Gen Z Perfume Trend 2025: 2025 में परफ्यूम बिक्री में उछाल, Gen-Z बने सबसे बड़े खरीदार...

gen-z-perfume-trend-2025-sales-rise-beauty-market

Gen Z Perfume Trend 2025: 2025 में परफ्यूम बिक्री में उछाल, Gen-Z बने सबसे बड़े खरीदार...

gen z perfume trend 2025 2025 में परफ्यूम बिक्री में उछाल gen-z बने सबसे बड़े खरीदार

Gen Z Perfume Trend 2025: पहले जिसे लग्जरी और अमीरी का प्रतीक माना जाता था, वही परफ्यूम अब युवाओं के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन गया है। खासकर जेन-जेड (Gen-Z) यानी 1997 से 2012 के बीच जन्मे युवा वर्ग अब परफ्यूम के सबसे बड़े खरीदार बन गए हैं। इस पीढ़ी के लोग अब महंगे ब्रांड्स की बजाय छोटे लेकिन प्रीमियम प्रोडक्ट्स को तरजीह दे रहे हैं — और इसमें परफ्यूम उनकी पहली पसंद बन चुका है। Read More: Benefits of Vegetables with Peel: छिलके के साथ खाएं ये 5 सब्जियां, मिलेंगे दोगुने पोषक तत्व!

38% खर्च परफ्यूम पर, मेकअप पिछड़ा...

डेटा फर्म सर्काना के अनुसार, जुलाई 2025 तक के 26 हफ्तों में परफ्यूम पर कुल खर्च का लगभग 38% हिस्सा उन घरों से आया है, जहां जेन-जेड सदस्य हैं। वहीं सितंबर तिमाही में परफ्यूम की कुल बिक्री में 14% की बढ़त दर्ज की गई है। इसके विपरीत, सस्ती मेकअप और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की बिक्री में गिरावट आई है। इधर भारत में भी यही ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में परफ्यूम की कुल बिक्री में Gen-Z उपभोक्ताओं का योगदान लगभग 40% तक पहुंच गया है। ये युवा अब ‘प्रीमियम परफ्यूम्स’ की ओर आकर्षित हो रहे हैं और इन्हें अपने स्टाइल, आत्मविश्वास और मूड बूस्टर के रूप में देख रहे हैं।

6% बढ़ी प्रीमियम परफ्यूम की बिक्री...

सर्काना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 2025 की पहली छमाही में प्रीमियम परफ्यूम की बिक्री 6% बढ़कर 3.9 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। वहीं मेकअप कैटेगरी में सिर्फ 1% की मामूली बढ़त और स्किनकेयर में 1% की गिरावट दर्ज की गई है। रनिंग पॉइंट के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर माइकल एश्ले शुलमैन कहते हैं, “परफ्यूम एक ऐसा प्रोडक्ट है जो उपभोक्ताओं को लग्जरी और स्टेटस का अहसास देता है, वो भी बिना ज्यादा खर्च किए।”

‘लिपस्टिक इफेक्ट’ का असर दिखा...

एक्सपर्ट्स इस ट्रेंड को ‘लिपस्टिक इफेक्ट’ कह रहे हैं। इसका मतलब है कि जब आर्थिक परिस्थितियां कमजोर होती हैं, तब लोग महंगे आइटम्स जैसे कपड़े या ज्वेलरी खरीदने की बजाय छोटे लग्जरी प्रोडक्ट्स — जैसे परफ्यूम या लिपस्टिक — खरीदना पसंद करते हैं। इससे उन्हें संतुष्टि और आत्मविश्वास दोनों मिलता है।

ड्रेसिंग में भी अलग है Gen-Z की सोच...

Gen-Z न केवल परफ्यूम बल्कि फैशन में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। जहां मिलेनियल्स फिटेड कपड़े और एथलीजर पहनना पसंद करते थे, वहीं जेन-जेड ‘माइक्रो ट्रेंड्स’ को फॉलो करते हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं।    

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और अन्य 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की गई।

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

राज्य

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

छिंदवाड़ा के किशनपुर गांव में कुएं के दूषित पानी से 25 से 30 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई है, इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

लाइफ स्टाइल

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

During the monsoon, scalp problems such as itching, dandruff, and hair fall increase. Experts recommend regular shampooing and keeping the scalp dry to prevent these issues.

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

देश-विदेश

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

पुणे में सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर उनका रिश्ता एक परफेक्ट लव स्टोरी की तरह प्रदर्शित होता था।

AWICA ने CM फडणवीस की संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग

मनोरंजन

AWICA ने CM फडणवीस की संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग

Following the death of a 42-year-old carpenter during the shooting of 'Love and War', AWICA has escalated its demand for an FIR against director Sanjay Leela Bhansali.