नवरात्रि फैशन ट्रेंड्स 2023

Navratri Garba Night 2026: घाघरा-चोली के साथ ट्राई करें ये ट्रेंडी शूज और गुजराती ज्वैलरी

नवरात्रि के दौरान गरबा नाइट्स के लिए नए फैशन ट्रेंड्स में हैंड-पेंटेड शूज, LED फुटवियर, गुजराती ज्वैलरी और कलरफुल हेयर एक्सेसरीज शामिल हैं।

By : सोनिया रायकवार
Navratri Garba Night 2026: घाघरा-चोली के साथ ट्राई करें ये ट्रेंडी शूज और गुजराती ज्वैलरी

नवरात्रि में गरबा नाइट्स का उत्साह अलग ही नजर आता है। ट्रेडिशनल घाघरा-चोली और चनिया चोली के साथ इस साल फैशन में कंफर्ट और स्टाइल का नया कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। अगर आप भी गरबा नाइट में अपने लुक को थोड़ा अलग और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो हैंड-पेंटेड शूज, LED फुटवियर, कलरफुल हेयर एक्सेसरीज और बोहो गुजराती ज्वैलरी आपके लुक को खास बना सकती है।

हैंड-पेंटेड शूज से मिलेगा यूनिक लुक

इस गरबा सीजन हैंड-पेंटेड आर्टवियर शूज काफी पसंद किए जा रहे हैं। इन जूतों की खासियत यह है कि इन्हें अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कराया जा सकता है। आप अपने साइज, पसंदीदा ब्रांड या खुद के जूते देकर उन पर मनचाहा डिजाइन बनवा सकती हैं।

इन कस्टमाइज्ड शूज की शुरुआती कीमत करीब 1,500 रुपये बताई जा रही है। घाघरा-चोली के साथ ये शूज ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच जोड़ते हैं और लंबे समय तक गरबा खेलने के दौरान कंफर्ट भी दे सकते हैं।

LED शूज से गरबा नाइट में चमकाएं लुक

अगर आप गरबा नाइट में सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो LED लाइट्स वाले शूज भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। इन फुटवियर में पहले से LED लाइट्स लगी होती हैं, जो रात में डांस करते समय खास आकर्षण पैदा करती हैं।

इन शूज की कीमत करीब 2,000 से 3,500 रुपये तक बताई जा रही है। खासकर युवाओं के बीच इनका क्रेज देखने को मिल रहा है।

कलरफुल हेयर एक्सेसरीज का ट्रेंड

गरबा लुक को सिर्फ कपड़ों और फुटवियर तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है। इस सीजन कलरफुल थ्रेड हेयर एक्सेसरीज भी ट्रेंड में हैं। अलग-अलग रंगों के धागों, कौड़ियों और मोतियों से बनी हेयर ब्रेड्स और बन एक्सेसरीज आपके हेयरस्टाइल को फेस्टिव लुक देती हैं।

गुजराती और राजस्थानी संस्कृति से इंस्पायर्ड ये एक्सेसरीज बालों में आसानी से लगाई जा सकती हैं। इनके रंग-बिरंगे टसल और डिजाइन बैक लुक को भी आकर्षक बनाते हैं।

कौड़ी और थ्रेड वर्क चोकर्स बनाएं स्टाइल स्टेटमेंट

इस नवरात्रि थ्रेड वर्क और कौड़ियों से बने चोकर्स भी एथनिक आउटफिट के साथ खूब पसंद किए जा रहे हैं। पीले और दूसरे चटक रंगों के धागों में मिरर वर्क और कौड़ियों का इस्तेमाल इन्हें गुजराती ज्वैलरी जैसा लुक देता है।

इनके साथ मैचिंग इयररिंग्स पहनकर आप अपने घाघरा-चोली लुक को और ज्यादा फेस्टिव बना सकती हैं। घुंघरू और कौड़ियों का कॉम्बिनेशन बिना ज्यादा भारी हुए रॉयल टच देता है।

मिरर वर्क कड़े भी हैं ट्रेंड में

हाथों के लिए थ्रेड और मिरर वर्क वाले चौड़े कड़े यानी Wrist Cuffs भी इस सीजन पसंद किए जा रहे हैं। इन्हें पारंपरिक कांच की चूड़ियों के साथ पहना जा सकता है।

इन कड़ों का डिजाइन गरबा आउटफिट को ऑथेंटिक लुक देता है। साथ ही, हल्के और सॉफ्ट होने के कारण डांडिया और गरबा खेलते समय हाथों की मूवमेंट में ज्यादा परेशानी नहीं होती।

पैचवर्क बैकपैक से पूरा करें गरबा लुक

गरबा नाइट में जरूरी सामान रखने के लिए ट्रेडिशनल पैचवर्क बैकपैक भी ट्रेंड में हैं। कौड़ियों, शीशों और कलरफुल फैब्रिक से सजे ये बैकपैक स्टाइलिश होने के साथ उपयोगी भी हैं।

इन पर लगे लंबे टसल और चमकीले रंग इन्हें फेस्टिव लुक देते हैं। ऐसे बैकपैक को घाघरा-चोली के साथ कैरी करके आप अपने पूरे लुक को ट्रेडिशनल और बोहो टच दे सकती हैं।

गरबा नाइट के लिए बनाएं अपना स्टाइल कॉम्बिनेशन

इस नवरात्रि अगर आप अपने गरबा लुक में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो घाघरा-चोली के साथ हैंड-पेंटेड या LED शूज, कलरफुल हेयर एक्सेसरीज, कौड़ी वाले चोकर, मिरर वर्क कड़े और ट्रेडिशनल बैकपैक को शामिल कर सकती हैं। इससे आपका लुक ट्रेडिशनल होने के साथ मॉडर्न और कंफर्टेबल भी नजर आएगा।

संबंधित सामग्री

अक्टूबर 2026 नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी से लेकर करवा चौथ तक, यहां देखें अक्तूबर माह के सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट

अक्टूबर 2026 नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी से लेकर करवा चौथ तक, यहां देखें अक्तूबर माह के सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दौरान भारत में नवरात्रि, दशहरा, और करवा चौथ सहित कई प्रमुख धार्मिक त्योहार मनाए जाएंगे।

‘जय अंबे बोल’ गाना रिलीज, हिमेश रेशमिया के गरबा सॉन्ग ने बढ़ाया नवरात्रि का उत्साह

‘जय अंबे बोल’ गाना रिलीज, हिमेश रेशमिया के गरबा सॉन्ग ने बढ़ाया नवरात्रि का उत्साह

सिंगर हिमेश रेशमिया ने नवरात्रि के लिए अपना पहला गरबा गीत 'जय अंबे बोल' रिलीज किया है। गाने को श्रेया घोषाल के साथ मिलकर गाया गया है।

हरिद्वार कुंभ में देवी-देवताओं का रूप धरकर नृत्य करने पर प्रतिबंध की तैयारी, अखाड़ा परिषद - सनातन का उपहास बर्दाश्त नहीं

हरिद्वार कुंभ में देवी-देवताओं का रूप धरकर नृत्य करने पर प्रतिबंध की तैयारी, अखाड़ा परिषद - सनातन का उपहास बर्दाश्त नहीं

हरिद्वार कुंभ में अखाड़ा परिषद ने धार्मिक स्वरूपों की मर्यादा बनाए रखने के लिए सख्त निर्णय लिया है। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई।

सावन व्रत के लिए सिर्फ आलू और एक कप साबूदाना से बनाएं ढेर सारे चिप्स 

सावन व्रत के लिए सिर्फ आलू और एक कप साबूदाना से बनाएं ढेर सारे चिप्स 

साबूदाना और आलू से बने चिप्स की रेसिपी जो सावन व्रत और नवरात्रि के लिए उपयुक्त है। यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी और स्टोर करने में आसान है।

Friendship Day 2026: दोस्ती भी और स्टाइल भी! फ्रेंड्स के साथ ट्विनिंग के 5 फैशनेबल आइडिया

Friendship Day 2026: दोस्ती भी और स्टाइल भी! फ्रेंड्स के साथ ट्विनिंग के 5 फैशनेबल आइडिया

फ्रेंडशिप डे पर ट्विनिंग और को-ऑर्डिनेटेड आउटफिट्स से अपने लुक को बनाएं आकर्षक। डेनिम, को-ऑर्ड सेट्स, और एथनिक लुक्स जैसे विकल्प उपलब्ध।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर