Frequent urination at night: रात में बार-बार पेशाब आना: सिर्फ किडनी नहीं, ये हो सकते हैं और भी कारण

frequent-urination-at-night

Frequent urination at night: रात में बार-बार पेशाब आना: सिर्फ किडनी नहीं, ये हो सकते हैं और भी कारण

frequent urination at night रात में बार-बार पेशाब आना सिर्फ किडनी नहीं ये हो सकते हैं और भी कारण

Frequent urination at night: रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना एक आम समस्या है, जो केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा और बच्चे भी इससे परेशान हो सकते हैं। इसे अक्सर सामान्य मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है या ज्यादा पानी पीने का कारण माना जाता है, लेकिन यह शरीर में किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

[caption id="attachment_89930" align="alignnone" width="301"]Frequent urination at night Frequent urination at night[/caption]

Frequent urination at night: किडनी की समस्या

किडनी शरीर से विषैले तत्व और अतिरिक्त पानी बाहर निकालती है। यदि किडनी कमजोर हो रही हो, तो नमक और पानी का संतुलन बिगड़ जाता है जिससे रात में पेशाब की बारंबारता बढ़ जाती है। यदि पेशाब में झाग या खून आ रहा हो, शरीर में सूजन हो, भूख कम लग रही हो या लगातार थकान महसूस हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Frequent urination at night: डायबिटीज

डायबिटीज में जब ब्लड शुगर बढ़ता है तो शरीर अतिरिक्त शुगर को पेशाब के जरिए बाहर निकालता है, जिससे पेशाब बार-बार आता है। प्यास लगना, वजन घटना और थकान इसके संकेत हो सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर:

Frequent urination at night: उच्च रक्तचाप के मरीज यदि नमक अधिक खाते हैं तो उनका शरीर दिन में नमक नहीं निकाल पाता और यह प्रक्रिया रात में पेशाब के जरिए होती है।

यूरिन इंफेक्शन:

महिलाओं और बुजुर्गों में बार-बार पेशाब का बड़ा कारण यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन हो सकता है। इसमें जलन, बदबू और दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

प्रोस्टेट की समस्या:

बुजुर्ग पुरुषों में प्रोस्टेट ग्लैंड के बढ़ने से पेशाब रुक-रुक कर आ सकता है या बार-बार जाना पड़ सकता है।

अन्य कारण:

Frequent urination at night: प्रेग्नेंसी, कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट, कैफीन या शराब का अत्यधिक सेवन भी इसके कारण हो सकते हैं।

कब सतर्क हों:

अगर पेशाब में झाग, खून, जलन, बदबू आए, शरीर में सूजन हो, प्यास अधिक लगे, वजन कम हो, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए।

बचाव के उपाय:

सोने से 2-3 घंटे पहले पानी पीना कम करें। कैफीन और शराब से दूरी बनाएं। ब्लड शुगर और बीपी को कंट्रोल में रखें। डॉक्टर की सलाह पर दवा लें और जांच करवाएं। रात में बार-बार पेशाब आना आम बात हो सकती है, लेकिन यदि यह आदत में बदल जाए, तो लापरवाही न बरतें।

संबंधित सामग्री

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।