भोपाल में कहां जाएं घूमने? अगर आप भी हैं कंफ्यूज तो ये खबर आपके लिए!

best places of bhopal न्यू ईयर में भोपाल में कहां जाएं घूमने अगर आप भी हैं कंफ्यूज तो ये खबर आपके लिए

Best Places Of Bhopal: नए साल की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में कई लोग पार्टियां करते हैं तो कई लोग बाहर घूमने जाते है, अगर आप भोपाल जा रहें है, तो ऐसी 4 जगहों के बारें में बताएंगे जहां आप दिन के समय में घूम सकते है। आपको प्रकृतिक सुंदरता के साथ - साथ कई कलात्मक चीजे देखने को मिलेगी और आप को बहुत मजा भी आएगा। और दोस्त या गर्लफ्रैंड के साथ जाना है तो ये जगहें आपके घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। आइए जानते कौन सी है वो जगहें जहां न्यू ईयर में आप घूम सकते हैं और प्राकृतिक सुंदरता भी देकने को मिलेगी।

सैर सपाटा

सैर सपाटा झील के किनारे बसा हुआ एक खूबसूरत पार्क है, जहां बहुत ही अच्छा व्यू देखने को मिलता है। एक ओर झील दूसरी ओर पुल और साथ वहां की प्राकृतिक सुंदरता जो घूमने के लिए बेहद अच्छी जगह है। आप यहां गर्लफ्रैंड, दोस्त और फैमिली किसी के साथ भी जा सकते है। इस स्थान पर तस्वीरे भी आप अलग - अलग व्यू के साथ ले सकते हैं।

भदभदा फॉल्स और केरवा डैम

भोपाल के बाहरी इलाके में स्थित भदभदा जलप्रपात और केरवा डैम गर्मियों के समय स्थानीय लोगों की पसंदीदा पिकनिक स्पॉट्स भी हैं। भदभदा फॉल्स देखने में मनमोहक लगता है। तो आप यहां भी न्यू  ईयर पर दोस्तो और फैमिली दोनों के साथ ही घूमने जा सकते हैं। यहां की झील, पहाड़ी रास्ते और घना जंगल एकदम ट्रैकिंग और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट हैं। यहां की शामें खास होती हैं।

 वन विहार नेशनल पार्क

यह भोपाल शहर के दिल में बसा न केवल वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग है, बल्कि यहां आने से  प्राकृतिक सुंदरता के साथ आपको जीव - जंतु भी देखने को मिलते हैं। यह पार्क भोजताल (बड़ा तालाब) के किनारे स्थित है, हां लेकिन यहां थोड़ी ठंडी हवाएं चलती रहती हैं। लेकिन इस स्थान पर जाकर बहुत अच्छा महसूस होता है। वन विहार की हरियाली, ऊंचे-ऊंचे पेड़, शांत वातावरण और झील का किनारा मन को सुकून देने वाली जगह बना देते हैं। वहां आपको कई जानवरों को भी देखने को मिलेगा।

मानव संग्रहालय

भोपल में स्थित शामला हिल्स के पास स्थित इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय एक अनूठी जगह है, जहां भारत की जनजातीय संस्कृति के साथ-साथ प्रकृति की गोद में समय बिताने का अवसर भी मिलता है। यह जगह झील के किनारे स्थित है और यहां बनी झोपड़ियां गांव की यादों को तजा करती है, पहले के लोग अपना जीवन यापन कैसे करते थे उसकी एक झलक इस संग्रहालय में देखने को मिलती है। विभिन्न जनजातियों के जीवन, घर, परंपराएं और कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गई हैं।

बोट क्लब और बड़ा तालाब

भोपाल की सबसे फेमस जगह में से एक लेकव्यू के नाम से जाना जाता है, या कई संख्या में लोग आपको हर दिन देखने को मिल जाएंगे। यह तालाब गर्मियों में सबसे ज़्यादा लोगों को आकर्षित करता है। खासतौर पर शाम के समय जब सूरज ढलने लगता है, बोट क्लब की रौनक देखते ही बनती है। नौका विहार के अलावा यहां का फूड जोन भी काफी लोकप्रिय है। अब तो यहां शिकारा भी चलने लगे हैं, जिसका लुफ्त आप उठा सकते हैं। आसपास कई और भी जगहें हैं – जैसे कमला पार्क, वीआईपी रोड – जहां झील के किनारे टहलना बहुत ही सुकून भरा होता है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।