Protein Dosa Recipe Unveiled

Make Protein Dosa: झटपट बनाएं प्रोटीन से भरा हेल्दी टेस्टी नास्ता

A South Indian cooking expert shares a nutritious recipe for Protein Dosa, ideal for fitness enthusiasts and busy mornings.

By : हेमा गुप्ता
Make Protein Dosa: झटपट बनाएं प्रोटीन से भरा हेल्दी टेस्टी नास्ता

Make Protein Dosa: झटपट बनाएं प्रोटीन से भरा हेल्दी टेस्टी नास्ता

Make Protein Dosa: आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में फिट रहना जितना जरूरी है, उतना ही मुश्किल है सही डाइट का चुनाव करना। अक्सर लोग स्वाद के चक्कर में सेहत से समझौता कर लेते हैं, लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। दक्षिण भारतीय व्यंजनों के शौकीनों के लिए एक 'साउथ इंडियन एक्सपर्ट' ने चने और सूजी से बनने वाले एक खास प्रोटीन डोसा (Protein Dosa) की रेसिपी साझा की है।

यह डोसा न केवल खाने में लाजवाब है, बल्कि उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो वजन घटाना चाहते हैं या जिम जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए आपको बैटर को रात भर फर्मेंट करने की जरूरत नहीं पड़ती।

आवश्यक सामग्री 

प्रोटीन से भरपूर इस डोसे को बनाने के लिए आपको किचन में मौजूद इन बेसिक चीजों की जरूरत होगी 

भीगे हुए चने, सूजी (Rava),जीरा  1 चम्मच, साबुत लाल मिर्च और नमक स्वादानुसार,  गार्निशिंग और तड़के के लिए ताजा हरा धनिया और करी पत्ता, राई, जीरा। 

बनाने की विधि

सबसे पहले 5-6 घंटे (या रात भर) भीगे हुए चनों को साफ पानी से धो लें। अब मिक्सर जार में भीगे चने, सूजी, जीरा, लाल मिर्च और नमक डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए इसे बारीक पीस लें। ध्यान रहे कि बैटर का टेक्सचर पारंपरिक डोसा घोल की तरह ही स्मूथ होना चाहिए। 

फ्रेश फ्लेवर का टच

तैयार बैटर को एक बड़े बर्तन में निकालें। अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया और करी पत्ता डालें। इन्हें पीसने के बजाय ऊपर से डालने पर डोसे का स्वाद और रंगत (Presentation) बिल्कुल किसी बड़े रेस्टोरेंट या कैफे जैसी आती है।

इंस्टेंट कुकिंग 

चावल-दाल के डोसे के विपरीत, इसे घंटों रखने की जरूरत नहीं है। बैटर तैयार होते ही आप तुरंत डोसा बनाना शुरू कर सकते हैं। यह उन कामकाजी लोगों के लिए 'लाइफसेवर' है जिनके पास सुबह समय की कमी होती है।

ऐसे बनाएं क्रिस्पी डोसा

नॉन-स्टिक तवे को गर्म करें और हल्का तेल लगाकर पानी की छींटों से तापमान सेट करें। अब एक कड़छी बैटर तवे के बीच में डालकर धीरे-धीरे फैलाएं। सूजी होने के कारण यह बहुत ही आसानी से फैलता है और बेहद कुरकुरा बनता है। इसे मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक किनारे अपने आप तवे को न छोड़ दें।

स्वाद और सेहत के लिए फायदेमंद

चना प्रोटीन युक्त होता है, यह मांसपेशियों की रिकवरी और मजबूती के लिए बेहतरीन हैं। करी पत्ता और जीरा इसे सुपाच्य बनाते हैं। यह बच्चों के टिफिन और बुजुर्गों के हल्के नाश्ते के लिए भी शानदार विकल्प है।

संबंधित सामग्री

मॉनसून में खास पान के पत्ते से बने पकौड़े का मजा

मॉनसून में खास पान के पत्ते से बने पकौड़े का मजा

मॉनसून के सीज़न में पान के पत्ते से बने अनोखे पकौड़े ट्राई करें। ये पकौड़े दक्षिण भारत में लोकप्रिय हैं और इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

बाजार की मिलावट छोड़ें, बिना अंडे और केमिकल घर पर 4 चीजों से बनाएं गाढ़ी और टेस्टी मेयोनीज

बाजार की मिलावट छोड़ें, बिना अंडे और केमिकल घर पर 4 चीजों से बनाएं गाढ़ी और टेस्टी मेयोनीज

बाजार की मिलावटी मेयोनीज की जगह, घर पर बिना अंडे, तेल और केमिकल्स के क्रीमी मेयोनीज बनाने का तरीका जानें।

महाकाल मंदिर में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, इडली-सांभर और पोंगल भी होंगे भोजन प्रसादी का हिस्सा

महाकाल मंदिर में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, इडली-सांभर और पोंगल भी होंगे भोजन प्रसादी का हिस्सा

महाकालेश्वर मंदिर में अब दक्षिण भारतीय व्यंजन भी प्रसाद के रूप में दिए जाएंगे, जिससे विविधता और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिलेगा।

मसूर दाल डोसा की झटपट बनने वाली, पौष्टिक और हाई-प्रोटीन रेसिपी

मसूर दाल डोसा की झटपट बनने वाली, पौष्टिक और हाई-प्रोटीन रेसिपी

This recipe for a high-protein Masoor Dal Dosa is quick to prepare without prior soaking, offering a healthy and tasty option for breakfast.

बिना किसी सांचे के 10 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी खमन ढोकला

बिना किसी सांचे के 10 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी खमन ढोकला

जानिए कैसे बिना स्टीमर के प्रेशर कुकर में बनाया जा सकता है स्पंजी और जूसी ढोकला। सरल सामग्री और विधि से.

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026