Celebs ON International Yoga Day: आज देश-दुनिया में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। योग न सिर्फ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखता है, बल्कि वैश्विक कल्याण, शांति और समरसता को भी बढ़ावा देता है। ऐसे में देश दुनिया में हर कोई योग करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सेलिब्रिटीज ने भी योग कार्यक्रम में शामिल हुए।
अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी, शाहिद कपूर, श्रीलीला, नील नितिन मुकेश और जैकी श्रॉफ समेत कई सेलेब्स ने योग किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया में शेयर की पोस्ट
दिल्ली में एक पब्लिक योग इवेंट में केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया के साथ अक्षय कुमार शामिल हुए और योग किया। योग के दौरान की कुछ तस्वीरें अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। और कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'स्थिरता। संतुलन। शक्ति।'
शिल्पा शेट्टी का बच्चे के साथ योग करने का वीडियो
फिटनेस के लिए मशहूर एक्ट्रेस शिल्प शेट्टी हर दिन ही योग करती है। लेकिन आज वो एक जगह योग कार्यक्रम में शामिल हुई और बच्चे को भी सीखते नजर आईं।

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तस्वीरे
मलाइका ने योग दिवस पर योग किया और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की और लिखा कि - 'योग बरसों से मेरी ज़िंदगी का हिस्सा रहा है - सिर्फ़ एक वर्कआउट के तौर पर नहीं, बल्कि खुद से दोबारा जुड़ने, रिसेट करने और संतुलन पाने के ज़रिया के तौर पर। जो एक प्रैक्टिस के तौर पर शुरू हुआ था, वह मेरा जुनून बन गया और आखिरकार जीने का एक तरीका।
सांस, संतुलन और हर दिन इसमें शामिल होने का सफ़र। योग मुझे हर दिन जो कुछ भी सिखाता है, उसके लिए मैं शुक्रगुज़ार हूं। हैप्पी योग डे! सांस लेते रहिए, आगे बढ़ते रहिए।'
जैकी श्रॉफ ने किया योग

शाहिद कपूर भी हुए योग इवेंट में शामिल

श्रीलीला ने बच्चों के साथ किया योग
