लोकप्रिय हो रहा है ब्लैक कॉफी और नींबू

नींबू वाली ब्लैक कॉफी का ट्रेंड, सेहत के लिए कितनी फायदेमंद?

ब्लैक कॉफी और नींबू का कॉम्बो वजन घटाने के लिए लोकप्रिय है, पर विशेषज्ञ आवश्यक सावधानियों की सलाह देते हैं।

By : सोनिया रायकवार
नींबू वाली ब्लैक कॉफी का ट्रेंड, सेहत के लिए कितनी फायदेमंद?

कॉफी को अलग-अलग तरीकों से पीना आजकल ट्रेंड का हिस्सा है. इसमें सबसे कॉमन ब्लैक कॉफी है. एनर्जी देने से लेकर फैट बर्न करने तक… ऐसे कई हेल्थ बेनिफिट्स ब्लैक कॉफी से मिल सकते हैं. सुहानी सेठ अग्रवाल (विभागाध्यक्ष, डायटेटिक्स, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल) का कहना है कि आजकल ब्लैक कॉफी में नींबू मिलाकर पीने का ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो गया है. कई लोग इसे वजन घटाने और शरीर को डिटॉक्स करने का आसान तरीका मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि यह ड्रिंक अकेले ही कोई बड़ा बदलाव ला सकती है.

ब्लैक कॉफी और नींबू का कॉम्बो

एक्सपर्ट कहती हैं कि ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन आपको ज्यादा एनर्जेटिक और अलर्ट महसूस करा सकता है, जबकि नींबू विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है. लेकिन नींबू को कॉफी में मिलाने से विटामिन सी के कारण कोई खास फैट-बर्निंग प्रभाव पैदा नहीं होता. इसके इन दोनों को एक साथ पीने के फायदों को लेकर अभी तक कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं हैं.

हो सकती हैं ये दिक्कतें

डॉक्टर ने बताया इसी तरह डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में भी इसे देखने की जरूरत नहीं है. हमारे शरीर में लिवर और किडनी नेचुरली टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करते हैं. डॉक्टर कहती हैं कि ये ब्लैक कॉफी और नींबू का कॉम्बो हर किसी के लिए फायदेमंद भी नहीं होता. जिन लोगों को एसिडिटी, गैस, पेट में जलन या एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, उन्हें इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है.
 

संबंधित सामग्री

केला सुबह खाएं या शाम को? जानिए किस समय खाना रहेगा बेहतर

केला सुबह खाएं या शाम को? जानिए किस समय खाना रहेगा बेहतर

केला खाने का कोई एक तय समय नहीं होता; यह व्यक्ति की दिनचर्या और स्वास्थ्य जरूरतों पर निर्भर करता है। सुबह और शाम, दोनों समय केला खाना फायदेमंद हो सकता है।

किचन में तेल की बोतल हो गई चिपचिपी? इन घरेलू तरीकों से मिनटों में करें साफ

किचन में तेल की बोतल हो गई चिपचिपी? इन घरेलू तरीकों से मिनटों में करें साफ

तेल की बोतल को साफ करने के लिए गर्म पानी, बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू का उपयोग करें। ये सभी घरेलू उपाय अधिक प्रभावी और सुरक्षित हैं।

स्टील के बर्तनों पर क्यों दिखते हैं नीले-पीले इंद्रधनुषी निशान? जानें वजह और आसान सफाई का तरीका

स्टील के बर्तनों पर क्यों दिखते हैं नीले-पीले इंद्रधनुषी निशान? जानें वजह और आसान सफाई का तरीका

स्टील के बर्तनों पर अक्सर दिखने वाले नीले, पीले, बैंगनी धब्बे गर्मी से बनी ऑक्साइड परत के कारण होते हैं। सिरके और नींबू से इन्हें साफ किया जा सकता है।

भारतीय घरों में तांबे और पीतल के बर्तनों की सफाई के लिए आसान उपाय

भारतीय घरों में तांबे और पीतल के बर्तनों की सफाई के लिए आसान उपाय

भारतीय घरों में तांबे और पीतल के बर्तनों की सफाई के लिए लेमन साल्ट, नमक, सफेद सिरका जैसी सामग्री से घरेलू घोल बनाने की विधि।

बिना मेहनत निकलेगा नींबू का पूरा रस, काटने से पहले अपनाएं ये आसान ट्रिक

बिना मेहनत निकलेगा नींबू का पूरा रस, काटने से पहले अपनाएं ये आसान ट्रिक

नींबू को अधिक कुशलता से निचोड़ने के लिए रोलिंग, गर्म पानी का उपयोग, और माइक्रोवेव ट्रिक्स जैसे तरीके बताए गए हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर